• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • सैमसंग गैलेक्सी एस7 और गैलेक्सी एस7 एज भारत में लॉन्च, जानें कीमत और खूबियां

सैमसंग गैलेक्सी एस7 और गैलेक्सी एस7 एज भारत में लॉन्च, जानें कीमत और खूबियां

सैमसंग गैलेक्सी एस7 और गैलेक्सी एस7 एज भारत में लॉन्च, जानें कीमत और खूबियां
विज्ञापन
सैमसंग ने आधिकारिक तौर अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन गैलेक्सी एस7 और गैलेक्सी 7एज भारत में लॉन्च कर दिए हैं। पिछले महीने एमडब्ल्यूसी 2016 में लॉन्च हुए इन दोनों स्मार्टफोन की प्र-बुकिंग बुधवार से शुरू हो जाएगी। सैमसंग के ये स्मार्टफोन 18 मार्च से उपलब्ध होंगे। 17 मार्च तक स्मार्टफोन की प्री-बुकिंग कराने वाले ग्राहकों को कंपनी सैमसंग गीयर वीआर हेडसेट बंडल मुफ्त देगी।

भारत में सैमसंग गैलेक्सी एस7 की कीमत 48,900 रुपये रखी गई है जबकि सैमसंग गैलेक्सी एस7 एज भारत में 56,900 रुपये में मिलेगा। दोनों स्मार्टफोन की यह कीमत 32 जीबी वेरिएंट की है। अबी तक 64 जीबी वेरिएंट की कीमत की जानकारी नहीं दी गई है।


गैलेक्सी एस7 और गैलेक्सी एस7 एज समसंग की नई कान्सीएर्श़ सर्विस के साथ आते हैं जो माय गैलेक्सी ऐप में उपलब्ध है। सैमसंग की इस सर्विस के चार मुख्य फायदे हैं। इनमें माय असिस्टेंट (हैप्टिक की तरफ से) की मदद से यूजर फूलों का ऑर्डर, वेब चेक-इन, रिमाइंडर सेट करने जैसी दूसरी सेवा का लाभ ले सकेंगे। सैमसंग सर्विस सेंटर पर जल्द पहुंचना।  फोन का पिकअप और ड्रॉप के साथ-साथ रिपेयरिंग की स्थिति में आपके गैलेक्सी एस7 या एस7 एज स्मार्टफोन की जगह दूसरी स्टैंडबाय डिवाइस भी उपलब्ध होगी।  इसके साथ ही सैमसंग कस्टमर सपोर्ट पर चैट के जरिये आप गैलेक्सी एस7 और गैलेक्सी एस7 एज से जुड़े हर रोज के सवालों का जवाब भी पा सकेंगे। सैमसंग के मुताबिक, गैलेक्सी एस7 और एस7 एज के ग्राहकों के लिेए यह सर्विस मुफ्त होगी और बाद में इस सर्विस को गैलेक्सी एस6 और नोट 5 यूजर के लिए भी लॉन्च की जा सकती है।

उम्मीद के मुताबिक, गैलेक्सी एस7 और गैलेक्सी एस7 एज स्मार्टफोन भारत में सैमसंग के ऑक्टा-कोर एक्सायनस 8890 प्रोसेसर के साथ लॉन्च किया है। जबकि सैमसंग के ग्लोबल वेरिएंट में क्वाड-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 820 चिपसेट देखा गया था। पिछले गैलेक्सी फोन और गैलेक्सी एस7, एस7 एज में सबसे बड़ा अंतर हाइब्रिड सिम स्लॉट का है जिसका मतलब है या तो आप फोन की स्टोरेज को 200 जीबी तक एक्सपेंड कर सकते हैं या फिर दूसरी सिम का इस्तेमाल कर सकते हैं। 

सैमसंग गैलेक्सी एस7 में 5.1 इंच का क्यूएचडी सुपर एमोलेड डिस्प्ले है जबकि  सैमसंग गैलेक्सी एस7 एज में 5.5 इंच की क्यूएचडी सुपर एमोलेड डिस्प्ले पैनल है। दोनों ही एलजी के जी5 स्मार्टफोन की तरह ऑलवेज-ऑन डिस्प्ले फीचर के साथ आते हैं, जिससे बिना फोन को टच किये ही टाइम और तारीख जैसे जरूरी नोटिफिकेशन चेक किये जा सकते हैं।
दोनों ही फोन में 12 मेगापिक्सल का डुअल पिक्सल रियर कैमरा है जो एफ/1.7 अपर्चर और स्मार्ट ओआईएस फीचर से लैस है। इसी अपर्चर के साथ सेल्फी सेंसर के साथ फ्रंट कैमरा 5 मेगापिक्सल का है।

सॉफ्टवेयर की बात करें तो गैलेक्सी एस7 और एस7 एज एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर चलता है। फिंगरप्रिंट सेंसर और डस्ट व वाटर रेजिस्टेंस के लिए आईपी68 रेटिंग है।

हालांकि सैमसंग ने अभी तक टचविज़ यूआई के बदलाव को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है। स्मार्टफोन में कैटेगरी 9 के साथ एलटीई सपोर्ट है जो 450 एमबीपीएस की डाउनलोड स्पीड जबकि 50 एमबीपीएस की अपलोड स्पीड देता है। सैमसंग गैलेक्सी एस7 में 3000 एमएएच की बैटरी है और सैमसंग गैलेक्सी एस7 एज में 3600 एमएएच की बैटरी दी गई है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Reno 16c 5G vs Google Pixel 9a vs Samsung Galaxy S25 FE: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  2. Flipkart Goat Sale में Samsung Galaxy A36 5G पर मिल रहा ₹7,000 से ज्यादा डिस्काउंट
  3. Apple के फोल्डेबल iPhone को कस्टमर्स तक पहुंचने में हो सकती है देरी!
  4. Moto G77 Power में होगा 50 मेगापिक्सल Sony प्राइमरी कैमरा, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  5. ₹80 हजार में लॉन्च हुआ Nothing Phone 3 आधे प्राइस में! Prime Day Sale में आज आखिरी मौका
  6. 7,200mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हुए Vivo G5i, Vivo G5z, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  7. Xiaomi 18 Pro Max में हो सकते हैं डुअल 200 मेगापिक्सल कैमरा
  8. Vivo X300e के जल्द लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Gen 5 हो सकता है चिपसेट
  9. Flipkart GOAT Sale: ₹45 हजार में Samsung Galaxy S25 FE या Google Pixel 10a, कौन सा बेहतर?
  10. Xiaomi की इस पॉपुलर स्मार्टफोन सीरीज का हुआ The End? लीक हुआ बड़ा खुलासा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »