डुअल सेल्फी कैमरे वाला Coolpad Note 6 भारत में लॉन्च, जानिए कीमत

Coolpad Note 6 स्मार्टफोन भारत में लॉन्च हो गया है। यह स्मार्टफोन भारत में एक्सक्लूसिव तौर पर ऑफलाइन बाज़ार में उतारा गया है।

डुअल सेल्फी कैमरे वाला Coolpad Note 6 भारत में लॉन्च, जानिए कीमत

Coolpad Note 6 भारत में लॉन्च

विज्ञापन
Coolpad Note 6 स्मार्टफोन भारत में लॉन्च हो गया है। यह स्मार्टफोन भारत में एक्सक्लूसिव तौर पर ऑफलाइन बाज़ार में उतारा गया है। गोल्ड और ग्रे रंग वेरिएंट में Coolpad Note 6 की बिक्री 1 मई से 8 राज्यों के तकरीबन 300 से ज्यादा मल्टी-ब्रांड स्टोर पर शुरू हो जाएगी।  Coolpad Note 6 दो स्टोरेज विकल्प में आया है - 32 जीबी व 64 जीबी। दोनों वेरिएंट की कीमत क्रमश: 8,999 रुपये और 9,999 रुपये है।
 

Coolpad Note 6 स्पेसिफिकेशन

डुअल सिम वाला Coolpad Note 6 स्मार्टफोन एंड्रॉयड 7.1 नूगा पर चलता है। इसमें 5.5 इंच का फुल एचडी डिस्प्ले है। फोन में काम करता है ऑक्टा कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 435 प्रोसेसर। इसकी सर्वाधिक क्लॉक स्पीड 1.4 गीगाहर्ट्ज़ है। साथ देने के लिए मौज़ूद हैं एड्रेनो 505 जीपीयू और 4 जीबी रैम। फोन में फ्रंट में डुअल कैमरा सेटअप है, जिनमें 8+5 मेगापिक्सल की जुगलबंदी है। बैक में 13 मेगापिक्सल का ऑटोफोकस कैमरा है।

Coolpad Note 6 हैंडसेट 32 जीबी और 64 जीबी स्टोरेज विकल्प में आया है। स्टोरेज को 128 जीबी तक बढ़ाया जाना संभव है। कनेक्टिविटी के लिहाज़ से फोन में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस और माइक्रो-यूएसबी पोर्ट दिए गए हैं। पर्याप्त सेंसर के साथ फोन को पावर देती है 4070 एमएएच की बैटरी। स्मार्टफोन का कुल वज़न 170 ग्राम है।  

कूलपैड इंडिया के सीईओ सैयद ताजुद्दीन ने बताया, ''डुअल सेल्फी कैमरा, बड़ी बैटरी के साथ Coolpad Note 6 स्मार्टफोन भारतीय ग्राहकों के लिए 'पैसा वसूल' साबित होगा। उन्होंने बताया, हम अगले 2-3 महीने में कुछ और डिवाइस ऑफलाइन लॉन्च करने जा रहे हैं, जिसके दम पर हम साल 2018 के अंत तक ऑफलाइन बाज़ार में मज़बूत दावेदार साबित हों।''
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Solid build quality
  • Good battery life
  • Dedicated microSD slot
  • कमियां
  • Low screen brightness
  • Older version of Android
  • Mediocre cameras
डिस्प्ले5.50 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 435
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज32 जीबी
बैटरी क्षमता4070 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 7.1.1
रिज़ॉल्यूशन1080x1920 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola Moto One लॉन्च होगा 12GB रैम, OLED डिस्प्ले, Snapdragon 8 Gen 5 चिप के साथ!
  2. महज ₹13449 में मिल रहा 6000mAh बैटरी और 50MP कैमरा वाला 5G फोन, Flipkart Big Bang Diwali सेल में डील
  3. Oukitel ने लॉन्च किया सस्ता, iPhone जैसे डिजाइन वाला फोन, 5000mAh बैटरी, AI कैमरा फीचर
  4. Moto buds 2 Ultra लॉन्च: AI लाइव ट्रांसलेट, Bose साउंड के साथ 37 घंटे तक चलने वाली बैटरी
  5. ₹31000 सस्ता मिल रहा Apple का सबसे स्लिम iPhone, जल्द करें मौका हाथ से छूट न जाए
  6. Flipkart सेल में 36 हजार एमआरपी वाला Oppo फोन ₹20 हजार से सस्ता! 6500mAh बैटरी
  7. Motorola Signature 27 Launched: 200MP कैमरा और 7000mAh बैटरी के साथ आया फ्लैगशिप, जानें कीमत
  8. 12,000mAh बैटरी वाला फोन ला रहा Oppo, जल्द हो सकता है लॉन्च
  9. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, SDPPI से मिला सर्टिफिकेशन
  10. ChatGPT से अब फोटो बनेगी एनिमेटेड GIF, ऐसे यूज करें नया Image 2.6 मॉडल
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »