13 मेगापिक्सल कैमरा व 4000 एमएएच बैटरी वाले इस फोन की कीमत 6,500 रुपये से कम

घरेलू स्मार्टफोन निर्माता कार्बन मोबाइल्स ने अपनी टाइटेनियम सीरीज़ का नया स्मार्टफोन टाइटेनियम जंबो लॉन्च कर दिया है। नया कार्बन टाइटेनियम जंबो 4जी वीओएलटीई सपोर्ट करता है। टाइटेनियम जंबो की कीमत 6,490 रुपये है और ब्लैक व शैंपेन कलर वेरिएंट में मिलेगा।

13 मेगापिक्सल कैमरा व 4000 एमएएच बैटरी वाले इस फोन की कीमत 6,500 रुपये से कम
ख़ास बातें
  • कार्बन टाइटेनियम जंबो की कीमत 6,490 रुपये है
  • इस फोन में 13 मेगापिक्सल रियर कैमरा है
  • फोन में 4000 एमएएच बैटरी है
विज्ञापन
घरेलू स्मार्टफोन निर्माता कार्बन मोबाइल्स ने अपनी टाइटेनियम सीरीज़ का नया स्मार्टफोन टाइटेनियम जंबो लॉन्च कर दिया है। नया कार्बन टाइटेनियम जंबो 4जी वीओएलटीई सपोर्ट करता है। टाइटेनियम जंबो की कीमत 6,490 रुपये है और ब्लैक व शैंपेन कलर वेरिएंट में मिलेगा। कार्बन के नए स्मार्टफोन की ख़ासियत है इसमें दी गई 4000 एमएएच की बैटरी।

कार्बन टाइटेनियम जंबो में 5 इंच एचडी आईपीएस डिस्प्ले है। फोन में 1.3 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर प्रोसेसर दिया गया है। स्मार्टफोन में 2 जीबी रैम है। स्टोरेज 16 जीबी है। माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए स्टोरेज को 64 जीबी तक बढ़ाया जाना संभव है। यह फोन डुअल सिम सपोर्ट करत है।

फोटोग्राफी के लिए कार्बन टाइटेनियम जंबो में एलईडी फ्लैश के साथ 13  मेगापिक्सल रियर कैमरा है। कैमरे में पैनोरा, कॉन्टीन्युअस और फेस डिटेक्शन मोड दिए गए हैं। इसके अलावा सेल्फी और वीडियो चैट के लिए 8 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा है।

टाइटेनियम जंबो स्मार्टफोन में एंड्रॉयड 7.0 नूगा पर चलता है। फोन को पावर देने के लिए 4000 एमएएच की बैटरी दी गई है। जिसके 400 घंटे तक का स्टैंडबाय और 16 घंटे तक का टॉक टाइम देने का दावा किया गया है।  कनेक्टिविटी के लिए कार्बन टाइटेनियम जंबो में 4जी के अलावा 3जी, 2जी ब्लूटूथ, वाई-फाई, जीपीएस, ए-जीपीएस, माइक्रो यूएसबी (ओटीजी के साथ) जैसे फ़ीचर दिए गए हैं।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले5.00 इंच
प्रोसेसर1.3 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-अल्ट्रापिक्सल
रैम2 जीबी
स्टोरेज16 जीबी
बैटरी क्षमता4000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 7.0
रिज़ॉल्यूशन720x1280 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. लैपटॉप की बैटरी हेल्थ ऐसे करें चेक, नहीं होगा नुकसान
  2. घर में Pet रखते हैं तो काम का है Dyson का नया Vacuum Cleaner, बाल नहीं उलझेंगे, 70 मिनट का मिलेगा बैकअप!
  3. ChatGPT बनाने वाली कंपनी के AI एजेंट ने हैक कर ली ऑस्ट्रेलिया में सरकारी वेबसाइट! हेल्थ पोर्टल में लगी सेंध
  4. ड्राइविंग लाइसेंस-मोबाइल लिंक नहीं किया तो रद्द होगा DL? वायरल खबर की जानें सच्चाई
  5. ₹25 हजार सस्ता मिल रहा 45 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 6500mAh बैटरी
  6. Gym और स्पोर्ट्स खेलने वालों के लिए Cult ने लॉन्च की मसाज गन, फुल चार्ज में चलेगी 5 घंटे!
  7. क्रिप्टो एक्सचेंज BitBank पर अमेरिका ने लगाया बैन, ईरान से है लिंक
  8. UPI की वॉल्यूम पर MDR से बड़ा असर नहीं, 10 प्रतिशत मर्चेंट्स डाल सकते हैं कॉस्ट का भार: NPCI
  9. Apple के 20th एनिवर्सरी iPhone में मिल सकता है क्वाड-कर्व्ड डिस्प्ले
  10. Samsung का फ्लैगशिप अल्ट्रा फोन मिल रहा ₹47,000 सस्ता, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »