Donald Trump ने मेड इन अमेरिका स्मार्टफोन किया लॉन्च, जानें कीमत

डोनाल्ड ट्रंप की कंपनी Trump ऑर्गनाइजेशन ने 16 जून 2025 को अमेरिका में तैयार Trump Mobile स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है।

Donald Trump ने मेड इन अमेरिका स्मार्टफोन किया लॉन्च, जानें कीमत

Photo Credit: The White House

डोनाल्ड ट्रंप की कंपनी ने ट्रंप मोबाइल पेश किया है।

ख़ास बातें
  • Trump ऑर्गनाइजेशन ने अमेरिका में Trump Mobile फोन लॉन्च कर दिया है।
  • Trump Mobile एक The 47 Plan की पेशकश कर रहा है।
  • Trump Mobile में अनलिमिटेड कॉल, टेक्स्ट और मोबाइल डाटा मिलेगा।
विज्ञापन
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की कंपनी Trump ऑर्गनाइजेशन ने 16 जून 2025 को अमेरिका में तैयार Trump Mobile स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। कंपनी अपने ग्राहकों को आकर्षित करते हुए उन्हें बेहतर टेलीकॉम प्रोवाइडर के लिए एक विकल्प देना चाहती है। रॉयटर्स के अनुसार, कंपनी ने फोन की कीमत 499 डॉलर (लगभग 42,929 रुपये) तय की है। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं। 

ट्रंप ऑर्गनाइजेशन ने यह भी बताया है कि कॉल सेंटर और फोन की मैन्युफैक्चरिंग दोनों ही यूएसए में होगी। सोमवार को ऑफिशियल घोषणा में डोनाल्ड ट्रंप जूनियर ने कहा कि "ट्रंप मोबाइल चीजों को बदलने जा रहा है और हम अमेरिका फर्स्ट पहल पर काम कर रहे हैं और हम बेहतर लेवल की क्वालिटी और सर्विस प्रदान करेंगे। हमारी कंपनी यूएसए में स्थित है क्योंकि हम जानते हैं कि हमारे ग्राहक यही चाहते हैं और इसके हकदार हैं।" 

Trump Mobile की मासिक लागत
ऑफिशियल वेबसाइट के अनुसार, Trump Mobile एक The 47 Plan की पेशकश कर रहा है, जिसमें $47.45 (लगभग 4,082 रुपये) के मंथली चार्ज पर वायरलेस सर्विस शामिल हैं, जिसके जरिए यूजर्स अनलिमिटेड टॉकटाइम, टेक्स्ट और मोबाइल डाटा (20GB तक हाई स्पीड) का लाभ उठा सकेंगे। यह भी बताया गया है कि यूजर्स 100 डेस्टिनेशन पर इंटरनेशनल स्तर पर कॉल कर पाएंगे। इसके लिए कोई कॉन्ट्रैक्ट नहीं होगा और वे किसी भी समय इसे कैंसल कर सकते हैं।

कंपनी ने यह भी कहा कि वह किसी यूजर को सिम कार्ड देने से पहले क्रेडिट हिस्ट्री चेक नहीं करेगी। Trump Mobile उन लोगों को भी सिम कार्ड प्रदान करेगा जो अपना फोन खुद लेकर आएंगे। नए डिवाइस की अन्य खासियतों में ड्राइव अमेरिका के जरिए रोडसाइड एसिस्टेंस उपलब्ध कराना शामिल है। कंपनी ने यह भी बताया है कि वह अमेरिका में बना अपना गोल्डन कलर का T1 Phone अमेरिका के लोगों के लिए पेश करेगी।

आधिकारिक रिलीज में कंपनी ने कहा कि “Trump Mobile यह बताते हुए खुश है कि वह अगस्त में T1 फोन पेश करेगी। यह एक स्लीक, गोल्ड स्मार्टफोन है जिसे परफॉरमेंस के लिए तैयार किया गया है और अमेरिका में उन ग्राहकों के लिए डिजाइन और तैयार किया गया है जो अपने मोबाइल कैरियर से बेस्ट की उम्मीद करते हैं।”

एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिका में सालाना 60 मिलियन से ज्यादा स्मार्टफोन खरीदे जाते हैं। हालांकि, ये सभी डिवाइस भारत में तैयार होते हैं। चीन, साउथ कोरिया, भारत और वियतनाम दुनिया के प्रमुख स्मार्टफोन निर्माता हैं। एजेंसी ने कहा कि अधिक लेबर कॉस्ट,सप्लाई चेन में मुश्किल और विदेशी कंपोनेंट सोर्सिंग पर निर्भरता के चलते अमेरिका में स्मार्टफोन का निर्माण हमेशा से एक चुनौती रहा है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  2. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  3. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
  4. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  6. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  7. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  8. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  9. 2 डिस्प्ले वाला फोन ₹20 हजार में! लॉन्च हुआ Lava Virat Curve 5G, मिलेगी 6000mAh बैटरी और 128GB स्टोरेज
  10. Vivo Y600K Turbo जल्द हो सकता है लॉन्च, Google Play Console पर लिस्टिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. AI की रफ्तार से बराक ओबामा को भी लगा डर, AI नहीं उसका खुद सीखना है बड़ी चिंता
  2. Vivo Y600K Turbo जल्द हो सकता है लॉन्च, Google Play Console पर लिस्टिंग
  3. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  4. Bose ने ओपन ईयर ईयरबड्स किए लॉन्च, 30 फीट दूर से भी रहेंगे कनेक्ट, बैटरी चलेगी 9 घटे तक
  5. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  6. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  7. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
  8. GST कट के बाद बढ़ गई Dishwasher की सेल, सस्ती हुईं बर्तन धोने वाली मशीनें; 49% बढ़ी बिक्री
  9. iPhone 18 Pro छोड़ो, Apple ला रही सबसे खूबसूरत, सबसे बड़ा फोन iPhone 20 Pro!
  10. Xiaomi 18 Pro सीरीज जल्द होगी लॉन्च, प्राइवेसी डिस्प्ले का मिलेगा फीचर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »