Asus ZenFone Max Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 23 अप्रैल से बिकेगा फ्लिपकार्ट पर

Asus ZenFone Max Pro स्मार्टफोन भारत में जल्द दस्तक देगा। असूस और फ्लिपकार्ट ने मंगलवार को लंबी साझेदारी का ऐलान किया।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 17 अप्रैल 2018 15:19 IST
ख़ास बातें
  • Asus ZenFone Max Pro स्मार्टफोन जल्द होगा भारत में लॉन्च
  • असूस और फ्लिपकार्ट ने की उत्पादों के लिए साझेदारी
  • ज़ेनफोन मैक्स प्रो एक्सक्लूसिव तौर पर बिकेगा फ्लिपकार्ट पर

असूस ज़ेनफोन मैक्स प्रो

Asus ZenFone Max Pro  स्मार्टफोन भारत में जल्द दस्तक देगा। असूस और फ्लिपकार्ट ने मंगलवार को लंबी साझेदारी का ऐलान किया। इसके तहत ज़ेनफोन मैक्स प्रो ऑनलाइन बिक्री के लिए एक्सक्लूसिव तौर पर फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध होगा। हैंडसेट की बिक्री 23 अप्रैल को दोपहर 12:30 बजे से शुरू होगी। बता दें कि यह ज़ेनफोन मैक्स प्रो स्मार्टफोन की ग्लोबल लॉन्चिंग होगी। कीमत को लेकर अभी कंपनी ने कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है।

नई दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान उपलब्धता के बारे में स्पष्ट किया गया। फ्लिपकार्ट की तरफ से कहा गया है कि ज़ेनफोन मैक्स प्रो में स्नैपड्रैगन 656 प्रोसेसर काम करेगा। हालांकि, प्रमुख स्पेसिफिकेशन जैसे डिस्प्ले का आकार, रिजॉल्यूशन, आस्पेक्ट रेशियो, इमेज सेंसर, बैटरी क्षमता, ऑपरेटिंग सिस्टम के बारे में पता नहीं चल पाया है।

इससे इतर ज़ेनफोन मैक्स प्रो, असूस और फ्लिपकार्ट के बीच साझेदारी भी हुई है। इसके तहत भारतीय ग्राहकों को आकर्षित करने की तैयारी है। असूस ज़ेनफोन के मॉडल को आगे बढ़ाने में भी कंपनियां मिलकर काम करेंगी।

असूस के सीईओ ज़ेरी शेन ने बताया, ''फ्लिपकार्ट के साथ साझेदारी को लेकर हमारा लक्ष्य भारतीय ग्राहकों को ज्यादा से ज्यादा आकर्षित करना है और उन तक बेहतर उत्पाद पहुंचाना है।''

बता दें कि इससे पहले असूस ने साल 2014 में फ्लिपकार्ट के साथ साझेदारी कर ज़ेनफोन सीरीज़ बेची थी। साल 2020 तक फ्लिपकार्ट भारत का 40 फीसदी स्मार्टफोन बाज़ार हथियाने का लक्ष्य बना चुकी है। इस दिशा में असूस और फ्लिपकार्ट की साझेदारी को बेहद अहम माना जा रहा है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Asus ZenFone Max Pro, Asus, Flipkart, India, Android, Mobiles
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo का लेटेस्ट फोन 50MP तीन कैमरा, 6500mAh बैटरी, 90W चार्जिंग के साथ लॉन्च, जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. ChatGPT 5.5 Cyber: हैकर्स की खैर नहीं! ChatGPT का खास वर्जन करेगा साइबर सिक्योरिटी, जल्द होगा रोलआउट
  2. Apple के लिए iPhone 17 सबसे ज्यादा डिमांड वाली स्मार्टफोन सीरीज 
  3. Xiaomi Smart Band 10 Pro धांसू फीचर्स के साथ लीक! मई में हो सकता है लॉन्च
  4. Huawei Nova 15 Max में मिलेगी 8500mAh बैटरी, 50MP मेन कैमरा, लॉन्च डेट लीक
  5. iQOO Z11, iQOO Z11x का ग्लोबल लॉन्च 6 मई को! 12GB रैम के साथ मिलेगा पावरफुल चिपसेट, Geekbench पर आया नजर
  6. Vivo का लेटेस्ट फोन 50MP तीन कैमरा, 6500mAh बैटरी, 90W चार्जिंग के साथ लॉन्च, जानें कीमत
  7. 2500W पावर वाला चार्जर Belkin ने किया लॉन्च, 7 डिवाइस एकसाथ करता है चार्ज, जानें कीमत
  8. 17 हजार से सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP तीन कैमरा वाला फोन! सबसे बड़ा डिस्काउंट
  9. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर मार्केट में 22 प्रतिशत की गिरावट, Ola Electric की बिक्री 20 प्रतिशत बढ़ी
  10. Oppo Reno 16 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, शुरू हुए प्री-रिजर्वेशन 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.