iPhone SE (2020) जल्द होगा 'मेड इन इंडिया', एक रिपोर्ट का दावा

चीन में कम से कम एक ऐप्पल आपूर्तिकर्ता को जुलाई से भारत में विस्ट्रॉन के लिए iPhone SE (2020) के लिए कंपोनेंट की शिपिंग शुरू करने के लिए कहा गया है।

iPhone SE (2020) जल्द होगा 'मेड इन इंडिया', एक रिपोर्ट का दावा

वर्तमान में भारत में उपलब्ध Apple iPhone SE (2020) यूनिट्स चीन में निर्मित हैं

ख़ास बातें
  • वर्तनाम में चीन में निर्मित होता है iPhone SE (2020)
  • एक रिपोर्ट का दावा कि जल्द भारत में बनेगा आईफोन एसई (2020)
  • Apple ने 2017 में कुछ पुराने आईफोन मॉडल का भारत में किया था निर्माण शुरू
विज्ञापन
Apple अपने लेटेस्ट iPhone SE (2020) का निर्माण भारत में शुरू करने के लिए तैयार है। कहा जा रहा है कि देश में नए आईफोन मॉडल के आयात के लिए आवश्यक 20 प्रतिशत टैक्स से बचने के लिए क्यूपर्टिनो दिग्गज ने यह कदम उठाया है। Apple के ताइवानी कॉन्ट्रैक्ट मैन्युफैक्चरर Wistron कथित तौर पर भारत में स्मार्टफोन के निर्माण के लिए कंपोनेंट प्राप्त करने की प्रक्रिया में है। 2017 में, Apple ने आयात करों से बचने और देश में बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए भारत में अपने कुछ iPhone मॉडल का निर्माण शुरू किया। हालांकि, कंपनी ने अब तक केवल पुराने iPhone मॉडल का ही उत्पादन किया है।

The Information की रिपोर्ट के अनुसार, चीन में कम से कम एक ऐप्पल आपूर्तिकर्ता को जुलाई से भारत में विस्ट्रॉन के लिए iPhone SE (2020) के लिए कंपोनेंट की शिपिंग शुरू करने के लिए कहा गया है। इस कदम से Apple को आयात टैक्स से बचने में मदद मिलेगी, नहीं तो कंपनी को देश में नए iPhone मॉडल को लाने के लिए भुगतान करना पड़ता है।

Apple और Wistron दोनों ने इस खबर पर फिलहाल किसी प्रकार की टिप्पणी करने से इनकार कर दिया है।

यह जानना महत्वपूर्ण है कि आईफोन एसई (2020) यूनिट्स जो वर्तमान में भारत में उपलब्ध हैं, वे चीन में निर्मित हैं। हालांकि, सरकार ने हाल ही में देश में मोबाइल फोन की घरेलू असेंबलिंग और मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने के लिए अपनी प्रोडक्शन-लिंक्ड इसेंटिव (PLI) योजना शुरू की है। Foxconn और Wistron समेत अन्य निर्माता, जो ऐप्पल को तैयार डिवाइस की आपूर्ति करते हैं, ने पहले ही अपने स्थानीय उत्पादन को बढ़ा दिया है।


iPhone SE (2020) के लॉन्च से पहले ही कुछ रिपोर्ट ने इसके भारत में निर्माण की खबरों की जानकारी दे दी थी। हालांकि Apple ने इसके लॉन्च के समय इस खबर को लेकर किसी प्रकार की आधिकारिक घोषणा नहीं की थी।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Modern processor
  • Slim, light, easy to use
  • Good daylight camera performance
  • Regular iOS updates likely for many years
  • कमियां
  • Dated looks and small screen
  • Single rear camera
  • Average battery life
  • Expensive
डिस्प्ले4.70 इंच
फ्रंट कैमरा7-मेगापिक्सल
रियर कैमरा12-मेगापिक्सल
स्टोरेज64 जीबी
ओएसआईओएस 13
रिज़ॉल्यूशन750x1334 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Apple, iPhone SE 2020
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus ने इंडिया में लॉन्च किया 100W GaN चार्जर, 2 डिवाइस को करेगा एक साथ चार्ज
  2. Realme ने लॉन्च किया 8000mAh बैटरी वाला बजट स्मार्टफोन C100 4G, जानें कीमत
  3. भारत के लग्जरी इलेक्ट्रिक कार मार्केट में BMW की बढ़ी हिस्सेदारी, पहली तिमाही में 1,185 यूनिट्स की बिक्री
  4. YouTube में आए दो कमाल के फीचर्स, अब वीडियो में टाइम भी बचेगा, और मिलेगा ज्यादा कंट्रोल, जानें कैसे
  5. Mac में छिपा ‘टाइम बॉम्ब’! 49 दिन बाद ऐप्स करना बंद कर सकते हैं काम, जानें बचने का तरीका
  6. Motorola Razr 70 Ultra में मिल सकती है 4,700mAh की बैटरी, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  7. एक मैसेज और PF की पूरी जानकारी आपके हाथ में! इतना आसान तरीका शायद नहीं जानते होंगे
  8. Infinix Hot 70 में मिल सकता है MediaTek Helio G99 चिपसेट, गूगल प्ले कंसोल पर लिस्टिंग
  9. AI+ ने भारत में लॉन्च किया 8000mAh बैटरी, 10.95 इंच डिस्प्ले वाला बजट टैबलेट, जानें कीमत
  10. OnePlus Nord 6 की सेल शुरू, 9000mAh बैटरी वाले फोन को Rs 2,000 सस्ता खरीदने का मौका!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »