Apple और Google से परेशानी होने पर Elon Musk लॉन्च करेंगे अपना स्मार्टफोन ब्रांड

ट्विटर को खरीदने के बाद से मस्क को कई मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने ट्विटर में कई बदलाव किए हैं

Apple और Google से परेशानी होने पर Elon Musk लॉन्च करेंगे अपना स्मार्टफोन ब्रांड

ट्विटर को खरीदने के बाद मस्क को चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है

ख़ास बातें
  • पिछले कुछ वर्षों से मस्क के 'Tesla Pi' कहा जाने वाला फोन लाने की अटकल है
  • ट्विटर पर एक पोल में यूजर्स ने मस्क के स्मार्टफोन में दिलचस्पी दिखाई है
  • ट्विटर में कई बदलाव किए जा रहे हैं
विज्ञापन
माइक्रोब्लॉगिंग साइट Twitter को पिछले महीने टेकओवर करने वाले बिलिनेयर Elon Musk का कहना है कि अगर उनके पास कोई विकल्प नहीं बचता तो वह अपना स्मार्टफोन ब्रांड लॉन्च करेंगे। ट्विटर को खरीदने के बाद से मस्क को कई मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने ट्विटर में कई बदलाव किए हैं। 

पिछले कुछ वर्षों से ऐसी अटकल है कि मस्क 'Tesla Pi' कहे जाने वाले एक स्मार्टफोन पर काम कर रहे हैं। एक ट्वीट के उत्तर में मस्क ने कहा, "मैं उम्मीद करता हूं कि मुझे ऐसा न करना पड़े लेकिन अगर कोई अन्य विकल्प नहीं बचता तो मैं एक वैकल्पिक फोन लॉन्च करूंगा।" Liz Wheeler Show की होस्ट  Liz Wheeler ने एक प्रश्न किया था, "अगर Apple और Google अपने ऐप स्टोर्स से ट्विटर को हटाते हैं तो क्या एलन मस्क को अपना स्मार्टफोन बनाना चाहिए। इस व्यक्ति ने रॉकेट तक बनाए हैं तो एक स्मार्टफोन बनाना आसान होना चाहिए।" 

इसके बाद व्हीलर ने ट्विटर पर एक पोल कर पूछा कि क्या लोग मस्क के स्मार्टफोन को खरीदेंगे, इस पर हजारों यूजर्स ने वोट दिया है। मस्क ने तीन महीने घोषणा की थी कि उनकी कंपनी SpaceX की यूनिट स्टारलिंक ने अमेरिकी टेलीकॉम सर्विस T-Mobile के साथ एक सेल्युलर पार्टनरशिप की है। 

ट्विटर को खरीदने के बाद मस्क ने कंपनी के टॉप मैनेजमेंट सहित लगभग आधे स्टाफ को बाहर कर दिया था। हाल ही में उन्होंने ट्विटर के स्टाफ से यह तय करने के लिए कहा था कि वे कंपनी में अधिक घंटों तक काम करना चाहते हैं या तीन महीने की सेवरेंस पे लेकर इस्तीफा देंगे। इसके लिए स्टाफ को एक लिंक को क्लिक करने के लिए कहा गया था। इस लिंक में लिखा था कि इसकी पुष्टि करें कि 'आप नए ट्विटर का हिस्सा बनना चाहते हैं।' इस लिंक को क्लिक नहीं करने वाले वर्कर्स का कंपनी से इस्तीफा माना जाएगा। मैसेज में कहा गया था, "आप जो भी फैसला लेते हैं, ट्विटर को सफल बनाने की आपकी कोशिशों के लिए धन्यवाद।" मस्क ने मैसेज में बताया था कि ट्विटर 2.0 को तेजी से बढ़ते कॉम्पिटिशन के बीच सफल बनाने के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी। इसका मतलब है कि अधिक घंटों तक काम करना होगा। केवल असाधारण प्रदर्शन करने वालों को ही पास किया जाएगा। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple ने भारत में लॉन्च किया नया iMac, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Apple ने भारत में लॉन्च किया MacBook Pro का नया वर्जन, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. iPhone 18e में मिल सकता है 6.12 इंच डिस्प्ले, 24 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  4. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला Redmi K100 लॉन्च, 16GB RAM के साथ गजब फीचर्स से लैस
  5. ₹12 हजार छूट के साथ मिल रहा 48 मेगापिक्सल कैमरा वाला iPhone 17 Pro, जल्द करें लिमिटेड है डील
  6. Motorola Edge 70 Neo में मिल सकती है 7,000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  7. धरती पर ये चीज हो जाएगी सबसे महंगी, एलन मस्क ने क्यों बताया, रोबोट के लिए होगी बंपर डिमांड
  8. OnePlus Ace 7 Pro में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, इस सप्ताह लॉन्च 
  9. आनंद महिंद्रा ने क्यों बदला UPI ऐप, बताई इस फैसले की वजह
  10. Vivo X500 सीरीज के भारत में लॉन्च की तैयारी, 2 मॉडल हो सकते हैं शामिल
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »