• होम
  • मोबाइल
  • फ़ीचर
  • हर महीने 999 रुपये देकर इस्तेमाल करें आईफोन, जानें ऐप्पल कॉरपोरेट लीज योजना के बारे में सब कुछ

हर महीने 999 रुपये देकर इस्तेमाल करें आईफोन, जानें ऐप्पल कॉरपोरेट लीज योजना के बारे में सब कुछ

हर महीने 999 रुपये देकर इस्तेमाल करें आईफोन, जानें ऐप्पल कॉरपोरेट लीज योजना के बारे में सब कुछ
विज्ञापन
''मात्र 999 रुपये हर महीने देकर आपका होगा आईफोन'' यह डील सुनने में तो बेहद दिलचस्प लगती है और यही कारण है कि अब हर कोई यह जानना चाहता है कि इस ऑफर का फायदा कैसे ले सकते हैं। आईफोन कॉरपोरेट लीज योजना पिछले हफ्ते उस समय सुर्खियों में आई, लेकिन ऐप्पल द्वारा अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि ना होने से इस प्रोग्राम की ज्यादा जानकारी फिलहाल पता नहीं चली है।

ऐप्पल पार्टनर द्वारा ऑफर की जा रही इस लीज योजना के बारे में आज हम आपको सब कुछ बताएंगे।

सवाल- आईफोन लीज योजना है क्या?
जवाब- इस लीज योजना के तहत आप हर महीने एक निश्चित रकम चुकाकर आईफोन इस्तेमाल कर सकते हैं। आप लीज की अवधि तक आईफोन अपने पास तो रख सकते हैं लेकिन आप फोन के मालिक नहीं होते। यह बिल्कुल कार लीज की तरह ही है।

सवाल- लीज पर कौन-कौन ले सकता है आईफोन?
जवाब- लीज योजना सिर्फ कॉरपोरेट संस्थाओं के लिए उपलब्ध है दूसरे शब्दों में कहें तो कंपनी या रजिस्टर्ड बिजनेस के लिए। जहां तक हम जान पाए हैं लीज के लिए कंपनी का छोटा या बड़ा होना कोई मायने नहीं रखता। आईफोन लीज के लिए आपको एक न्यूनतम संख्या में फोन लेना जरूरी है।


सवाल- लीज के लिए कम से कम कितने डिवाइस लेना जरूरी है?
जवाब- विभिन्न डिस्ट्रीब्यूटर के साथ हुई हमारी बातचीत के मुताबिक, इस लीज योजना के तहत आपको कम से कम 20 आईफोन यूनिट लीज पर लेने की जरूरत है। हालांकि, अगर डिस्ट्रीब्यूटर के साथ आपके संबंध अच्छे हैं तो आप कम आईफोन के लिए भी बात कर सकते हैं।

सवाल- लीज की अवधि क्या है?
जवाब- लीज 12, 18 या 24 महीनों के लिए उपलब्ध है।

सवाल- आईफोन पाने के लिए मुझे हर महीने कितने रुपये देने होंगे?
जवाब- लीज की अवधि और आईफोन मॉडल के हिसाब से हर महीने देने वाली रकम अलग हो जाती है। उदाहरण के लिए 24 महीने के लिए आईफोन एसई (16 जीबी) आपको हर महीने 999 रुपये, 12 महीने के लिए आईफोन 6एस प्लस (128 जीबी) 3,666 रुपये में लीज पर मिलेगा।

यहां देखें पूरी लिस्ट

सवाल- लीज की शुरुआत में डाउन पेमेंट भी देनी होगी? क्या मुझे डिपॉजिट जमा करना होगा?
जवाब- लीज योजना में कोई डाउन पेमेंट नहीं देनी है और ना ही आपको कोई डिपॉजिट या सिक्योरिटी देने की जरूरत है।

सवाल- लीज अवधि खत्म होने पर क्या होता है?
जवाब- लीज अवधि के अंत में आपको ऐप्पल पार्टनर को आईफोन वापस लौटाना होगा।

सवाल- क्या लीज को पहले खत्म किया जा सकता है?
जवाब- लीज को अवधि से पहले खत्म करने की स्थिति में आपको कॉन्ट्रेक्ट के मुताबिक अतिरिक्त शुल्क देना पड़ेगा।  

सवाल- यदि लीज अवधि के दौरान आईफोन को नुकसान पहुंचता है तो क्या होगा?
जवाब- इस स्थिति में स्टैंडर्ड ऐप्पल वारंटी शर्तें लागू होंगी। यदि नुकसान ऐप्पल की वारंटी योजना में कवर होता है तो आपको डिवाइस के बदले दूसरा डिवाइस मिल जाएगा लेकिन अगर फोन में कोई फिजिकल डैमेज ( स्क्रीन का टूटना) होता है तो आपको रिपेयर/रीप्लेसमेंट की कीमत देनी होगी।

सवाल- मैं एक 'कॉरपोरेट' कर्मचारी हूं, क्या मैं लीज योजना के तहत आईफोन खरीद सकता हूं?
जवाब- नहीं, जैसे कि हमने पहले बताया कि लीज सिर्फ कॉरपोरेट संस्थाओं के लिए ही है। अपनी कंपनी के एचआर/एडमिन/आईटी डिपार्टमेंट से बात कें और उनसे इस लीज ऑफर का लाभ लेने को कहें।

सवाल- मैं निजी तौर पर अपने परिवार के लिए 20 आईफोन लीज पर लेने के लिए तैयार हूं। क्या इस योजना के तहत क्या ऐसा संभव है?
जवाब- अगर आप बिजनेस करते हैं तो आपकी कंपनी इन फोन को लीज पर ले सकती है लेकिन आप निजी तौर पर खुद ऐसा नहीं कर सकते।
 

सवाल- यह लीज योजना सुनने में तो बहुत अच्छी लगती है, लेकिन क्या वाकई ऐसा है?
जवाब- यदि आप हमारे द्वारा लीज के बारे में बताई गई सभी बातों के योग्य हैं तो किसी भी समय लेटेस्ट आईफोन इस्तेमाल करने का यह सबसे अफोर्डेबल तरीका है। लेकिन आईफोन लीज पर लेना बनाम आईफोन खरीदना उसी तरह है जिस तरह एक अपार्टमेंट किराए पर लेना बनाम खरीदना। आपको शुरुआत में ज्यादा बड़ी रकम नहीं देनी होती लेकिन हर महीने किसी दूसरे की प्रॉपर्टी इस्तेमाल करने के लिए आप पैसे चुकाते हैं। अगर आपको लगता है कि हर महीने जो किराया आप चुकाते हैं वो 'वेस्ट' है और होम लोन लेकर ईमआई देना ज्यादा बेहतर है तौ निश्चित तौर पर यह लीज योजना आपके लिए नहीं है।

कहने का मतलब है, इलेक्ट्रॉनिक्स (जैसे कि कार) की कीमत बेहद जल्दी गिरती है जबकि (वास्तविक संसार में) आपके मकान की कीमत बढ़ती ही है। इसलिए इन दोनों की तुलना करना बिल्कुल भी ठीक नहीं है। अभी भी असमंजस में हैं? अच्छा, क्या आपने उम्मीद की थी कि आपको एक टेक वेबसाइट आर्थिक सलाह मिलेगी?

सवाल- क्या यह लीज योजना दूसरे ऐप्पल प्रोडक्ट पर भी लागू होती है?
जवाब- जी हां, कॉरपोरेट लीज पर आप इन्ही शर्तों के साथ आईपैड और मैकबुक तक ले सकते हैं। बस हर महीने देने वाली रकम अलग हो जाएगी।

सवाल- मैंने एक ऐप्पल/एयरटेल/वोडाफोन/क्रोमा/किसी दूसरे स्टोर पर जाकर इस बारे में पूछा, उन्हें ऐप्पल की इस योजना के बारे में कोई जानकारी नहीं है। मुझे क्या करना चाहिए?
जवाब- लीज योजना कुछ चुनिंदा ऐप्पल पार्टनर द्वारा ही ऑफर की जाती है और हो सकता है कि सभी रिटेल आउटलेट को इस बारे में जानकारी ना हो।

सवाल- मैं इस योजना का फायदा कैसे उठाऊं/ज्यादा जानकारी कहां से मिलेगी?
जवाब- सबसे बेहतर होगा कि आप iphonecorporate@icloud.com पर अपने संस्थान की जानकारी के साथ ईमेल करें। इसके बाद एक ऐप्पल पार्टनर आपसे संपर्क करेगा।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Apple, India, iPhone, iPhone corporate lease India, iPhone lease
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. आ गया छोटा सा इनवर्टर Luminous PIXEL, कहीं भी ले जाओ, बिजली जाने के झंझट से देगा छुटकारा
  2. 200MP कैमरा और 7800mAh बैटरी वाली Vivo X500 Series की प्री-बुकिंग शुरू, 25 नवंबर को लॉन्च!
  3. Samsung Galaxy A38 में मिल सकती है 6,000mAh की बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  4. फ्री में देखें बॉलीवुड फिल्में और म्यूजिक, LG Channels में 170 से ज्यादा चैनल पर मिलेगा एंटरटेनमेंट!
  5. Vivo X500 FE में मिल सकती है 6,500mAh बैटरी, IMDA डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  6. Apple की iPhone 18 के लॉन्च की तैयारी, 6.3 इंच हो सकता है डिस्प्ले
  7. Delhi Air Pollution: Air Purifier खरीदने का प्लान? ऐसे चुनें अपने घर के लिए सही डिवाइस
  8. Oppo Find X10 Ultra में मिल सकता है MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  9. Karbonn Rebel, Rebel Pro की सेल शुरू, मिल रहा दिवाली सेल में डिस्काउंट भी, जानें कितनी होगी बचत
  10. Samsung Galaxy S25 FE पर ₹20 हजार तक की बचत, Big Billion Days Sale से भी कम हुई कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »