Top Smartphones Under Rs 40,000: 7,000mAh तक बैटरी, इंप्रेसिव फीचर्स! ये हैं लेटेस्ट प्रीमियम फोन

40K बजट में अब फ्लैगशिप-जैसे फीचर्स मिल रहे हैं। इस लिस्ट में Vivo, Oppo, Realme और iQOO के लेटेस्ट मॉडल्स शामिल हैं, जिनके स्पेसिफिकेशन्स और परफॉर्मेंस डिटेल्स आप यहां देख सकते हैं।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 26 नवंबर 2025 13:32 IST
ख़ास बातें
  • 40K बजट में फ्लैगशिप-जैसे फीचर्स मिलते हैं
  • 7,000mAh तक की बैटरी ऑप्शंस
  • 120Hz रिफ्रेश वाले AMOLED डिस्प्ले के साथ इंप्रेसिव कैमरा सेटअप भी

40,000 रुपये की रेंज आज उन यूजर्स के लिए सबसे दिलचस्प मिड-प्रीमियम कैटेगरी बन चुकी है, जहां फ्लैगशिप-जैसे फीचर्स अब काफी आराम से मिलते हैं। हालांकि, इस रेंज में अभी भी ज्यादा प्रतियोगिता नहीं है, फिर भी आपको बड़े AMOLED डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट, पावरफुल चिपसेट, 7,000mAh बैटरी, ज्यादा फास्ट चार्जिंग और एडवांस्ड कैमरा सिस्टम जैसे फीचर्स मिल जाते हैं। इस सेगमेंट में मौजूद ये पांच स्मार्टफोन डिस्प्ले, परफॉर्मेंस, कैमरा क्वालिटी और बैटरी एफिशिएंसी में बैलेंस लगते हैं और ये फिलहाल मार्केट में मौजूद लेटेस्ट ऑप्शंस भी हैं। नीचे हम इनके मुख्य स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी दे रहे हैं।

Vivo V60

Vivo V60 में 6.77-इंच AMOLED डिस्प्ले मिलता है जिसका रिजॉल्यूशन 1080×2392 पिक्सल और 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट है। इसमें Qualcomm Snapdragon 7 Gen 4 प्रोसेसर दिया गया है, जो डेली यूज और हाई-लोड टास्क को आसानी से हैंडल करता है। फोन में 6,500mAh की बैटरी दी गई है जो 90W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। रियर कैमरा सेटअप में 50MP प्राइमरी कैमरा, 50MP अल्ट्रावाइड लेंस और एक 8MP सेंसर शामिल है, जबकि फ्रंट में 50MP शूटर मिलता है।

Advertisement

OPPO K13 Turbo Pro

OPPO K13 Turbo Pro में 6.8-inch 120Hz AMOLED डिस्प्ले है और इसके अंदर Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट मिलता है। इसकी सबसे बड़ी खासियत है 7,000mAh की बैटरी, जो 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। फोन में 50MP प्राइमरी कैमरा मिलता है फ्रंट में 16MP शूटर है।

OPPO Reno 14 5G

OPPO Reno 14 5G में 6.59-inch 1.5K 120Hz AMOLED डिस्प्ले है। फोन MediaTek Dimensity 8350 पर चलता है। इसमें 50MP प्राइमरी, 50MP सेकंडरी और एक 8MP शूटर रियर में और फ्रंट में 50MP कैमरा शामिल है। फोन में 6000mAh बैटरी है, जो 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। धूल और पानी से काफी हद तक बचाव के लिए इसे IP69 रेट किया गया है।

Advertisement

Vivo T4 Ultra

Vivo T4 Ultra में 6.67-inch कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जो 1260x2800 pixels रिजॉल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। फोन MediaTek Dimensity 9300+ चिपसेट पर काम करता है। 90W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ इसमें 5500mAh बैटरी दी गई है। 193 ग्राम वजनी और 7.45 mm मोटे फोन में 50MP + 8MP + 50MP रियर कैमरा सेटअप और 32MP फ्रंट शूटर मिलता है।

Advertisement

Realme GT 7

Realme GT 7 में 6.78-inch FHD+ 120Hz AMOLED डिस्प्ले है। फोन 7,000mAh की विशाल बैटरी के साथ आता है, जो 120W FlashCharge चार्जिंग सपोर्ट करती है। फोन में MediaTek Dimensity 9400e चिपसेट है। 50MP + 50MP + 8MP रियर और 32MP फ्रंट कैमरे का सेटअप दिया गया है। फोन IP69 रेटेड बिल्ड के साथ आता है। इसकी मोटाई 8.25 mm और वजन 203 ग्राम है।
 

 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Great cameras
  • Versatile Zeiss portrait effects
  • Premium appearance
  • Durable IP68 + IP69 rating
  • Excellent battery life
  • Bad
  • Slower UFS 2.2 storage
  • Fingerprint sensor placement is too low
  • Sub-par speaker
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.77 इंच

प्रोसेसर

Qualcomm Snapdragon 7 Gen 4

फ्रंट कैमरा

50-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

6500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 15

रिज़ॉल्यूशन

1080x2392 पिक्सल
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.80 इंच

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

7000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 15

रिज़ॉल्यूशन

1280x2800 पिक्सल
 
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.67 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 9300+

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 15

रिज़ॉल्यूशन

1260x2800 पिक्सल
 
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Solid build
  • Excellent display
  • IP69 rating
  • Decent performance
  • Battery backup sets a new benchmark
  • Good pricing
  • Bad
  • It doesn't feel premium
  • Average ultra-wide camera performance
  • Low-light videos and selfies could have been better
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.78 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 9400इ

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

7000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 15

रिज़ॉल्यूशन

1280x2800 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले 6 स्मार्टफोन्स पर Early Bird Deals, कीमत ₹7,199 से शुरू
  2. itel ने मात्र 1059 में नया फोन किया लॉन्च, 9 भाषाओं में करेगा सपोर्ट
  3. OnePlus 16 में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले महीने होगा लॉन्च
  4. Vivo Y600i हुआ लॉन्च; 8000mAh बैटरी और ड्रॉप प्रोटेक्शन के साथ आया फोन, कीमत ₹25 हजार से कम
  5. Samsung का फ्लैगशिप अल्ट्रा फोन मिल रहा ₹47,000 सस्ता, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ
  6. Honor X9e Pro लॉन्च हुआ 11,000mAh बैटरी, 108MP कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग के साथ
  7. ₹25 हजार सस्ता मिल रहा 45 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 6500mAh बैटरी
  8. Flipkart पर मात्र ₹4,999 में टीवी और रेफ्रिजरेटर 7000 से भी सस्ता
#ताज़ा ख़बरें
  1. Muse Charm: न फोन, न ऐप खोलने की जरूरत! Meta का छोटा सा कीचेन सीधे AI से कराएगा बात
  2. HMD Vibe 2 Pro 5G बजट फोन 29 सितंबर को होगा लॉन्च, 6000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग
  3. Honor X9e Pro लॉन्च हुआ 11,000mAh बैटरी, 108MP कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग के साथ
  4. Vivo Y600i हुआ लॉन्च; 8000mAh बैटरी और ड्रॉप प्रोटेक्शन के साथ आया फोन, कीमत ₹25 हजार से कम
  5. लैपटॉप की बैटरी हेल्थ ऐसे करें चेक, नहीं होगा नुकसान
  6. घर में Pet रखते हैं तो काम का है Dyson का नया Vacuum Cleaner, बाल नहीं उलझेंगे, 70 मिनट का मिलेगा बैकअप!
  7. ChatGPT बनाने वाली कंपनी के AI एजेंट ने हैक कर ली ऑस्ट्रेलिया में सरकारी वेबसाइट! हेल्थ पोर्टल में लगी सेंध
  8. ड्राइविंग लाइसेंस-मोबाइल लिंक नहीं किया तो रद्द होगा DL? वायरल खबर की जानें सच्चाई
  9. ₹25 हजार सस्ता मिल रहा 45 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 6500mAh बैटरी
  10. Gym और स्पोर्ट्स खेलने वालों के लिए Cult ने लॉन्च की मसाज गन, फुल चार्ज में चलेगी 5 घंटे!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.