• होम
  • ऐप्स
  • ख़बरें
  • Elon Musk के Twitter पर Donald Trump की वापसी के फैसले से मचा बवाल! ट्विटर कंटेंट पर उठे सवाल

Elon Musk के Twitter पर Donald Trump की वापसी के फैसले से मचा बवाल! ट्विटर कंटेंट पर उठे सवाल

डोनाल्ड ट्रम्प को ट्विटर से हटाने का कारण यह दिया कि इनके ट्वीट्स US Capitol में 6 जनवरी 2021 को हुए आपराधिक कृत्यों को दोहराने के लिए प्रोत्साहित करने वाले थे।

Elon Musk के Twitter पर Donald Trump की वापसी के फैसले से मचा बवाल! ट्विटर कंटेंट पर उठे सवाल
ख़ास बातें
  • एक्सपर्ट्स Donald Trump की वापसी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
  • मस्क द्वारा जो बदलाव प्रस्तावित किए जा रहे हैं वो काफी अस्पष्ट हैं।
  • एलन मस्क द्वारा ट्विटर खरीदने के बाद कंटेंट पर भी सवाल उठाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
एलन मस्क (Elon Musk) के ट्विटर (Twitter) अधिग्रहण के बाद से गलत जानकारी को ढूंढ निकालने वाले एक्सपर्ट्स डोनाल्ड ट्रम्प (Donald Trump) की वापसी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। सोशल मीडिया साइट ट्विटर ने जनवरी 2021 में ट्रम्प को स्थायी रूप से हटा दिया था। डोनाल्ड ट्रम्प को ट्विटर से हटाने का कारण यह दिया कि इनके ट्वीट्स US Capitol में 6 जनवरी 2021 को हुए आपराधिक कृत्यों को दोहराने के लिए प्रोत्साहित करने वाले थे। हालांकि, इस हफ्ते की शुरुआत में Musk ने कहा कि वो इस बैन को रिवर्स कर देंगे।  

ट्विटर का चार्ज लेने के कुछ ही घंटों में और अधिग्रहण को आधिकरिक तौर से कन्फर्म करने से पहले ही Musk ने रिपोर्ट्स की मानें तो पूर्व प्रेजिडेंट को ट्विटर पर वापस लाने के लिए पहला कदम उठा भी लिया था। कई रिपोर्ट्स के अनुसार, उन्होंने ट्विटर के मुख्य कार्यकारी अधिकारी, मुख्य वित्तीय अधिकारी और सामान्य वकील के साथ कानूनी और नीति के प्रमुख विजया गड्डे को बर्खास्त कर दिया।

नागरिक अधिकारों के वकीलों ने यह चेतावनी दी है कि मस्क द्वारा जो बदलाव प्रस्तावित किए जा रहे हैं वो काफी अस्पष्ट हैं और अभिव्यक्ति की आजादी के नाम पर कंटेंट पर बारीकी से ध्यान नहीं दिया जा रहा है। इससे प्लेटफार्म का कट्टरपंथियों का सर्च इंजन बनने का खतरा बढ़ता है। ट्रम्प को विशेष रूप से वापस लौटने की अनुमति देने पर कंटेंट पर प्रभाव पड़ सकता है। 

अपने समय पर प्लेटफार्म पर पूर्व प्रेजिडेंट के 88 मिलियन से ज्यादा फॉलोवर थे। उन्होंने मीडिया के खिलाफ हिंसा, कंपनियों के बारे में मार्किट हिला देने वाले ट्वीट्स और परमाणु युद्ध की धमकियों जैसा अजीबो-गरीब कंटेंट शेयर किया। उनको ट्विटर पर वापस आने की अनुमति देने से उनकी रीच और भी ज्यादा बढ़ सकती है। फिलहाल सोशल मीडिया प्लेटफार्म पहले से ही गलत जानकारी को फैलने से रोकने के लिए स्ट्रगल कर रहे हैं, ऐसे में उनकी रीच बढ़ना और प्लेटफार्म पर वापसी जोखिम भरा हो सकता है, ऐसा एक्सपर्ट्स का कहना है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. itel लाया ₹9,000 से भी सस्ता फोन, 6000mAh की बैटरी और ड्यूल कैमरा, जानें सबकुछ
  2. Amazon Great Indian Festival: Samsung Galaxy M17e 5G से लेकर Galaxy Z Fold7 5G पर डिस्काउंट, जानें कितनी कीमत होगी कम
  3. ये किस फील्ड में आ गया Xiaomi! लॉन्च किया Thermos Cup, उल्टा करते ही बन जाएगी चाय
  4. गलत दिशा में ड्राइविंग से लेकर मोबाइल के इस्तेमाल तक, अब AI दिल्ली में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों का पता लगाएगा
  5. Redmi 17C 5G लॉन्च: 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ गजब फीचर्स से लैस
  6. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  7. Delhi Pollution 2026: 50% Work From Home, बिना PUCC नहीं मिलेगा Fuel; नए GRAP में लागू होंगे कई नियम
  8. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  9. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  10. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »