• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • 12 हजार सस्ता मिल रहा 7000mAh बैटरी, 50MP दो कैमरा वाला Oppo फोन! यहां आई जबरदस्त डील

12 हजार सस्ता मिल रहा 7000mAh बैटरी, 50MP दो कैमरा वाला Oppo फोन! यहां आई जबरदस्त डील

फोन पर डिस्काउंट के साथ कैशबैक ऑफर भी है। फोन का 8GB रैम, 256GB स्टोरेज वेरिएंट अब एमआरपी से काफी सस्ते में लिस्ट किया गया है।

12 हजार सस्ता मिल रहा 7000mAh बैटरी, 50MP दो कैमरा वाला Oppo फोन! यहां आई जबरदस्त डील

Photo Credit: Oppo

Oppo K13 Turbo Pro 5G फोन पर इस वक्त जबरदस्त डिस्काउंट मिल रहा है।

ख़ास बातें
  • Oppo K13 Turbo Pro 5G को डिस्काउंटेड प्राइस में लिस्ट किया गया है।
  • MRP से सीधा 11 रुपये का डिस्काउंट यहां पर दिया जा रहा है।
  • Oppo K13 Turbo Pro 5G पर बैंक ऑफर भी दिया गया है।
विज्ञापन

Oppo K13 Turbo Pro 5G फोन पर इस वक्त जबरदस्त डिस्काउंट मिल रहा है। एक तरफ हरेक कंपनी स्मार्टफोन्स की कीमतें बढ़ाती जा रही है, लेकिन इस बीच कुछ फोन पर धांसू डिस्काउंट भी मिल रहे हैं। Oppo K13 Turbo Pro 5G को MRP से काफी सस्ते में खरीदा जा सकता है। फोन पर डिस्काउंट के साथ कैशबैक ऑफर भी है। फोन का 8GB रैम, 256GB स्टोरेज वेरिएंट अब एमआरपी से काफी सस्ते में लिस्ट किया गया है। आइए विस्तार से Oppo K13 Turbo Pro 5G बेस्ट डील के बारे में जानते हैं। 

Oppo K13 Turbo Pro 5G Sale Discount Offer

Oppo K13 Turbo Pro 5G को डिस्काउंटेड प्राइस में लिस्ट किया गया है। फोन का 8GB रैम, 256GB स्टोरेज वेरिएंट आमतौर पर MRP 41,999 रुपये में लिस्ट होता है। लेकिन Flipkart ने फोन को 26% डिस्काउंट के साथ लिस्ट किया है जिसके बाद इसकी प्रभावी कीमत 30,999 रुपये रह जाती है। यानी MRP से सीधा 11 रुपये का डिस्काउंट यहां पर दिया जा रहा है। लेकिन ऑफर यहीं पर खत्म नहीं होता। 

Oppo K13 Turbo Pro 5G Sale Bank Offer

Oppo K13 Turbo Pro 5G पर बैंक ऑफर भी दिया गया है। अगर आप फोन को चुनिंदा बैंकों के क्रेडिट कार्ड से खरीदते हैं तो 1500 रुपये तक बचा सकते हैं। जिसके बाद इसकी प्रभावी कीमत 29,499 रुपये रह जाती है। यानी फोन को कुल मिलाकर एमआरपी से 12000 रुपये से भी ज्यादा तक सस्ते में खरीदा जा सकता है। अधिक जानकारी के लिए आप ऑफर पेज पर विजिट कर सकते हैं। 

Oppo K13 Turbo Pro Features, Specifications

Oppo K13 Turbo Pro में 6.80 इंच का LTPS AMOLED डिस्प्ले है। फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट और 1,600 निट्स तक ग्लोबल पीक ब्राइटनेस है। K13 Turbo Pro में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8s जेनरेशन 4 प्रोसेसर दिया गया है। स्मार्टफोन आउट ऑफ द बॉक्स एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड ColorOS 15 पर रन करता है। फोन धूल और पानी से बचाव के लिए वाटर और डस्ट रसिस्टेंस से लैस है। 

ओप्पो के K13 Turbo में रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। स्मार्टफोन में 7,000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 80W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में 5G, 4G, वाई-फाई 7, ब्लूटूथ 5.4, जीपीएस, एनएफसी और यूएसबी टाइप सी पोर्ट शामिल हैं।
 

  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  2. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  3. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  4. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  5. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  6. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  7. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  8. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  9. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  10. कल 1 अक्टूबर से बदल रहा LPG सिलेंडर बुकिंग का नियम, नहीं किया e-KYC तो महंगा मिलेगा सिलेंडर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »