• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • आसुस ज़ेनफोन 3, ज़ेनफोन 3 डिलक्स और ज़ेनफोन 3 अल्ट्रा स्मार्टफोन लॉन्च, जानें इनके बारे में

आसुस ज़ेनफोन 3, ज़ेनफोन 3 डिलक्स और ज़ेनफोन 3 अल्ट्रा स्मार्टफोन लॉन्च, जानें इनके बारे में

आसुस ज़ेनफोन 3, ज़ेनफोन 3 डिलक्स और ज़ेनफोन 3 अल्ट्रा स्मार्टफोन लॉन्च, जानें इनके बारे में
विज्ञापन
आसुस ने सोमवार को अपनी नई ज़ेनफोन 3 सीरीज के तीन नए स्मार्टफोन लॉन्च किए। कंपनी द्वारा 5.5 इंच वाला आसुस ज़ेनफोन 3, 6.8 इंच वाला ज़ेनफोन 3 अल्ट्रा और 5.7 इंच वाला ज़ेनफोन 3 डिलक्स लॉन्च किया गया है। इनमें आसुस ज़ेनफोन 3 डिलक्स पावरफुल स्पेसिफिकेशन वाला हैंडसेट है।

अब बात स्पेसिफिकेशन की। आसुस ज़ेनफोन 3 (ज़ेडई552केएल) में 5.5 इंच का फुल-एचडी (1920 x 1080 पिक्सल) सुपर आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले है। इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 625 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है और मल्टीटास्किंग को आसान बनाने के लिए मौजूद है 4 जीबी रैम। इसकी इनबिल्ट स्टोरेज 32 जीबी है। आसुस के इस स्मार्टफोन में 16 मेगापिक्सल का सोनी आईएमएक्स298 सेंसर वाला रियर कैमरा है। फोन को पावर देने के लिए मौजूद है 3000 एमएएच की बैटरी। यह यूएसबी 2.0 टाइप सी कनेक्टर के साथ आएगा। अन्य कनेक्टविटी फ़ीचर में वाई-फाई 802.11एसी और ब्लूटूथ 4.2 शामिल हैं। यह गोल्ड, ब्लू, ब्लैक और व्हाइट कलर वेरिएंट में उपलब्ध होगा।

आसुस ज़ेनफोन 3 डिलक्स में लेटेस्ट क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 820 प्रोसेसर दिया गया है। हैंडसेट में 5.7 इंच का फुल-एचडी (1920 x 1080 पिक्सल) सुपर एमोलेड डिस्प्ले है। पावरफुल प्रोसेसर की मदद के लिए मौजूद रहेगा 6 जीबी रैम। इसकी इनबिल्ट स्टोरेज 128 जीबी है। यूज़र सोनी आईएमएक्स318 सेंसर वाले 23 मेगापिक्सल के रियर कैमरे से शानदार तस्वीरें लेने की उम्मीद कर सकते हैं। ज़ेनफोन 3 डिलक्स में मौजूद है 3000 एमएएच की बैटरी जो क्वालकॉम क्विक चार्ज 3.0 को सपोर्ट करेगी। यह यूएसबी 2.0 टाइप सी कनेक्टर के साथ आएगा। अन्य कनेक्टविटी फ़ीचर में वाई-फाई 802.11एसी और ब्लूटूथ 4.2 शामिल हैं। यह गोल्ड, सिल्वर और ग्रे कलर वेरिएंट में उपलब्ध होगा।

अब बात ज़ेनफोन 3 सीरीज के तीसरे हैंडसेट आसुस ज़ेनफोन 3 अल्ट्रा (ज़ेडयू680केएल) की। यह बड़े डिस्प्ले वाला फोन है। इसमें 6.8 इंच का फुल-एचडी (1920 x 1080 पिक्सल) रिज़ॉल्यूशन वाला डिस्प्ले है। क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 652 प्रोसेसर से लैस इस फोन में 4 जीबी रैम दिया गया है। इसकी इनबिल्ट स्टोरेज 64 जीबी है। हैंडसेट में ज़ेनफोन 3 डिलक्स की तरह सोनी आईएमएक्स318 सेंसर वाला 23 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। कनेक्टिविटी फ़ीचर में वाई-फाई 802.11एसी और ब्लूटूथ 4.2 शामिल हैं। बड़े डिस्प्ले को ध्यान में रखते हुए कंपनी ने इस हैंडसेट में 4600 एमएएच की बैटरी दी है जो क्विक चार्ज 3.0 को सपोर्ट करती है। यह स्मार्टफोन ग्रे, सिल्वर और पिंक कलर में उपलब्ध होगा।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Asus, Asus Zenfon
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Binance में 6.3 अरब डॉलर की चोरी के बाद क्रिप्टो एक्सचेंजों ने मजबूत की सिक्योरिटी 
  2. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
  3. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  4. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  5. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  6. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  7. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  8. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  9. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  10. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »