Asus Zenfone Max Pro M2 को मिला Android 10 अपडेट, ऐसे करें डाउनलोड

Asus Zenfone Max Pro M2 के लिए यह लेटेस्ट एंड्रॉयड 10 अपडेट फिलहाल बीटा वर्ज़न में रिलीज किया गया है। इस अपडेट का डाउनलोड साइज 1.61 जीबी है।

Asus Zenfone Max Pro M2 को मिला Android 10 अपडेट, ऐसे करें डाउनलोड

Asus Zenfone Max Pro M2 को कंपनी ने दिसंबर 2018 में लॉन्च किया था

ख़ास बातें
  • Android 10 बीटा वर्ज़न WW-17.2018.1912.409 बिल्ड नंबर के साथ आता है
  • Asus Zenfone Max Pro M2 को इस अपडेट में डार्क थीम भी दिया गया है
  • ज़ेनफोन मैक्स प्रो एम2 एंड्रॉयड 10 अपडेट में नए गेस्चर भी जुड़े हैं
विज्ञापन
Asus Zenfone Max Pro M2 यूज़र्स आखिरकार Android 10 ऑपरेटिंग सिस्टम का आनंद ले सकते हैं। असूस ने अपने इस पॉप्युलर फोन के लिए एंड्रॉयड बीटा अपडेट रिलीज कर दिया है। याद दिला दें कि इस फोन को कंपनी ने दिसंबर 2018 में लॉन्च किया था। असूस ज़ेनफोन मैक्स प्रो एम2 कंपनी के बेस्ट मिड-रेंड फोन में से एक रहा है। यह लेटेस्ट एंड्रॉयड 10 अपडेट फिलहाल बीटा वर्ज़न में रिलीज किया गया है। लॉन्च के समय कंपनी ने ज़ेनफोन मैक्स प्रो एम2 को एंड्रॉयड 10 अपडेट देने का वादा किया था। इसके बीटा वर्ज़न के रिलीज होने से यह अंदाजा लग जाता है कि कंपनी Android 10 का स्टेबल वर्ज़न जल्द रिलीज कर सकती है।

असूस ने अपने पॉप्युलर फोन Zenfone Max Pro M2 (रिव्यू) के लिए Android 10 Beta अपडेट रिलीज किया है। यदि आप भी ज़ेनफोन मैक्स प्रो एम2 यूज़र्स हैं और एंड्रॉयड 10 का आनंद लेना चाहते हैं तो आप इस बीटा रॉम को कंपनी के सपोर्ट पेज के जरिए डाउनलोड और इंस्टॉल कर सकते हैं। यह Android 10 बीटा वर्ज़न WW-17.2018.1912.409 बिल्ड नंबर के साथ आता है।
 
6i70qed


कंपनी ने इस अपडेट के डाउनलोड पेज पर अपडेट के कुछ फीचर्स की जानकारी भी दी है। इस अपडेट के बाद यूज़र्स को डार्क थीम, इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप्स में स्मार्ट रिप्लाई, प्राइवेसी कंट्रोल, फोकस मोड आदि फीचर्स मिल जाएंगे। इसमें एंड्रॉयड 10 में मिलने वाले नए गेस्चर कंट्रोल भी दिए गए हैं। कंपनी ने इस अपडेट का पूरा चेंजलॉग साझा नहीं किया है।

Android 10 Beta वर्ज़न में एक समस्या भी बताई गई है। Asus के मुताबिक, इस अपडेट के बाद वीडियो रिकॉर्डिंग के समय EIS (इलेक्ट्रॉनिक इमेज स्टेबलाइजेशन) ढ़ंग से काम नहीं करेगा। कंपनी के मुताबिक यह अपडेट फिलहाल बीटा स्टेज पर है और इसमें कुछ ख़ामियां भी हो सकती है। यदि यूज़र्स इस अपडेट से वापस एंड्रॉयड 9 पाई पर जाना चाहता है तो कंपनी ने अपने सपोर्ट पेज पर डाउनग्रेड रॉम भी दी है।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Stock Android
  • Powerful SoC
  • Bright and crisp display
  • Corning Gorilla Glass 6
  • कमियां
  • Slow fingerprint scanner
  • Body smudges easily
  • Average cameras
डिस्प्ले6.26 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 660
फ्रंट कैमरा13-मेगापिक्सल
रियर कैमरा12-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 8.1 Oreo
रिज़ॉल्यूशन1080x2280 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 10000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Max लॉन्च, पानी में भी नहीं होगा खराब, जानें कितनी है कीमत
  2. Redmi Note 17 Pro भारत में लॉन्च, 50MP कैमरा,9000mAh बैटरी के साथ गजब फीचर्स से लैस, जानें सबकुछ
  3. Moto Buds 2 Fusion भारत में लॉन्च: ₹2 हजार में ANC और गेमिंग फीचर्स, 10 मिनट चार्ज में चलेंगे 3 घंटे
  4. boltt ACE 5G, EVO की सेल फिर से शुरू, पहली सेल में सिर्फ कुछ घंटों में बिक गए थे सारे स्मार्टफोन
  5. Lava का 2 डिस्प्ले वाला Virat Curve 5G 21 सितंबर को होगा लॉन्च, 6000mAh बैटरी के साथ मिलेंगे AI फीचर्स
  6. AI को रोकना पड़ा तो पीछे नहीं हटेंगे! ChatGPT के जन्मदाता ने बताया क्यों बन सकता है AI मानवता के लिए खतरा
  7. ₹2000 तक की UPI पेमेंट रहेगी फ्री! सरकार ने दूर की उलझन
  8. Motorola Edge 60 Pro पर बड़ी डील! 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर ₹3,600 की बचत
  9. फोन में दिखाई देगी पावर बैंक की बैटरी हेल्थ, Oppo ने लॉन्च किया नया 10000mAh Power Bank, जानें कीमत
  10. Moto G67s Power का लॉन्च जल्द, 4GB रैम, MediaTek चिप संग यहां आया नजर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »