Asus ने लॉन्च किया Zenfone 11 Ultra, 6.78 इंच का डिस्प्ले

कंपनी के Zenfone 11 Ultra के 12 GB के RAM + 256 GB की स्टोरेज वाले वेरिएंट का प्राइस 999 यूरो (लगभग 90,000 रुपये

Asus ने लॉन्च किया Zenfone 11 Ultra, 6.78 इंच का डिस्प्ले

डुअल सिम (नैनो) वाला यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 14 पर चलता है

ख़ास बातें
  • इसमें प्रोसेसर के तौर पर क्वालकॉम का Snapdragon 8 Gen 3 दिया गया है
  • इस स्मार्टफोन में 6.78 इंच फुल HD+ AMOLED LTPO डिस्प्ले है
  • यह Misty Grey, Skyline Blue और Desert Sand कलर्स में उपलब्ध है
विज्ञापन
कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी Asus ने गुरुवार को Zenfone 11 Ultra लॉन्च किया है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर क्वालकॉम का Snapdragon 8 Gen 3 दिया गया है। इस स्मार्टफोन में 6.78 इंच का डिस्प्ले और 5,500 mAh की बैटरी है। इसमें कुछ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) फीचर्स दिए गए हैं। 

कंपनी के  Zenfone 11 Ultra के  12 GB के RAM + 256 GB की स्टोरेज वाले वेरिएंट का प्राइस 999 यूरो (लगभग 90,000 रुपये) और 16 GB RAM + 512 GB स्टोरेज का 1,099 यूरो (लगभग 99,000 रुपये) का है। यह Misty Grey, Skyline Blue और Desert Sand कलर्स में उपलब्ध है। 

Zenfone 11 Ultra के स्पेसिफिकेशंस

डुअल सिम (नैनो) वाला यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 14 पर चलता है। इसमें 6.78 इंच फुल HD+ (1,080x2,400 पिक्सल ) AMOLED LTPO डिस्प्ले 144 Hz के रिफ्रेश रेट और 2,500 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इसके डिस्प्ले पर सुरक्षा के लिए Corning Gorilla Glass Victus 2 है। इस स्मार्टफोन में क्वालकाम का Snapdragon 8 Gen 3 SoC प्रोसेसर 16 GB के LPDDR5X RAM और 512 GB तक की UFS 4.0 स्टोरेज के साथ है। इसमें AI-बेस्ड सर्च टूल और नॉयस कैंसलेशन जैसे फीचर्स हैं। 

इसकी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का Sony IMX890 1/1.56 इंच प्राइमरी सेंसर दिया गया है। इसके अलावा 13 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड-एंगल कैमरा 120 डिग्री फील्ड ऑफ व्यू के साथ और ऑप्टिकल इमेज स्टैबलाइजेशन (OIS) सपोर्ट और 3x ऑप्टिकल जूम के साथ 32 मेगापिक्सल का टेलीफोटो सेंसर है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 32 मेगापिक्सल का कैमरा है। इस स्मार्टफोन में कनेक्टिविटी के लिए 4G LTE, 5G, Wi-Fi, Wi-Fi Direct, NFC, ब्लूटूथ, GPS/ A GPS, 3.5 ऑडियो जैक और USB Type-C पोर्ट के विकल्प हैं। Zenfone 11 Ultra की 5,500 mAh की बैटरी 65 W हायपरचार्ज फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इस फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी से बैटरी को 39 मिनटों में पूरा चार्ज किया जा सकता है। यह 15 W वायरलेस चार्जिंग को भी सपोर्ट करती है। कंपनी की ROG Phone 8 सीरीज की हाल ही में देश में बिक्री शुरू हुई थी। इस सीरीज में ROG Phone 8 और 8 Pro शामिल हैं।  इन गेमिंग स्मार्टफोन्स को जनवरी में आयोजित CES इवेंट में पेश किया गया था। इनमें क्वालकॉम का नया Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर दिया गया है। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नित्या पी नायर

नित्या पी नायर को डिज़िटल पत्रकारिता में पांच साल से अधिक का ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  2. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  3. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  5. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  6. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  7. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  8. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  9. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  10. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »