Asus ZenFone 4 और ZenFone 4 Pro लॉन्च, इनमें हैं दो रियर कैमरे

असूस ने गुरुवार को ताइवान में आयोजित एक इवेंट में नई ज़ेनफोन 4 सीरीज़ में चार नए वेरिएंट लॉन्च कर दिए। ज़ेनफोन 4 सेल्फी और सेल्फी प्रो- दो वेरिएंट को पहले ही कंपनी की साइट पर देखा गया था और अब डुअल रियर कैमरे वाले दो नए वेरिएंट ज़ेनफोन 4 व ज़ेनफोन 4 प्रो से भी पर्दा उठा दिया गया है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 17 अगस्त 2017 17:51 IST
ख़ास बातें
  • ज़ेनफोन 4 सीरीज़ को इसी महीने कंपनी की साइट पर देखा गया था
  • इवेंट में कंपनी ने आधिकारिक तौर पर ज़ेनफोन 4 सेल्फी सीरीज़ भी लॉन्च की
  • ज़ेनफोन 4 के दोनों नए वेरिएंट की कीमत का खुलासा कर दिया गया है
असूस ने गुरुवार को ताइवान में आयोजित एक इवेंट में नई ज़ेनफोन 4 सीरीज़ में चार नए वेरिएंट लॉन्च कर दिए। ज़ेनफोन 4 सेल्फी और सेल्फी प्रो- दो वेरिएंट को पहले ही कंपनी की साइट पर देखा गया था और अब डुअल रियर कैमरे वाले दो नए वेरिएंट ज़ेनफोन 4 व ज़ेनफोन 4 प्रो से भी पर्दा उठा दिया गया है। ज़ेनफोन 4 सेल्फी फैमिली में जहां दो फ्रंट कैमरे हैं वहीं ज़ेनफोन 4 फैमिली में दो रियर कैमरे दिए गए हैं। चार स्मार्टफोन में से तीन में मिड-रेंज प्रोसेसर है जबकि ज़ेनफोन 4 प्रो में फ्लैगशिप स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर दिया गया है। चारों डिवाइस एंड्रॉयड 7.1.1 नूगा पर चलते हैं जिनके ऊपर ज़ेनयूआई 4.0 दी गई है।

जैसा कि हमने बताया कि, ज़ेनफोन 4 सीरीज़ में दो वेरिएंट- Asus ZenFone 4 (ZE554KL) और Asus ZenFone Pro (ZS551KL)पेश किए गए हैं। दोनों डुअल सिम स्मार्टफोन हैं जो एल्युमिनियम यूनिबॉडी डिज़ाइन से लैस हैं और डायमंड-कट मेटल किनारों के साथ आते हैं। फोन का होम बटन फिंगरप्रिंट सेंस की तरह भी काम करेगा और इसमें एक डुअल स्पीकर डिज़ाइन है। दोनों फोन में एक जैसा ही डुअल कैमरा सेटअप है- रियर पर एक 12 मेगापिक्सल सोनी आईएमएक्स362 'डुअल पिक्सल' इमेज सेंसर जिसका साइज़ 1/2.55 इंच है और इसमें 1.4 माइक्रोन पिक्सल है। इस कैमरे के साथ पीडीएएफ, ओआईएस, ईआईएस और एक आरजीबी सेंसर दिया गया है। प्रो वेरिएंट में एक लेज़र ऑटोफोकस और कॉन्टीन्युअस ऑटोफोकस फ़ीचर है।
Advertisement

सेकेंडरी कैमरा दोनों वेरिएंट में अलग-अलग है- ज़ेनफोन 4 में 120 डिग्री वाइड एंगल लेंस के साथ 8 मेगापिक्सल सेंसर से लैस है, जबकि ज़ेनफोन 4 में 2एक्स ऑप्टिकल ज़ूम लेंस है जो एक 16 मेगापिक्सल सोनी आईएमएक्स351 सेंसर के साथ आता है। फ्रंट कैमरे की बात करें तो, ज़ेनफोन 4 में अपर्चर एफ/2.0 और 84 डिग्री वाइड-एंगल लेंस के साथ एक 8 मेगापिक्सल सेंसर है जबकि ज़ेनफोन 4 प्रो में 8 मेगापिक्सल का सोनी आईएमएक्स319 सेंसर है जो अपर्चर एफ/1.9 और 87.4 डिग्री वाइड-एंगल लेंस के साथ आता है।
 

असूस ज़ेनफोन 4

ज़ेनफोन 4 दो प्रोसेसर और रैम वेरिएंट में उपलब्ध है- स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर व 4 जीबी रैम और स्नैपड्रैगन 630 प्रोसेसर व 6 जीबी रैम है। दोनों फोन में 64 जीबी की इनबिल्ट स्टोरेज है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 2टीबी तक बढ़ाया जा सकता है। फोन हाइब्रिड डुअल-सिम सपोर्ट करता है। वहीं ज़ेनफोन 4 प्रो दो स्टोरेज वेरिएंट -64 जीबी और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट में आता है। इसकी स्टोरेज को भी बढ़ाया जा सकता है। दोनों वेरिएंट में 6 जीबी रैम और स्नैपड्रैगन 820 प्रोसेसर है। ज़ेनफोन 4 में 3300 एमएएच की बैटरी है और ज़ेनफोन 4 प्रो में 3600 एमएएच की बैटरी है।
Advertisement

कनेक्टिविटी की बात करें तो फोन में 4जी वीओएलटीई, ब्लूटूथ 5.0, वाई-फाई 802.11 एसी, एनएफसी, यूएसबी टाइप-सी, एफएम रेडियो और 3.5 एमएम ऑडियो जैक है। ज़ेनफोन 4 में एक्सीलेरोमीटर, एम्बियंट लाइट सेंसर, डिज़िटल कंपास, जायरोस्कोप और प्रॉक्सिमिटी सेंसर है।

असूस ज़ेनफोन 4 मूनलाइट व्हाइट, मिंट ग्रीन और मिडनाइट ब्लैक कलर में मिलेगा जबकि ज़ेनफोन 4 प्रो मूनलाइट व्हाइट, प्योर ब्लैक कलर वेरिएंट में उपलब्ध होगा। फोन की कीमत का खुलासा कंपनी ने कर दिया है और इसकी उपलब्धता अभी नहीं पता है। ज़ेनफोन 4 की कीमत 399 डॉलर (करीब 26,000 रुपये) जबकि ज़ेनफोन 4 प्रो की कीमत 599 डॉलर (करीब 38,000 रुपये) है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.50 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 630

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

3300 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 7.0

रिज़ॉल्यूशन

1080x1920 पिक्सल
 
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.50 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 835

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

3600 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 7.1.1

रिज़ॉल्यूशन

1080x1920 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  2. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
  3. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Binance में 6.3 अरब डॉलर की चोरी के बाद क्रिप्टो एक्सचेंजों ने मजबूत की सिक्योरिटी 
  2. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
  3. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  4. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  5. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  6. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  7. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  8. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  9. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  10. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.