वर्चुअल रैम, 2 साल वॉरंटी और 90 दिन की गारंटी के साथ आएगा Coolpad COOL 20 Pro फोन

टीजर में कंपनी ने यह नहीं बताया है कि फोन किस एंड्रॉयड वर्जन पर चलेगा। हालांकि कुछ रिपोर्ट्स में पहले ही खुलासा हो गया था कि Coolpad COOL 20 Pro स्‍मार्टफोन Android 11 पर बेस्‍ड COOLOS पर चलेगा।

वर्चुअल रैम, 2 साल वॉरंटी और 90 दिन की गारंटी के साथ आएगा Coolpad COOL 20 Pro फोन

रिपोर्टों के अनुसार, इस हैंडसेट में मीडियाटेक के डाइमेंसिटी 900 प्रोसेसर की ताकत होगी, यानी यह एक 5जी डिवाइस होगी।

ख़ास बातें
  • Coolpad COOL 20 Pro स्‍मार्टफोन आज चीन में लॉन्‍च होगा
  • कूलपैड के ऑफ‍िशियल वीबो अकाउंट पर इससे जुड़ी डिटेल्‍स शेयर की गई हैं
  • इस फोन में मीडियाटेक के डाइमेंसिटी 900 प्रोसेसर की ताकत होगी
विज्ञापन
स्‍मार्टफोन मेकर कूलपैड कल यानी 1 दिसंबर को चीन में Coolpad COOL 20 Pro स्‍मार्टफोन लॉन्च करने जा रही है। कंपनी पिछले कुछ दिनों से इस स्मार्टफोन के फीचर्स को लेकर सोशल मीडिया प्‍लैटफॉर्म वीबो पर जानकारी दे रही है। अब एक लेटेस्‍ट टीजर में फोन के सॉफ्टवेयर से जुड़ा खुलासा किया गया है, जबकि इससे पहले वॉरंटी और गारंटी से जुड़ी डिटेल्‍स दी गई थीं। कूलपैड के ऑफ‍िशियल वीबो अकाउंट के मुताबिक, कूलपैड कूल 20 प्रो, COOLOS सॉफ्टवेयर पर चलेगा। यह स्‍मार्टफोन 5GB तक वर्चुअल रैम सपोर्ट के साथ आएगा, यानी फोन की 8GB रैम को वर्चुअल रैम फीचर की मदद से यूजर्स 13GB तक ले जा सकते हैं।

गौरतलब है कि इन दिनों सभी स्मार्टफोन मेकर अपनी डिवाइसेज में ऑप्‍शनल वर्चुअल रैम ऑफर कर रहे हैं और अब कूलपैड भी इस लिस्‍ट में शामिल हो गई है। 

वैसे टीजर में कंपनी ने यह नहीं बताया है कि फोन किस एंड्रॉयड वर्जन पर चलेगा। हालांकि कुछ रिपोर्ट्स में पहले ही खुलासा हो गया था कि Coolpad COOL 20 Pro स्‍मार्टफोन Android 11 पर बेस्‍ड COOLOS पर चलेगा।

इसके अलावा, एक अन्‍य टीजर में बताया गया है कि Coolpad COOL 20 Pro स्‍मार्टफोन दो साल की वॉरंटी के साथ आएगा। इसके अलावा यूजर्स को 90 दिनों की रिप्लेसमेंट गारंटी भी मिलेगी।

इससे पहले आई रिपोर्टों के अनुसार, इस हैंडसेट में मीडियाटेक के डाइमेंसिटी 900 प्रोसेसर की ताकत होगी, यानी यह एक 5जी डिवाइस होगी। इसके अलावा, आर्कसॉफ्ट की तरफ से ट्यून किया गया 50 मेगापक्सिल का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप इस फोन में होगा। सेल्‍फी के लिए 8 मेगापिक्‍सल का कैमरा दिया जाएगा। बाकी फीचर्स की बात करें, तो फोन में 6.59 इंच FHD+ एलसीडी डिस्‍प्‍ले 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ मिलने वाला है। साथ में डुअल स्टीरियो स्पीकर, 3.5mm हेडफोन जैक, एसडी कार्ड के लिए स्‍लॉट, 4400mAh की बैटरी जैसे फीचर भी होंगे। डिवाइस तीन कलर ऑप्‍शंस में आएगी और इसका वजन करीब 193 ग्राम होगा।

Coolpad COOL 20 Pro के दाम क्‍या होंगे, इसके बारे में अभी कोई डिटेल नहीं है। माना जा रहा है कि कंपनी मिड रेंज में दांव लगाकर चीनी यूजर्स को लुभाने की कोशिश करेगी।  

 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.52 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक हीलियो जी80
फ्रंट कैमरा5-मेगापिक्सल
रियर कैमरा48-मेगापिक्सल + AI lens
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता4500 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 11
रिज़ॉल्यूशन720x1600 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  2. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  3. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
  4. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
  5. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  6. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  7. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  8. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  9. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  10. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »