नया Asus ZenFone Max Pro M2 पावरफुल क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर के साथ आता है और इसकी शुरुआती कीमत 12,999 रुपये है। क्या Asus ने Zenfone Max Pro M2 के ज़रिए अपने सभी चुनौतियों को मात दे दी है? आइए जानते हैं...
![]()
![]()
![]()
Asus ZenFone Max Pro M2 के कैमरा सैंपल देखने के लिए टैप करें
एआई सीन डिटेक्शन फिलहाल उपलब्ध नहीं है, लेकिन असूस ने दिसंबर में एक अपडेट के ज़रिए इस फीचर के साथ ZenFone Max Pro M2 में ईआईएस और फ्रंट कैमरे में बोकेह मोड लाने की बात की है।
ZenFone Max Pro M2 से शूट करने के दौरान हमने पाया कि कुछ सीन में यह सटीक एक्सपोज़र सेट करने में सफल नहीं रहा। उदाहरण के तौर पर, दिन में कुछ तस्वीरें ओवरएक्सपोज़्ड आईं।
कलर रिप्रोडक्शन बढ़िया है। लेकिन दूर के ऑब्जेक्ट में यह डिटेल कैपचर नहीं कर पाता है। मैक्रोज़ शॉट ज्यादा डिटेल के साथ आते हैं और फोन सब्जेक्ट को बैकग्राउंड से सैपरेट करने का अच्छा काम करता है। पोर्ट्रेट मोड को आसानी से इनेबल किया जा सकता है। आपको ब्लर के स्तर तय करने का विकल्प मिलेगा।
एचडीआर मोड को और बेहतर करने की ज़रूरत है। यह सीन में ब्राइटर एरिया को तो हैंडल कर लेता है, लेकिन शैडोज़ में डिटेल खो देता है। आउटपुट में एज डिटेक्शन बढ़िया है। लेकिन हाइएस्ट लेवल पर ब्लर आर्टिफिशियल लगता है।
कम रोशनी में कैमरा परफॉर्मेंस औसत है। फोन अपने आप नाइट मोड में स्विच नहीं करता। लैंडस्केप शॉट को सेव करने में फोन में थोड़ा ज्यादा वक्त लेता है। आउटपुट संतोषजनक है, क्योंकि ज़ूम इन करने पर डिटेल की कमी साफ झलकने लगती है।
सेल्फी बेहतरीन आते हैं और फेस डिटेक्शन सुनिश्चित करता है कि ग्रुप सेल्फी लेते वक्त कोई फेस ब्लर ना हो। ब्यूटीफिकेशन भी उपलब्ध है।
आप प्राइमरी कैमरे से 4K वीडियो रिकॉर्ड कर पाएंगे और सेल्फी शूटर से 1080 पिक्सल के। वीडियो स्टेबलाइज़ेशन 1080 पिक्सल पर उपलब्ध है और फोन शेक कम करने में सफल रहता है।
हमारा फैसला
Asus ZenFone Max Pro M2 के कंधे पर बड़ी जिम्मेदारी है। खासकर ZenFone Max Pro M1 की सफलता को देखते हुए। इसमें कोई दो राय नहीं है कि Asus ने स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर और 5000 एमएएच बैटरी देकर मजबूत दावेदारी पेश की है।
परफॉर्मेंस और बैटरी लाइफ में दम है। अगर कैमरे आपकी प्राथमिकता हैं तो Realme 2 Pro ज्यादा बेहतर है। अगर आप इन दोनों में से किसी एक को खरीदने पर विचार कर रहे हैं तो आपको रियलमी के कलरओएस यूआई की तुलना में स्टॉक एंड्रॉयड के फायदे पर भी गौर करना होगा।
कीमत, Asus ZenFone Max Pro M2 का सबसे मज़बूत पक्ष है। 12,999 रुपये में इस फोन को खरीदने में कोई नुकसान नहीं है। हमने 14,999 रुपये वाले वेरिएंट को रिव्यू किया है जो Realme 2 Pro (रिव्यू) और Realme U1 (रिव्यू) जैसे हैंडसेट से थोड़ी ज़्यादा है।
स्टॉक एंड्रॉयड एक और सही फैसला है। अगर असूस नियमित तौर पर अपडेट देने में सफल रहती है, तो ग्राहकों के लिए सोने पर सुहागा होगा।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹64,150
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Ai+ Nova 2 Power 5G भारत में हुआ लॉन्च, 48MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
Oppo A7 Pro Max 5G ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh बैटरी, IP69 रेटिंग!
LPG सब्सिडी का बदला नियम! 1 अक्टूबर से पहले करना होगा ये काम, तभी मिलेगा सस्ता सिलेंडर, जानें आसान तरीका