Asus Max Pro M1, Asus Max M2 और Asus Max M1 हुए सस्ते

Asus Max Pro M1, Asus Max M2 और Asus Max M1 नई कीमतों में ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध हैं।

Asus Max Pro M1, Asus Max M2 और Asus Max M1 हुए सस्ते

Asus Max M1 हुआ 1,000 रुपये सस्ता

ख़ास बातें
  • असूस मैक्स एम2 के दोनों ही वेरिएंट को 500 रुपये सस्ता किया गया है
  • Asus ZenFone Max Pro M1 की कीमत 7,499 रुपये से शुरू होती है
  • 5,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा असूस मैक्स एम1
विज्ञापन
Asus ने भारत में अपने तीन सस्ते स्मार्टफोन की कीमतों में कटौती का ऐलान किया है। Asus ZenFone Max Pro M1 (Asus Max Pro M1) के सभी वेरिएंट के दाम 500 रुपये कम कर दिए गए हैं। अब इस फोन की कीमत 7,499 रुपये से शुरू होती है। Asus Max M2 (जिसे पहले Asus ZenFone Max M2 के नाम से जाना जाता था) के दाम में भी 500 रुपये का बदलाव हुआ है। अब इसे 7,499 रुपये की शुरुआती कीमत में खरीदा जा सकता है। Asus Max M1 (दूसरा नाम Asus ZenFone Max M1) के दाम में 1,000 रुपये की कटौती हुई है। अब यह 5,999 रुपये में उपलब्ध है।

Asus Max Pro M1, Asus Max M2 और Asus Max M1 नई कीमतों में ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध हैं। असूस मैक्स प्रो एम1 के 3 जीबी +32 जीबी मॉडल को 7,499 रुपये में बेचा जा रहा है। इस फोन के 4 जीबी+64 जीबी वेरिएंट की कीमत 8,499 रुपये हो गई है। सबसे पावरफुल वेरिएंट (6 जीबी + 64 जीबी) ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर 11,499 रुपये में उपलब्ध है।

असूस मैक्स एम2 के दोनों ही वेरिएंट को 500 रुपये सस्ता किया गया है। मैक्स एम2 का 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 7,499 रुपये में उपलब्ध है, जबकि इसके 4 जीबी + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को फ्लिपकार्ट से 8,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। असूस मैक्स एम1 के 3 जीबी + 32 जीबी मॉडल को 1,000 रुपये सस्ते में खरीदा जा सकेगा। इसका दाम 5,999 रुपये हो गया है।
 
फोन वेरिएंट पुरानी कीमत नया दाम
Asus Max Pro M1 3 जीबी+32 जीबी 7,999 रुपये 7,499 रुपये
Asus Max Pro M1 4 जीबी+64 जीबी 8,999 रुपये 8,999 रुपये
Asus Max Pro M1 6 जीबी+64 जीबी 11,999 रुपये 11,499 रुपये
Asus Max M2 3 जीबी+32 जीबी 7,999 रुपये 7,499 रुपये
Asus Max M2 4 जीबी+64 जीबी 9,499 रुपये 8,999 रुपये
Asus Max M1 3 जीबी +32 जीबी 6,999 रुपये 5,999 रुपये

Asus का कहना है कि असूस मैक्स प्रो एम1, असूस मैक्स एम2 और असूस मैक्स एम1 नई कीमतों में फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध हैं। फिलहाल, इन फोन को सस्ते में ऑफलाइन मार्केट में उपलब्ध कराए जाने की जानकारी नहीं है। याद रहे कि असूस को भारत में "ZenFone" ब्रांड इस्तेमाल करने की इजाज़त नहीं है। इसलिए नाम बदल दिए गए हैं।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Good looks and construction quality
  • Vibrant screen
  • Great performance
  • Decent cameras
  • Excellent value for money
  • कमियां
  • Relatively disappointing battery life
  • Awkward camera app interface
डिस्प्ले5.99 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 636
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल
रैम3 जीबी
स्टोरेज32 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 8.1 Oreo
रिज़ॉल्यूशन1080x2160 पिक्सल
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Stock Android with promised updates
  • Good battery life
  • कमियां
  • Very poor low-light camera performance
  • Minor UI bugs
डिस्प्ले6.26 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 632
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम3 जीबी
स्टोरेज32 जीबी
बैटरी क्षमता4000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 8.1 Oreo
रिज़ॉल्यूशन720x1520 पिक्सल
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Good battery life
  • Dedicated microSD card slot
  • कमियां
  • Outdated processor
  • Below average low-light camera
डिस्प्ले5.45 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 430
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल
रैम3 जीबी
स्टोरेज32 जीबी
बैटरी क्षमता4000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 8.1 Oreo
रिज़ॉल्यूशन720x1440 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹349 से शुरू होने वाले ब्लूटूथ स्पीकर, ईयरबड्स U&i ने किए लॉन्च, 50 घंटे तक की बैटरी!
  2. Flipkart Big Billion Days सेल में Samsung Galaxy S25, S25 FE को ₹50,000 से कम में खरीदने का मौका!
  3. Motorola Signature 27 होगा 22 सितंबर को पेश, 200MP दो कैमरा के साथ, टीजर जारी
  4. ₹5075 सस्ता मिल रहा 50 हजार एमआरपी वाला लेटेस्ट Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
  5. मक्का के पास ड्रोन को हवा में कैसे मार गिराया? Saudi Arabia की Air Defence और Drone Detection Technology कैसे करती है काम
  6. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
  7. Honor 700 Pro में मिल सकता है रियर डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  8. OnePlus 16 में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  9. Vodafone Idea का गजब प्लान 1 साल तक अनलिमिटेड इंटरनेट, जितना मर्जी चलाओ नहीं आएगा कोई भी एक्स्ट्रा खर्च
  10. Ai+ Pulse 2 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, 4 कलर के होंगे ऑप्शन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »