Asus ZenFone 8 Pro फोन भारत में होगा लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन से मिला इशारा

मॉडल नंबर ASUS_I007D का स्मार्टफोन BIS सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर लिस्ट हुआ है, जिसे लेकर माना जा रहा है कि यह Asus ZenFone 8 Pro स्मार्टफोन है।

Asus ZenFone 8 Pro फोन भारत में होगा लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन से मिला इशारा
ख़ास बातें
  • Asus ZenFone 8 Pro का कोडनेम VODKA हो सकता है
  • Asus ZenFone 8 Mini फोन 12 मई को हो सकता है लॉन्च
  • स्नैपड्रैगन 888 प्रोसेसर से लैस होगा फोन
विज्ञापन
Asus ZenFone 8 Pro स्मार्टफोन जल्द ही भारत में लॉन्च किया जा सकता है, जिसका संकेत कथित ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) प्लेटफॉर्म लिस्टिंग से मिला है। यह स्मार्टफोन Asus ZenFone 8 सीरीज़ का हिस्सा हो सकता है, जिसमें ZenFone 8 Mini और वनीला ZenFone 8 स्मार्टफोन शामिल हो सकते हैं। ज़ेनफोन 8 सीरीज़ ग्लोबली 12 मई को लॉन्च होगी। पुरानी रिपोर्ट से इशारा मिलता है इस सीरीज़ के सभी स्मार्टफोन्स क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 888 प्रोसेसर से लैस हो सकते हैं।  

टिप्सटर (@the_tech_guy) के ट्वीट के मुताबिक, मॉडल नंबर ASUS_I007D का स्मार्टफोन BIS सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर लिस्ट हुआ है, जिसे लेकर माना जा रहा है कि यह Asus ZenFone 8 Pro स्मार्टफोन है। इससे संकेत मिलता है कि यह फोन भारत में भी दस्तक देने वाला है। ज़ेनफोन 8 सीरीज़ की ग्लोबल लॉन्चिंग 12 मई को शेड्यूल की गई है, लेकिन Asus ने खासतौर पर यह उल्लेख नहीं किया है कि यह फोन इसी दिन भारत में भी लॉन्च किए जाएंगे या नहीं। यह सीरीज़ 12 मई को ग्लोबली वर्चुअल इवेंट के दौरान लॉन्च की जाएगी, यह इवेंट 7pm CEST (भारतीय समयानुसार रात 10.30 बजे) शुरू होगा।

असूस ज़ेनफोन 8 प्रो फोन के कोडनेम को लेकर कहा जा रहा है कि यह VODKA हो सकता है,  जो कि कर्नेल सोर्स कोड में स्पॉट एक कोडनेम है और असूस आरओजी फोन 5 का फर्मवेयर है। अन्य कोडनेम  “SAKE” और “PICASSO” है, “SAKE” को लेकर माना जा रहा है कि यह Asus ZenFone 8 Mini हो सकता है, जिसको लेकर दावा किया गया है कि यह क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 888 प्रोसेसर के साथ आने वाला सबसे छोटा फोन होगा।

Asus ZenFone 8 Mini को लेकर माना जा रहा है कि यह 5.9 इंच डिस्प्ले और 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट से लैस होगा। इसके अलावा, यह फोन कथित रूप से गीकबेंच वेबसाइट पर मॉडल नंबर ASUS_I006D के साथ लिस्ट हुआ था। लिस्टिंग से खुलासा हुआ कि यह फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 888 प्रोसेसर से लैस होगा, जिसके साथ 16 जीबी रैम मौजूद होगा। साथ ही फोन में 4,000 एमएएच की बैटरी और 30 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया जाएगा, जिसका खुलासा TUV SUD सर्टिफिकेशन से हुआ है।
 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy S26 FE में हो सकते हैं तीन कलर्स के ऑप्शन
  2. Vivo T5 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3D कर्व्ड डिस्प्ले
  3. Lava Virat V1 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, Unisoc T8200 हो सकता है चिपसेट
  4. JCB Hydromax: दुनिया की सबसे तेज कार! 653km प्रतिघंटा की रफ्तार, हाईड्रोजन की ताकत, जानें सबकुछ
  5. 7,000mAh की बैटरी और टैबलेट जैसे डिस्प्ले के साथ पेश हुआ Huawei Pura X View 
  6. Vivo V80 Lite 5G आ रहा 10,000mAh बैटरी, 50MP दो कैमरा के साथ, 3 सितंबर को होगा लॉन्च
  7. Apple Watch ने बचाई एथलीट की जान! इस फीचर में दिखे गंभीर बिमारी के संकेत, समय रहते हुआ इलाज
  8. TATA सीधे सैटेलाइट से प्रदान करेगा आपके मोबाइल में इंटरनेट, जानें क्या है D2D सर्विस?
  9. Mahindra ने लॉन्च किया XEV 9S इलेक्ट्रिक SUV का 6 सीटर वर्जन, जानें प्राइस, फीचर्स
  10. GST के लिए ऑनलाइन कैसे करें आवेदन, घर बैठे हो जाएगा सारा काम
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »