बड़ी बैटरी वाले 7,000 रुपये तक के स्मार्टफोन

अगर आप कम बजट में एक दमदार बैटरी बैकअप वाले स्मार्टफोन की तलाश में हैं तो हम आपके लिए कुछ विकल्प लेकर आए हैं। इन स्मार्टफोन में दमदार बैटरी दी गई है, जिससे कम से कम बैटरी के मामले में तो आपको निराशा नहीं होगी।

बड़ी बैटरी वाले 7,000 रुपये तक के स्मार्टफोन
ख़ास बातें
  • इन स्मार्टफोन में आपको मिलेगी करीब 4000 एमएएच की बैटरी
  • बड़ी बैटरी वाले ये स्मार्टफोन आपको करीब 7,000 रुपये में मिल जाएंगे
  • हमने यह सूची सिर्फ बैटरी क्षमता के आधार पर बनाई है
विज्ञापन
अगर आप कम बजट में एक दमदार बैटरी बैकअप वाले स्मार्टफोन की तलाश में हैं तो हम आपके लिए कुछ विकल्प लेकर आए हैं। इन स्मार्टफोन में दमदार बैटरी दी गई है, जिससे कम से कम बैटरी के मामले में तो आपको निराशा नहीं होगी। हमने इन स्मार्टफोन की बैटरी क्षमता के आधार पर एक सूची बनाई है। हम आपको यह भी बताना चाहेंगे कि बैटरी के अलावा हमने फोन के किसी भी फीचर को आधार नहीं माना है। अगर आपका बजट 7,000 रुपये तक है, तो इन स्मार्टफोन को खरीदना एक अच्छा विकल्प साबित हो सकता है...

Karbonn Titanium Jumbo
घरेलू स्मार्टफोन निर्माता कार्बन मोबाइल्स ने अपनी टाइटेनियम सीरीज़ का स्मार्टफोन टाइटेनियम जंबो अक्टूबर 2017 में लॉन्च किया था। नया कार्बन टाइटेनियम जंबो 4जी वीओएलटीई सपोर्ट करता है। कार्बन के इस स्मार्टफोन की ख़ासियत है इसमें दी गई 4000 एमएएच की बैटरी। बैटरी के दम पर कंपनी की तरफ से 400 घंटे तक का स्टैंडबाय और 16 घंटे तक का टॉक टाइम देने का दावा किया गया है। अन्य स्पेसिफिकेशन की बात करें तो कार्बन टाइटेनियम जंबो में 5 इंच एचडी आईपीएस डिस्प्ले है। फोन में 1.3 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर प्रोसेसर दिया गया है। स्मार्टफोन में 2 जीबी रैम व स्टोरेज 16 जीबी है। माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए स्टोरेज को 64 जीबी तक बढ़ाया जाना संभव है। यह फोन डुअल सिम सपोर्ट करता है। लॉन्च के वक्त टाइटेनियम जंबो की कीमत 6,490 रुपये थी। फिलहाल, आप इसे ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेज़न इंडिया और फ्लिपकार्ट पर 5,190 रुपये में खरीद सकते हैं।

 
Intex Aqua Lions 3  
जुलाई 2017 में लॉन्च के वक्त इंटेक्स एक्वा लायंस 3 की कीमत 6,499 रुपये थी। वर्तमान में आप इसे ई कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट पर 6175 रुपये व अमेज़न इंडिया पर 6,199 रुपये में खरीद सकते हैं। हैंडसेट में 4000 एमएएच बैटरी दी गई है, जो आपको बैटरी शटडाउन की समस्या से निज़ात दिलाने में मददगार साबित हो सकती है। कंपनी की ओर से दावा किया गया है कि 4000 एमएएच की लीथियम-पॉलीमर बैटरी फोन को 200 घंटे का स्टैंडबाय और 12 घंटे तक का टॉक टाइम देने में सक्षम है।  

अन्य स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इंटेक्स एक्वा लायंस 3 एंड्रॉयड 7.0 नूगा पर चलता है और इसमें 5 इंच एचडी आईपीएस डिस्प्ले है, जिसके ऊपर  2.5डी कर्व्ड ड्रैगनट्रेल ग्लास है। फोन में 1.25 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर प्रोसेसर और 2 जीबी रैम है। इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 128 जीबी तक बढ़ा सकते हैं।

 
Micromax Bharat 5 Plus
माइक्रोमैक्स भारत 5 प्लस की अहम ख़ासियत इसकी 5000 एमएएएच क्षमता वाली बैटरी है। इस बैटरी के दम पर आपका फोन तो चार्ज रहेगा ही, साथ ही इसे आप पावरबैंक के तौर पर भी इस्तेमाल कर पाएंगे। ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेज़न इंडिया पर आप इसे 7,170 रुपये में खरीद सकते हैं।

अन्य स्पेसिफिकेशन की बात करें तो माइक्रोमैक्स भारत 5 प्लस में 5.2 इंच एचडी स्क्रीन है। स्क्रीन का रिज़ॉल्यूशन 720x1280 पिक्सल है और 2.5डी कर्व्ड ग्लास दिया गया है। कंपनी का दावा है कि फोन में मूवी देखने और गेम खेलने का बेहतरीन अनुभव मिलेगा। इस स्मार्टफोन में 1.3 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर मीडियाटेक प्रोसेसर दिया गया है। फोन में 2 जीबी डीडीआर3 रैम और 16 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज है। स्टोरेज को 64 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाना संभव होगा। फोन 4जी वीओएलटीई सपोर्ट करता है।

 
Xiaomi Redmi 4
शाओमी रेडमी 4 के शुरुआती 2 जीबी रैम और 16 जीबी स्टोरेज वाले मॉडल की कीमत 6,999 रुपये है। कंपनी का दावा है कि 4100 एमएएच की बैटरी फोन को 18 दिन तक स्टैंडबाय रखने में सक्षम है। इसके अलावा कंपनी का यह भी दावा है कि अगर आप जमकर फोन का इस्तेमाल करेंगे तब भी यह 2 दिन तक आराम से काम करने में सक्षम है।

अन्य स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इसमें 5 इंच का एचडी डिस्प्ले है। 13 मेगापिक्सल का रियर व 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। यह स्मार्टफोन स्नैपड्रैगन 435 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर पर काम करता है। साथ ही यह फोन फिंगरप्रिंट सेंसर से भी लैस है।

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Mobiles, Smartphones, Xiaomi Redmi 4, Karbonn Titanium Jumbo
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo के 2 नए Power Bank लॉन्च, 20,000mAh तक बैटरी और 80W तक चार्जिंग सपोर्ट, जानें कीमत
  2. itel लाई नया टैबलेट 8000mAh बैटरी, 8MP कैमरा के साथ, जानें सबकुछ
  3. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला Vivo Y600 लॉन्च, नहीं रहेगा बार-बार चार्ज करने का झंझट
  4. सर्दियों में गीजर बना देगा AC जितना बिल, भूलकर भी न करें ये गलती, फॉलो करें ये 5 Geyser Tips
  5. Infinix GT 50 Pro 5G कल होगा भारत में लॉन्च, Dimensity 8400 Ultimate चिप, 6500mAh बैटरी फीचर!
  6. इलेक्ट्रिक बाइक में पेट्रोल का कमाल! Chery की नई EREV मोटरसाइकिल चलते-चलते करेगी बैटरी चार्ज
  7. Digital Arrest Fraud: नहीं थम रहे डिजिटल अरेस्ट के मामले, ₹2.10 करोड़ की ठगी में 2 गिरफ्तार, यहां जानें बचने के तरीके
  8. iPhone 16 Deal: ₹20 हजार सस्ता खरीदें iPhone 16, यहां मिल रहा है जबरदस्त ऑफर
  9. Samsung Galaxy S25 FE 5G दिवाली सेल में ₹17 हजार से ज्यादा सस्ता, यहां पर डिस्काउंट
  10. Flipkart Sale में ₹12,249 में खरीदें Lava का 6000mAh बैटरी वाला 5G फोन!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »