Apple का iPhone 16 लगातार दूसरी तिमाही में सबसे अधिक बिकने वाला स्मार्टफोन

दूसरी तिमाही में सबसे अधिक बिकने वाले 10 स्मार्टफोन्स में सैमसंग के Galaxy A16 4G को सातवां स्थान मिला है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 15 सितंबर 2025 22:03 IST
ख़ास बातें
  • इस वर्ष की पहली तिमाही में भी इस स्मार्टफोन की सबसे अधिक बिक्री हुई थी
  • एपल के iPhone 16e ने भी टॉप 10 बेस्ट सेलिंग स्मार्टफोन्स में जगह बनाई है
  • देश में पिछले वित्त वर्ष में कंपनी की सेल्स लगभग 9 अरब डॉलर की रही है

पिछले वित्त वर्ष में एपल की भारत में सेल्स ने रिकॉर्ड बनाया है

अमेरिकी डिवाइसेज मेकर Apple का iPhone 16 लगातार दूसरी तिमाही में इंटरनेशनल लेवल पर सबसे अधिक बिकने वाला स्मार्टफोन है। इसके बाद iPhone 16 Pro Max और iPhone 16 Pro हैं। दक्षिण कोरिया की स्मार्टफोन मेकर Samsung का Galaxy A16 5G और Galaxy A06 4G क्रमशः चौथे और पांचवें स्थान पर हैं। 

Counterpoint Research के ग्लोबल स्मार्टफोन मॉडल सेल्स ट्रैकर के अनुसार, इस वर्ष की दूसरी तिमाही में एपल का iPhone 16 इंटरनेशनल लेवल पर सबसे अधिक बिक्री वाला स्मार्टफोन रहा है। इस वर्ष की पहली तिमाही में भी इस स्मार्टफोन की सबसे अधिक बिक्री हुई थी। इस वर्ष फरवरी में लॉन्च किए गए iPhone 16e ने पहली बार टॉप 10 बेस्ट सेलिंग स्मार्टफोन्स में जगह बनाई है। इस स्मार्टफोन की अमेरिका और जापान में बड़ी संख्या में बिक्री हुई है। इस लिस्ट में सैमसंग के चार स्मार्टफोन्स को जगह मिली है। कंपनी के Galaxy S25 Ultra को आठवां स्थान मिला है। 

दूसरी तिमाही में सबसे अधिक बिकने वाले 10 स्मार्टफोन्स में सैमसंग के Galaxy A16 4G को सातवां स्थान मिला है। इस वर्ष की पहली छमाही में प्रीमियम स्मार्टफोन्स की इंटरनेशनल सेल्स वर्ष-दर-वर्ष आधार पर आठ प्रतिशत बढ़ी है। पहली छमाही में इसने सबसे अधिक बिक्री का रिकॉर्ड बनाया है। इस मार्केट में एपल ने 62 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ अपना पहला स्थान बरकरार रखा है। पिछले वित्त वर्ष में एपल की भारत में सेल्स ने रिकॉर्ड बनाया है। देश में पिछले वित्त वर्ष में कंपनी की सेल्स लगभग 9 अरब डॉलर की रही है। इससे एपल के आईफोन और आईपैड जैसे फ्लैगशिप डिवाइसेज की डिमांड बढ़ने का संकेत मिल रहा है। कंपनी ने अपने इस बड़े मार्केट में नए रिटेल स्टोर्स भी शुरू किए हैं। 

इस वर्ष की पहली छमाही में प्रीमियम स्मार्टफोन्स की सेल्स वर्ष-दर-वर्ष आधार पर आठ प्रतिशत बढ़ी है। एपल का शिपमेंट्स में तीन प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ पहला रैंक बरकरार है। दुनिया भर में लोकप्रिय iPhone बनाने वाली इस कंपनी का मार्केट शेयर 62 प्रतिशत का है। हाल ही में एपल ने नई iPhone 17 सीरीज और Apple Watch सहित कुछ प्रोडक्ट्स के नए वर्जन लॉन्च किए हैं। इससे कंपनी को अपनी सेल्स बढ़ाने में आसानी हो सकती है। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  2. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
  3. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  4. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  5. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  7. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  8. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  2. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  3. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  4. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  5. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  6. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  7. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  8. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  9. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
  10. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.