आसुस ज़ेनफोन 3 डिलक्स का स्नैपड्रैगन 821 प्रोसेसर वेरिएंट लॉन्च

आसुस ज़ेनफोन 3 डिलक्स का स्नैपड्रैगन 821 प्रोसेसर वेरिएंट लॉन्च
विज्ञापन
उम्मीद के मुताबिक, आसुस ने अपने ज़ेनफोन रेंज के स्मार्टफोन की उपलब्धता का खुलासा कर दिया है। ताइवान में आयोजित एक इवेंट में कंपनी ने नए ज़ेनफोन 3 डिलक्स को भी पेश किया जो नए क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 821 प्रोसेसर से लैस पहला स्मार्टफोन है। गौर करने वाली बात है कि क्वालकॉम ने स्नैपड्रैगन 820 के अपग्रेडेड वेरिएंट को हाल में ही लॉन्च किया था। ताइवान की इस कंपनी ने अपने ज़ेनपैड 3एस 10 (ज़ेड500एम) टैबलेट को भी पेश किया है।

नए आसुस ज़ेनफोन 3 डिलक्स स्मार्टफोन की कीमत 24,990 ताइवानी डॉलर (करीब 52,000 रुपये) है और इसकी बिक्री साल के अंत तक शुरू होगी। वहीं, स्नैपड्रैगन 820 प्रोसेसर वाले ज़ेनफोन 3 डिलक्स मॉडल की बिक्री अगले महीने से ताइवान में शुरू होगी। फिलहाल, इसे भारत में उपलब्ध कराए जाने के बारे में कुछ भी नहीं बताया गया है। आसुस ने फेसबुक पोस्ट के जरिए बताया कि ज़ेनफोन 3 ताइवान में उपलब्ध है जबकि ज़ेनफोन 3 अल्ट्रा की प्री-ऑर्डर बुकिंग शुरू हो गई है। इस स्मार्टफोन की बिक्री महीने के अंत तक शुरू होने की उम्मीद है।

आसुस ने मई महीने में आयोजित ग्लोबल लॉन्च इवेंट में ज़ेनफोन 3 सीरीज के कुछ मॉडल की कीमतों का खुलासा किया था।ग्लोबल लॉन्च इवेंट में कंपनी ने आसुस ने इन तीनों फोन की कीमत का खुलासा किया था। आसुस ज़ेनफोन 3 (ज़ेडई552केएल) की कीमत 249 डॉलर (करीब 16,800 रुपये) है और आसुस ज़ेनफोन 3 डिलक्स (ज़ेडएस570केएल) दाम 499 डॉलर (करीब 33,600 रुपये) होगा। आसुस ज़ेनफोन 3 अल्ट्रा (ज़ेडयू680केएल) 479 डॉलर (करीब 32,200 रुपये) में मिलेगा।


स्नैपड्रैगन 821 प्रोसेसर के अलावा नए ज़ेनफोन 3 डिलक्स फोन की इनबिल्ट स्टोरेज 256 जीबी है, बाकी स्पेसिफिकेशन स्नैपड्रैगन 820 प्रोसेसर मॉडल वाले ही हैं।  

हैंडसेट में 5.7 इंच का फुल-एचडी (1920 x 1080 पिक्सल) सुपर एमोलेड डिस्प्ले है। पावरफुल प्रोसेसर की मदद के लिए मौजूद रहेगा 6 जीबी रैम। यूज़र सोनी आईएमएक्स318 सेंसर वाले 23 मेगापिक्सल के रियर कैमरे से शानदार तस्वीरें लेने की उम्मीद कर सकते हैं। ज़ेनफोन 3 डिलक्स में मौजूद है 3000 एमएएच की बैटरी जो क्वालकॉम क्विक चार्ज 3.0 को सपोर्ट करेगी। यह यूएसबी 2.0 टाइप सी कनेक्टर के साथ आएगा। अन्य कनेक्टविटी फ़ीचर में वाई-फाई 802.11एसी और ब्लूटूथ 4.2 शामिल हैं। यह गोल्ड, सिल्वर और ग्रे कलर वेरिएंट में उपलब्ध होगा।

नए ज़ेनफोन 3 डिलक्स के अलावा आसुस ने नया ज़ेनपैड 3एस 10 (ज़ेड500एम) टैबलेट भी पेश किया है। इसमें 9.7 इंच का एलसीडी डिस्प्ले है। इसका स्क्रीन रिज़ॉल्यूशन 2048x1536 पिक्सल है। इस टैबलेट की इनबिल्ट स्टोरेज 32 जीबी है और इसमें 4 जीबी रैम मौजूद है। यह माइक्रोएसडी कार्ड को भी सपोर्ट करता है। इसमें 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है और साथ में 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा। नया टैबलेट एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर आधारित आसुस ज़ेनयूआआई पर चलता है। इसमें 1.7 गीगाहर्ट्ज़ हेक्सा-कोर मीडियाटेक (एमटी8176) प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। फिंगरप्रिंट सेंसर भी इस डिवाइस का हिस्सा है। एनगैजेट के मुताबिक, आसुस ज़ेनपैड 3एस 10 (ज़ेड500एम) की कीमत 10,990 ताइवानी डॉलर (करीब 23,000 रुपये) रखी गई है। इसकी बिक्री अगस्त महीने से शुरू होने की उम्मीद है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

केतन प्रताप Ketan Pratap is the Editor at Gadgets 360. His primary role - debugging the tech hype, benchmarking the future, and compiling it all into precise news, features or ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone Duo बिके देर नहीं हुई टूटने लगी स्क्रीन! यूजर्स ने दिखाईं फोटो
  2. Oppo ला रही नया अफॉर्डेबल टैबलेट, 45W फास्ट चार्जिंग फीचर से होगा लैस!
  3. Honor का बजट टैबलेट हुआ लॉन्च, 9.7 इंच बड़ा 2K डिस्प्ले, 8000mAh बैटरी फीचर
  4. Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में सस्ता सिक्योरिटी कैमरा Smart Camera C401 किया लॉन्च, 2.5K नाइट विजन के साथ
  5. IND vs NZ 2nd T20 Live Streaming: भारत-न्यूजीलैंड के बीच दूसरा T20 मैच आज, यहां देखें फ्री!
  6. Amazon Sale में ₹15 हजार सस्ता हो गया Redmi का 50MP AI कैमरा, 6000mAh बैटरी वाला फोन!
  7. Flipkart Sale में ₹13 हजार सस्ता हो गया Vivo का 50MP तीन कैमरा वाला फोन!
  8. Acer ने भारत में लॉन्च किया नया TravelLite लैपटॉप, 14 इंच डिस्प्ले, 5 मेगापिक्सल कैमरा
  9. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा डुअल-एयरफ्लो डिजाइन, 3 कलर्स के ऑप्शन
  10. Samsung Galaxy S27 Pro, S27 Ultra में होगी 5,700mAh तक बैटरी! यहां हुआ खुलासा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »