Bsnl Profit

Bsnl Profit - ख़बरें

  • प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियों को टक्कर देगी BSNL, सरकार से मिलेंगे 47,000 करोड़ रुपये
    पिछले कुछ महीनों में BSNL ने नई सर्विसेज शुरू की हैं। इन सर्विसेज में SIM कार्ड की डोरस्टेप पर डिलीवरी शामिल है। इसके लिए एक ऑनलाइन पोर्टल लॉन्च किया गया है। इस पोर्टल के जरिए कस्टमर्स उनके घर पर SIM कार्ड मिल जाएगा। इसमें प्रीपेड और पोस्टपेड SIM के विकल्प मिलेंगे। हालांकि, SIM की डिलीवरी से पहले कस्टमर्स को सेल्फ KYC (नो युअर कस्टमर) वेरिफिकेशन करना होगा।
  • BSNL की 4G नेटवर्क के लिए अतिरिक्त 1 लाख टावर्स लगाने की योजना, 5G सर्विस की तैयारी
    पिछले वित्त वर्ष की चौथी तिमाही में BSNL ने लगभग 280 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट दर्ज किया है। यह 18 वर्ष बाद पहली बार है कि जब BSNL ने लगातार दो तिमाहियों में प्रॉफिट हासिल किया है। कंपनी को 4G सर्विस से मोबाइल सेगमेंट में रेवेन्यू बढ़ाने में सहायता मिली है। हालांकि, पिछले वित्त वर्ष में इस सरकारी टेलीकॉम कंपनी को लगभग 2,247 करोड़ रुपये का लॉस हुआ है।
  • राज्य सरकारों को DoT से मिली BSNL की सर्विस का इस्तेमाल करने की सलाह
    Dot की ओर से लिखे गए पत्र में राज्य सरकारों को BSNL के साथ ही महानगर टेलीफोन निगम लिमिटेड (MTNL) की टेलीकॉम सर्विस का भी इस्तेमाल करने की सलाह दी गई है। हालांकि, Reliance Jio और Bharti Airtel जैसी प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियों के विपरीत BSNL का 4G नेटवर्क पूरे देश में मौजूद नहीं है। बड़ी प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियों का 5G नेटवर्क भी देश के बड़े हिस्से में शुरू हो चुका है।
  • BSNL को 18 वर्ष बाद लगातार दूसरी तिमाही में मिला प्रॉफिट, 4G सर्विस से बढ़ा रेवेन्यू
    पिछले वित्त वर्ष में कंपनी का ऑपरेटिंग रेवेन्यू लगभग 7.8 प्रतिशत बढ़कर लगभग 20,841 करोड़ रुपये का रहा है। इससे पिछले वर्ष वर्ष में यह लगभग 19,330 करोड़ रुपये का था। कंपनी का इंटरकनेक्ट यूसेज चार्ज (IUC) सहित मोबिलिटी सर्विसेज से रेवेन्यू छह प्रतिशत बढ़कर लगभग 7,499 करोड़ रुपये का है। BSNL के 4G नेटवर्क का लॉन्च जल्द पूरा किया जा सकता है।
  • BSNL ने जोड़े 55 लाख नए सब्सक्राइबर्स, सरकार कर रही कंपनी को मुनाफे में लाने की कोशिश
    टेलीकॉम मिनिस्टर Jyotiraditya Scindia ने बताया संसद में बताया है कि पिछले छह से सात महीनों में BSNL ने 55 लाख नए सब्सक्राइबर्स को जोड़ा है। BSNL को प्रॉफिट में वापस लाने और इसके सब्सक्राइबर्स की संख्या बढ़ाने के लिए कोशिशें की जा रही हैं। पिछले वर्ष जून से लेकर इस वर्ष फरवरी तक पहली बार कंपनी के लगभग 8.55 करोड़ सब्सक्राइबर्स से बढ़कर लगभग 9.1 करोड़ सब्सक्राइबर्स हो गए हैं।
  • BSNL का दमदार परफॉर्मेंस, वर्षों बाद हासिल किया प्रॉफिट
    BSNL का लगभग 17 वर्ष बाद यह तिमाही प्रॉफिट है। पिछले कुछ महीनों में कंपनी ने नई सर्विसेज लॉन्च करने के साथ ही अपने कामकाज में भी सुधार किया है। दिसंबर तिमाही में BSNL का मोबाइल सर्विसेज से रेवेन्यू लगभग 15 प्रतिशत बढ़ा है। इसके अलावा फाइबर-टु-द-होम (FTTH) सर्विस से रेवेन्यू में लगभग 18 प्रतिशत और लीज्ड लाइन सर्विस से रेवेन्यू पिछले वर्ष की समान तिमाही की तुलना में लगभग 14 प्रतिशत बढ़ा है।
  • BSNL ने बढ़ाई 4G नेटवर्क की रफ्तार, 65,000 टावर हुए इंस्टॉल
    BSNL की लगभग 65,000 4G साइट्स एक्टिवेट हो गई हैं। इस नेटवर्क के लिए कंपनी ने देश में बनी टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया है। BSNL का इस वर्ष के मध्य तक एक लाख 4G साइट्स तक पहुंचने का लक्ष्य है। कंपनी के लिए 4G साइट्स इंस्टॉल करने के बाद न्यूनतम क्वालिटी ऑफ सर्विसेज (QoS) मापदंडों के पूरा होने को सुनिश्चित करना भी महत्वपूर्ण है। इसके लिए BSNL ने प्रत्येक सर्कल में एक टीम को तैनात किया है।
  • BSNL लॉन्च करेगी eSIM, अगले वर्ष जून तक पूरे देश में होगा 4G नेटवर्क
    कंपनी ने बताया है कि उसका 4G नेटवर्क अगले वर्ष जून तक पूरे देश में उपलब्ध होगा। इसके बाद कंपनी की 5G नेटवर्क के लॉन्च की योजना है। पिछले कुछ महीनों में कंपनी के सब्सक्राइबर्स की संख्या बढ़ी है। इसका कारण प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियों की तुलना में BSNL के टैरिफ कम होना है। कंपनी ने बताया है कि वह अगले वर्ष मार्च तक eSIM सर्विस शुरू करेगी।
  • BSNL को 4G नेटवर्क के लिए लेनी चाहिए विदेशी टेक्नोलॉजी की मदद, संसदीय पैनल की सलाह
    संसद के एक पैनल ने BSNL को स्वदेशी टेक्नोलॉजी में सुधार होने तक विदेशी कंपनियों से मदद लेने की सलाह दी है। दुनिया में केवल चार देश हैं जिनके पास मोबाइल नेटवर्क लॉन्च करने के लिए अपना टेक्नोलॉजी स्टैक है। केंद्र सरकार इन देशों की लिस्ट में भारत को शामिल करना चाहती है। संसदीय पैनल ने BSNL को 4G नेटवर्क को लेकर टेक्नोलॉजी का दायरा बढ़ाने की सलाह दी है।
  • BSNL की वित्तीय स्थिति हो रही मजबूत, अगले वर्ष लॉन्च होगी 5G सर्विस
    टेलीकॉम मिनिस्टर Jyotiraditya Scindia ने बताया है कि कंपनी की फाइनेंशियल रिकवरी हो रही है। अगले वर्ष के मध्य में BSNL की 5G सर्विस लॉन्च करने की योजना है। सिंधिया ने कहा कि BSNL का कामकाज मजबूत हो रहा है। भारत जैसे देश के लिए तीन-चार टेलीकॉम कंपनियां होना बहुत महत्वपूर्ण है। पिछले तीन वर्षों से कंपनी इबिट्डा के लिहाज से पॉजिटिव में है।
  • BSNL को पिछले 3 महीनों में मिले लाखों नए सब्सक्राइबर्स, अगले वर्ष 5G नेटवर्क होगा लॉन्च
    टेलीकॉम मिनिस्टर Jyotiraditya Scindia ने बताया कि पिछले तिमाही में कंपनी के सब्सक्राइबर्स की संख्या 60 लाख तक बढ़ी है। पिछले दो वर्षों से BSNL ऑपरेटिंग प्रॉफिट भी हासिल कर रही है। सिंधिया ने कहा कि देश के दूरदराज के गांवों में भी BSNL की टेलीफोन सर्विस उपलब्ध है। यह नेटवर्क अपग्रेड के साथ अपनी सर्विसेज में सुधार कर रही है।
  • ATM जैसी मशीनों से 4G SIM उपलब्ध कराएगी BSNL, अगले वर्ष लॉन्च होगा कंपनी का 5G नेटवर्क
    पिछले सप्ताह आयोजित इंडिया मोबाइल कांग्रेस में इस मशीन को प्रदर्शित किया गया था। इससे BSNL के यूजर्स इन मशीनों या सेल्फ केयर ऐप के जरिए SIM कार्ड को ले सकेंगे। ये वेंडिंग मशीनें रेलवे स्टेशंस और एयरपोर्ट्स जैसे व्यस्त स्थानों पर लगाई जाएंगी। इससे BSNL को अपने कस्टमर्स की संख्या बढ़ाने में आसानी होगी।
  • BSNL देगी रिलायंस के Jio Bharat 4G मोबाइल को टक्कर, Karbonn Mobiles से की पार्टनरशिप
    पिछले कुछ महीनों में BSNL ने अफोर्डेबल रिचार्ज प्लान भी लॉन्च किए हैं। इस वजह से इसके सब्सक्राइबर्स की संख्या भी बढ़ी है। BSNL ने कम प्राइस वाले मोबाइल्स के सेगमेंट में भी उतरने की तैयारी की है। कंपनी ने एक्सक्लूसिव SIM हैंडसेट बंडलिंग ऑफर को पेश करने के लिए Karbonn Mobiles के साथ पार्टनरशिप की है। ये हैंडसेट Jio Bharat 4G फीचर फोन को टक्कर देंगे।
  • BSNL के अगले चार वर्षों में प्रॉफिट में आने के आसार
    BSNL की 4G टेक्नोलॉजी को 5G में अपग्रेड करने की योजना है। कंपनी के पास देश भर में लगभग 1.35 लाख मोबाइल टावर्स हैं। इसकी ग्रामीण क्षेत्रों में मौजूदगी अधिक है जहां अन्य टेलीकॉम कंपनियां पूरी तरह कवरेज नहीं देती
  • Reliance Jio ने जोड़े रिकॉर्ड 35 लाख से अधिक यूजर्स, Airtel को नुकसान
    Reliance Jio एकमात्र टेलीकॉम ऑपरेटर था जिसने मई 2021 के महीने में वायरलेस सब्सक्राइबर जोड़े।

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »