Asus ZenFone Max Pro M1 की कीमत में कटौती, जानें नया दाम

Asus ZenFone Max Pro M1 Price Cut: असूस ज़ेनफोन मैक्स प्रो एम1 खरीदने की चाहत रखने वालों के लिए काम की खबर है। हैंडसेट की कीमत में कटौती कर दी गई है, जानें नया दाम।

Asus ZenFone Max Pro M1 की कीमत में कटौती, जानें नया दाम

Asus ZenFone Max Pro M1 Price Cut: असूस ज़ेनफोन मैक्स प्रो एम1 की कीमत में कटौती

ख़ास बातें
  • क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 636 प्रोसेसर से लैस है असूस ज़ेनफोन मैक्स प्रो एम1
  • फोन में 18:9 डिस्प्ले, डुअल रियर कैमरा सेटअप व 5000 एमएएच की बैटरी मिलेगी
  • 5000 एमएएच की बैटरी के साथ आता है Asus ZenFone Max Pro M1
विज्ञापन
Asus ZenFone Max Pro M1 खरीदने की चाहत रखने वालों के लिए काम की खबर है। असूस ज़ेनफोन मैक्स प्रो एम1 की कीमत में कटौती कर दी गई है। असूस ब्रांड के इस हैंडसेट के सभी वेरिएंट की कीमत में 1,500 रुपये तक की कटौती की गई है। ज़ेनफोन मैक्स प्रो एम1 नई कीमत के साथ फ्लिपकार्ट पर बिक्री के लिए उपलब्ध है। असूस ने पिछले साल ज़ेनफोन मैक्स प्रो एम1 को भारत में लॉन्च किया था और बजट सेगमेंट में यह एक पॉपुलर स्मार्टफोन है। हैंडसेट की अहम खासियतों की बात करें तो यह स्नैपड्रैगन 636 प्रोसेसर, 5,000 एमएएच की बैटरी, 6 जीबी तक रैम और डुअल रियर कैमरा सेटअप से लैस है।

कीमत में कटौती के बाद अब असूस ज़ेनफोन मैक्स प्रो एम 1 का 3 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 7,999 रुपये,  4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 8,999 रुपये तो वहीं इसका 6 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वाला वेरिएंट 11,999 रुपये में बिक्री के लिए उपलब्ध है।


याद करा दें कि पहले इसका 3 जीबी, 4 जीबी और 6 जीबी रैम वेरिएंट की कीमत क्रमश: 8,499 रुपये, 10,499 रुपये और 12,499 रुपये थी। 3 जीबी और 6 जीबी वेरिएंट की कीमत में 500 रुपये जबकि 4 जीबी वेरिएंट की कीमत में 1,500 रुपये की कटौती की गई है।

असूस ज़ेनफोन मैक्स प्रो एम1 नई कीमत के साथ फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध है। ग्राहकों की सहूलियत के लिए बिना ब्याज वाली ईएमआई, एक्सचेंज डिस्काउंट की सुविधा उपलब्ध है। सेल ऑफर की बात करें तो फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड और एक्सिस बैंक बज़ क्रेडिट कार्ड से भुगतान पर 5 प्रतिशत की छूट मिलेगी। असूस ब्रांड के इस हैंडसेट के तीन कलर वेरिएंट हैं- ब्लैक, ब्लू और ग्रे। लॉन्च के बाद से असूस ज़ेनफोन मैक्स प्रो एम1 की कीमत में कई बार कटौती की गई है।
 

Asus ZenFone Max Pro M1 specifications

असूस ज़ेनफोन मैक्स प्रो एम1 में 5.99 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2160 पिक्सल) फुल-व्यू आईपीएस डिस्प्ले है। मौज़ूदा चलन की तरह यह हैंडसेट 18:9 आस्पेक्ट रेशियो वाली स्क्रीन से लैस है। मेटल बॉडी वाला यह डुअल सिम स्मार्टफोन 2.5डी कर्व्ड ग्लास पैनल के साथ आता है। हैंडसेट में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 636 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है और ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 509 जीपीयू इंटिग्रेटेड है।  ZenFone Max Pro M1 के दो वेरिएंट हैं। एक वेरिएंट 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज के साथ आता है। वहीं, पावरफुल वेरिएंट में 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज है। ज़रूरत पड़ने पर दोनों ही वेरिएंट में 2 टीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना संभव है। यह लेटेस्ट एंड्रॉयड 8.1 ओरियो के साथ आता है।

Asus ZenFone Max Pro M1 में रियर पर दो कैमरे दिए गए हैं। पिछले हिस्से पर प्राइमरी कैमरा 13 मेगापिक्सल का है। यह एफ2.2 अपर्चर और फेज़ डिटेक्शन ऑटो फोकस से लैस है। दूसरा सेंसर 5 मेगापिक्सल का है। यह डेप्थ सेंसर है जिससे बोकेह इफेक्ट हासिल करने में मदद मिलेगी। सेल्फी के दीवानों के लिए एफ/2.0 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है। हैंडसेट की एक और अहम खासियत बैटरी है। फोन में जान फूंकने का काम करेगी 5000 एमएएच वाली बैटरी। इसके साथ 10 वॉट का चार्जर दिया गया है।

असूस का यह फोन सुरक्षा के लिए फेस अनलॉक और फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आता है। माइक्रो-यूएसबी 2.0, 3.5 एमएम हेडफोन जैक, जीपीएस, वाई-फाई डायरेक्ट और वाई-फाई 802.11 ए/बी/जी/एन कनेक्टिविटी फीचर इस हैंडसेट का हिस्सा हैं। स्मार्टफोन का डाइमेंशन 159x76x8.61 मिलीमीटर है और वज़न 180 ग्राम।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Good looks and construction quality
  • Vibrant screen
  • Great performance
  • Decent cameras
  • Excellent value for money
  • कमियां
  • Relatively disappointing battery life
  • Awkward camera app interface
डिस्प्ले5.99 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 636
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल
रैम3 जीबी
स्टोरेज32 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 8.1 Oreo
रिज़ॉल्यूशन1080x2160 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. आधार कार्ड खो गया! घबराएं नहीं, घर बैठे मिलेगा, बस ये स्टेप करें फॉलो
  2. Samsung Galaxy A57, Galaxy A37 की लॉन्च डेट आई, 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ 25 मार्च को एंट्री!
  3. Xiaomi Black Shark Blade 2+ पावर बैंक लॉन्च, 10 हजार mAh बैटरी, 22.5W चार्जिंग से लैस, जानें कीमत
  4. 9 हजार से सस्ता खरीदें लेटेस्ट Vivo 5G फोन, 7200mAh बैटरी! Amazon पर धमाका डील
  5. Realme 16 5G जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  6. सरकार ने ब्लॉक की 300 बेटिंग और गैंबलिंग वेबसाइट्स
  7. 10 साल बाद Amazon फिर बनाएगा स्मार्टफोन! Fire Phone फ्लॉप के बाद नई शुरुआत
  8. Vivo Y11 5G और Y21 5G की कीमत लीक! भारत में लॉन्च से पहले सामने आई पूरी डिटेल
  9. AI Coach के साथ boAt की नई स्मार्टवॉच लॉन्च, सिंगल चार्ज में 10 दिन चलती है, जानें कीमत
  10. Samsung Galaxy S26 Ultra लॉन्च होते ही S25 Ultra हुआ सस्ता! नई कीमत लीक
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »