• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • iPhone 14 सीरीज लॉन्च होते ही हुआ धमाल, इस ऑफर के बाद मात्र 13 हजार रुपये में मिल रहा नया आईफोन

iPhone 14 सीरीज लॉन्च होते ही हुआ धमाल, इस ऑफर के बाद मात्र 13 हजार रुपये में मिल रहा नया आईफोन

Apple iPhone SE का 64GB स्टोरेज वेरिएंट 39,900 रुपये में लिस्टेड है, लेकिन 24% डिस्काउंट के बाद 29,990 रुपये में मिल रहा है। Axis Bank क्रेडिट कार्ड से 1500 रुपये तक बचत कर सकते हैं।

iPhone 14 सीरीज लॉन्च होते ही हुआ धमाल, इस ऑफर के बाद मात्र 13 हजार रुपये में मिल रहा नया आईफोन

Photo Credit: Gadgets 360

ख़ास बातें
  • iPhone SE का 64GB स्टोरेज वेरिएंट 39,900 रुपये में लिस्टेड है।
  • iPhone SE में 4.7 इंच की Retina HD डिस्प्ले है।
  • iPhone SE में 12MP का रियर कैमरा और 7MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
विज्ञापन
Apple ने इस महीने अपनी लेटेस्ट आईफोन यानी कि iPhone 14 सीरीज को लॉन्च किया है। आईफोन 14 मार्केट में आने के बाद मौजूदा आईफोन की कीमत में काफी कमी आ गई है। जी हां अगर आप लेटेस्ट सीरीज खरीदने का बजट नहीं रखते हैं तो आप मौजूदा आईफोन पर भी नजर डाल सकते हैं। जैसे कि आज हम आपको फ्लिपकार्ट पर बंपर डिस्काउंट पर मिल रहे Apple iPhone SE के बारे में बता रहे हैं। जी हां इस दौरान आप सभी डिस्काउंट, बैंक ऑफर और एक्सचेंज ऑफर के साथ इस आईफोन की कीमत को बहुत कम कर सकते हैं। 

Apple iPhone SE का 64GB स्टोरेज वेरिएंट 39,900 रुपये में लिस्टेड है, लेकिन 24% डिस्काउंट के बाद 29,990 रुपये में मिल रहा है। Axis Bank क्रेडिट कार्ड और क्रेडिट कार्ड EMI ट्रांजेक्शन से भुगतान पर 10 प्रतिशत यानी कि 1500 रुपये तक बचत कर सकते हैं। वहीं ICICI Bank क्रेडिट कार्ड से भुगतान पर पर भी 10 प्रतिशथ (अधिकतम 1,500 रुपये) का इंस्टेंट डिस्काउंट पा सकते हैं। इसके अलावा Flipkart Axis बैंक क्रेडिट कार्ड से पेमेंट पर 8% (अधिकतम 1500 रुपये तक डिस्काउंट मिल सकता है।

अगर आप फ्लिपकार्ट पे लेटर से पमेंट करते हैं तो 1000 रुपये तक का गिफ्ट पा सकते हैं। Axis Bank डेबिट कार्ड या डेबिट कार्ड ईएमआई भुगतान पर 1000 रुपये तक बचत हो सकती है। इसके अलावा ICICI बैंक डेबिट कार्ड या डेबिट कार्ड ईएमआई भुगतान पर 10 प्रतिशत (अधिकतम 1000 रुपये) की छूट मिल सकती है। Flipkart Axis Bank कार्ड से पेमेंट पर 5 प्रतिशत कैशबैक मिल सकता है।

एक्सचेंज ऑफर की बात की जाए तो पुराना या मौजूदा फोन एक्सचेंज करने पर 16,900 रुपये तक की बचत हो सकती है। हालांकि ध्यान देने वाली बात यह है कि आपके द्वारा एक्सचेंज में दिए जाने वाले फोन की मौजूदा कंडीशन और मॉडल पर यह पूरी तरह निर्भर करता है। अगर आपको एक्सचेंज ऑफर का पूरा लाभ मिलता है तो आप 13,090 रुपये में आईफोन को अपना बना सकते हैं।
 

iPhone SE के स्पेसिफिकेशंस


iPhone SE में 4.7 इंच की Retina HD डिस्प्ले है। स्टोरेज के लिए इसमें 64GB ROM है। कैमरा के लिए इसके रियर में 12MP का रियर कैमरा और 7MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। प्रोसेसर के लिए यह A13 Bionic Chip पर काम करता है। सेफ्टी के लिए इसके साथ IP67 रेटिंग मिलती है, जिससे यह पानी और धूल से सुरक्षित रहता है।

  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Modern processor
  • Slim, light, easy to use
  • Good daylight camera performance
  • Regular iOS updates likely for many years
  • कमियां
  • Dated looks and small screen
  • Single rear camera
  • Average battery life
  • Expensive
डिस्प्ले4.70 इंच
फ्रंट कैमरा7-मेगापिक्सल
रियर कैमरा12-मेगापिक्सल
स्टोरेज64 जीबी
ओएसआईओएस 13
रिज़ॉल्यूशन750x1334 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi ला रही प्रीमियम टैबलेट, 11000mAh बैटरी, 67W चार्जिंग के साथ हुआ लीक!
  2. भारत का 5G बदलने वाला है! अब नहीं रहेगी स्पीड की समस्या, EMF लिमिट पर सरकार का बड़ा कदम
  3. 100W पावर वाला 25000mAh पावरबैंक लाई Cuktech, iPhone 17 Pro Max को तीन से ज्यादा बार करता है चार्ज!
  4. Latest OTT Release This Week: बंदर, बबीता सिंह रिपोर्टिंग, एल्फा जैसी फिल्में OTT पर रिलीज, देखें यहां
  5. Ola ने भारत में सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर Ola S1Z किया लॉन्च, 301 km रेंज, चार कलर्स, जानें कीमत
  6. HMD 105 4G बजट फीचर फोन School Edition में लॉन्च, बच्चों के लिए खास कंट्रोल, IP54 रेटिंग
  7. आ गई चलती फिरती पवन चक्की, बैग में लगाकर फोन और लैपटॉप कर पाएंगे चार्ज, जानें क्या है Ventyra R1?
  8. 14 हजार से सस्ता खरीदें 25 हजार एमआरपी वाला Realme फोन! 6300mAh बैटरी
  9. Xiaomi भारत में ला रही 7,900mAh बैटरी वाला नया फोन, 45W होगी फास्ट चार्जिंग!
  10. Honor लाई सस्ता फोन Honor 600S 5G, 50MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP69K रेटिंग
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »