• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • सैमसंग ने बैटमैन के दीवानों के लिए लॉन्च किया अपने फ्लैगशिप फोन का स्पेशल एडिशन

सैमसंग ने बैटमैन के दीवानों के लिए लॉन्च किया अपने फ्लैगशिप फोन का स्पेशल एडिशन

सैमसंग ने बैटमैन के दीवानों के लिए लॉन्च किया अपने फ्लैगशिप फोन का स्पेशल एडिशन
विज्ञापन
सैमसंग ने जानकारी दी है कि वह जून महीने की शुरुआत में बैटमैन थीम पर आधारित गैलेक्सी एस7 एज का लिमिटेड एडिशन स्मार्टफोन पेश करेगी। इसे सैमसंग गैलेक्सी एस7 एज इनजस्टिस एडिशन के नाम से जाना जाएगा। दरअसल, कंपनी 'इनजस्टिसः गॉड्स अमंग अस' गेम की तीसरी वर्षगांठ मना रही है। इस लिमिटेड एडिशन फोन की कीमत का खुलासा अभी नहीं किया गया है।

लिमिटेड एडिशन फोन को चीन, सिंगापुर, कोरिया, लेटिन अमेरिका और रूस में रिलीज किया जाएगा। हालांकि, सैमसंग ने जानकारी दी है कि इसेबाद अन्य क्षेत्र में भी उपलब्ध कराया जाएगा। बैटमैन थीम पर आधारित यह फोन काले वेरिएंट में आएगा जिसके किनारे गोल्ड के होंगे। हैंडसेट में कंपनी का नाम भी गोल्ड में भी लिखा होगा। इसके अलावा रियर हिस्से पर बैटरैंग का निशान होगा। इसका रंग भी सुनहला होगा।

सैमसंग गैलेक्सी एस7 एज इनजस्टिस एडिशन के साथ बैटमैन स्क्रीनसेवर भी मिलेगा। इसके साथ यूज़र को गियर वीआर, बैटमैन स्टाइल वाला बैक कवर, गोल्ड बैटरैंग, एक चार्जर और हेडफोन मिलेगा।

याद रहे कि सैमसंग गैलेक्सी एस7 एज को भारत में इस साल मार्च महीने में लॉन्च किया गया था। इसकी कीमत 56,900 रुपये से शुरू होती है। यह एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर चलता है और यह हाइब्रिड डुअल-सिम स्लॉट के साथ आता है।

इसमें 5.5 इंच का क्वाडएचडी सुपर एमोलेड डिस्प्ले और सैमसंग का ऑक्टा-कोर एक्सीनॉस 8890 चिपसेट है। ज्ञात हो कि गैलेक्सी एस7 एज का ग्लोबल वेरिएंट स्नैपड्रैगन 820 चिपसेट के साथ आता है। इस हैंडसेट के दो स्टोरेज वेरिएंट हैं- 32 जीबी और 64 जीबी। इसके अलावा यह स्मार्टफोन 4 जीबी रैम, 12 मेगापिक्सल के डुअल पिक्सल रियर कैमरे और 5 मेगापिक्सल के फ्रंट कैमरे के साथ आता है। इसको पावर देने का काम करेगी 3600 एमएएच की बैटरी।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 150 इंच स्क्रीन पर 4K सिनेमा और बिल्ट-इन 2.1 चैनल स्पीकर सिस्टम! लॉन्च हुआ OBE R3 Ultra Max Projector
  2. Xiaomi का ये छोटा सा सॉकेट पुराने पंखे-लैंप को बना देगा स्मार्ट, फोन से होगा कंट्रोल
  3. Redmi Note 17 Pro Max भारत में कल होगा लॉन्च, 10,000mAh बैटरी, IP68, IP69K रेटिंग!
  4. Jio कर रही फूड डिलीवरी! JioMeals से मंगवा सकते हैं खाना, लेकिन सिर्फ ये खास यूजर्स, जानें डिटेल
  5. पुरानी कीमत से भी सस्ता मिल रहा है iPhone 17, लिमिटेड स्टॉक के साथ यहां मिलेगी डील
  6. इंटरनेशनल मार्केट में बढ़ी EVs की सेल्स, यूरोप में जोरदार डिमांड
  7. टेक्नोलॉजी में गुजरात की तेज रफ्तार, सेमीकंडक्टर और डेटा सेंटर का हब बनने की तैयारी
  8. 85km रेंज वाली नई इलेक्ट्रिक बाइक Trek Inbound+ लॉन्च, जानें कीमत
  9. Motorola Edge 70 Neo भारत में लॉन्च होगा Snapdragon चिप, 6GB रैम के साथ, IP68, IP69 रेटिंग!
  10. UPI Tap & Pay: अब UPI में बिना PIN, बिना QR कोड, बिना इंटरनेट होगी पेमेंट! आए धांसू फीचर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »