• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • असूस ज़ेनफोन 3 खरीदने के लिए उपलब्ध, इसमें है स्नैपड्रैगन 821 प्रोसेसर

असूस ज़ेनफोन 3 खरीदने के लिए उपलब्ध, इसमें है स्नैपड्रैगन 821 प्रोसेसर

असूस ज़ेनफोन 3 खरीदने के लिए उपलब्ध, इसमें है स्नैपड्रैगन 821 प्रोसेसर
ख़ास बातें
  • ताइवान में स्नैपड्रैगन 821 प्रोसेसर वाला ज़ेनफोन 3 डीलक्स खरीदा सकते हैं
  • इसकी कीमत 24,990 ताइवानी डॉलर (करीब 52,000 रुपये) है
  • स्नैपड्रैगन 821 प्रोसेसर वेरिएंट भारत में 62,999 रुपये में लॉन्च हुआ है
विज्ञापन
असूस ज़ेनफोन 3 डीलक्स स्मार्टफोन आखिरकार कंपनी के घरेलू बाजार ताइवान में बिक्री के लिए उपलब्ध है। स्नैपड्रैगन 821 प्रोसेसर वाले ज़ेनफोन 3 डीलक्स की कीमत 24,990 ताइवानी डॉलर (करीब 52,000 रुपये) है। असूस ज़ेनफ़ोन 3 डीलक्स अब बाजार में उपलब्ध पहला स्मार्टफोन बन गया है जिसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 821 प्रोसेसर है।

गि़ज़्मोचाइना की खबर के मुताबिक, ज़ेनफोन 3 डीलक्स ग्लेसियर सिल्वर कलर में 12 सितंबर से मिलेगा। जबकि शिमर गोल्ड कलर वेरिएंट 23 सितंबर से उपलब्ध होगा।

स्नैपड्रैगन 821 प्रोसेसर के अलावा नए ज़ेनफोन 3 डीलक्स की इनबिल्ट स्टोरेज 256 जीबी है। हैंडसेट में 5.7 इंच का फुल-एचडी (1920 x 1080 पिक्सल) सुपर एमोलेड डिस्प्ले है। पावरफुल प्रोसेसर की मदद के लिए मौजूद रहेगा 6 जीबी रैम। यूज़र सोनी आईएमएक्स318 सेंसर वाले 23 मेगापिक्सल के रियर कैमरे से शानदार तस्वीरें लेने की उम्मीद कर सकते हैं। ज़ेनफोन 3 डिलक्स में मौजूद है 3000 एमएएच की बैटरी जो क्वालकॉम क्विक चार्ज 3.0 को सपोर्ट करेगी। यह यूएसबी 2.0 टाइप सी कनेक्टर के साथ आएगा। अन्य कनेक्टविटी फ़ीचर में वाई-फाई 802.11एसी और ब्लूटूथ 4.2 शामिल हैं। इसका डाइमेंशन 156.4x77.4x7.5 मिलीमीटर है और यह एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर चलता है जिसके ऊपर असूस ज़ेन यूआई दी गई है।

आसुस ने मई महीने में आयोजित ग्लोबल लॉन्च इवेंट में ज़ेनफोन 3 सीरीज के कुछ मॉडल की कीमतों का खुलासा किया था। ग्लोबल लॉन्च इवेंट में कंपनी ने आसुस ने इन तीनों फोन की कीमत का खुलासा किया था। आसुस ज़ेनफोन 3 (ज़ेडई552केएल) की कीमत 249 डॉलर (करीब 16,800 रुपये) है और आसुस ज़ेनफोन 3 डिलक्स (ज़ेडएस570केएल) दाम 499 डॉलर (करीब 33,600 रुपये) होगा। आसुस ज़ेनफोन 3 अल्ट्रा (ज़ेडयू680केएल) 479 डॉलर (करीब 32,200 रुपये) में मिलेगा।

हाल ही में, असूस ज़ेनफोन 3 सीरीज को भारत में लॉन्च किया गया था। ज़ेनफोन 3 (ज़ेडई520केएल) की कीमत 21,999 रुपये, ज़ेनफोन 3 (ज़ेडई552केएल) 27,999 रुपये, ज़ेनफोन 3 अल्ट्रा (ज़ेडयू680केएल) 49,999 रुपये और ज़ेनफोन 3 लेज़र (ज़ेडसी551केएल) 18,999 रुपये में मिलेगा। प्रीमियम ज़ेनफोन 3 डीलक्स (ज़ेडएस570केएल) की कीमत 49,999 रुपये से शुरू होती है जबकि स्नैपड्रैगन 821 प्रोसेसर वेरिएंट की कीमत 62,999 रुपये है।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Ample storage
  • Very good system performance
  • Capable set of cameras
  • Good battery life
  • Bright and vivid display
  • कमियां
  • Awkwardly designed fingerprint sensor
  • ZenUI needs to be leaner
डिस्प्ले5.70 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 821
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा23-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता3000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 6.0.1
रिज़ॉल्यूशन1080x1920 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  4. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  5. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  6. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  7. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  8. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  9. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  10. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »