• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Apple का पहला फोल्डेबल iPhone होगा सितंबर 2026 में लॉन्च: रिपोर्ट में हुआ खुलासा

Apple का पहला फोल्डेबल iPhone होगा सितंबर 2026 में लॉन्च: रिपोर्ट में हुआ खुलासा

Apple अगले साल फोल्डेबल फोन सेगमेंट में iPhone Fold लेकर आने वाला है।

Apple का पहला फोल्डेबल iPhone होगा सितंबर 2026 में लॉन्च: रिपोर्ट में हुआ खुलासा

Photo Credit: Apple

Apple iPhone Fold में 7.8 इंच की इनर डिस्प्ले मिल सकती है।

ख़ास बातें
  • Apple अगले साल फोल्डेबल फोन सेगमेंट में iPhone Fold लेकर आने वाला है।
  • Apple iPhone Fold में 7.8 इंच की इंटरनल फ्लेक्सिबल डिस्प्ले होगी।
  • Apple iPhone Fold में 5.5 इंच की कवर डिस्प्ले मिलेगी।
विज्ञापन

Apple अगले साल फोल्डेबल फोन सेगमेंट में iPhone Fold लेकर आने वाला है। हालांकि, Apple ने फोल्डेबल iPhone के बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं दी है। अब JPMorgan ने कथित तौर पर फोन की लॉन्च तारीख, कीमत और स्पेसिफिकेशंस का संकेत दिया है। फोल्डेबल iPhone में बुक स्टाइल का फोल्डेबल फॉर्म फैक्टर मिलने की उम्मीद है। इसमें 7.8 इंच की इंटरनल फ्लेक्सिबल डिस्प्ले और 5.5 इंच की कवर डिस्प्ले मिलेगी। यहां हम आपको iPhone Fold के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

JP Morgan के विश्लेषक समिक चटर्जी के लेटेस्ट इन्वेस्टर नोट में फोल्डेबल iPhone के बारे में जानकारी दी गई है। रिपोर्ट के अनुसार, इस साल iPhone 17 सीरीज में सिर्फ मामूली अपग्रेड की उम्मीद के साथ इन्वेस्टर का ध्यान पहले से ही Apple के 2026 लाइनअप की ओर बढ़ रहा है। विश्लेषक ने कथित तौर पर कहा कि Apple का पहला फोल्डेबल iPhone सितंबर 2026 में iPhone 18 लाइनअप के तौर पर लॉन्च किया जाएगा। इंडस्ट्री सप्लाई चेन सोर्स समेत कई रिपोर्ट ने पहले फोल्डेबल iPhone के लिए सितंबर 2026 की लॉन्च तारीख का सुझाव दिया था।

Apple के फोल्डेबल iPhone में Samsung Galaxy Z Fold सीरीज जैसा बुक-स्टाइल फोल्डिंग डिजाइन मिल सकता है। इसमें कथित तौर पर 7.8 इंच की इनर डिस्प्ले और 5.5 इंच की आउटर डिस्प्ले होगी, जिसका इनर पैनल बिना किसी क्रीज के होने की उम्मीद है।

Apple iPhone Fold Price (Expected)


विश्लेषक ने कथित तौर पर Apple iPhone Fold की कीमत $1,999 (लगभग 1,74,000 रुपये) होने का अनुमान किया है। बताया जा रहा है कि इससे कंपनी के लिए $65 बिलियन का रेवेन्यू कमाने का मौका मिलेगा। उन्होंने कथित तौर पर कहा कि वित्त वर्ष 2027 में फोल्डेबल iPhone की बिक्री करीब 10 लाख यूनिट होगी और वित्त वर्ष 2029 तक बिक्री बढ़कर करीब 4 करोड़ यूनिट तक होने की उम्मीद है।

पहले आई लीक में अमेरिका में iPhone Fold के बेस वेरिएंट की कीमत $2,300 (लगभग 1,99,000 रुपये) होने का अनुमान था। कहा जा रहा है कि Apple इस फोन की लिमिटेड यूनिट ही पेश करेगा। अफवाहों के अनुसार, फोल्ड होने पर इसकी मोटाई 9.2 मिमी और अनफोल्ड होने पर 4.6 मिमी होगी। इसमें एल्युमीनियम एलॉय से बना मिडिल फ्रेम और ड्यूल रियर कैमरा सेटअप मिलने की उम्मीद है।
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart सेल में 36 हजार एमआरपी वाला Oppo फोन ₹20 हजार से सस्ता! 6500mAh बैटरी
  2. Motorola Signature 27 Launched: 200MP कैमरा और 7000mAh बैटरी के साथ आया फ्लैगशिप, जानें कीमत
  3. 12,000mAh बैटरी वाला फोन ला रहा Oppo, जल्द हो सकता है लॉन्च
  4. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, SDPPI से मिला सर्टिफिकेशन
  5. ChatGPT से अब फोटो बनेगी एनिमेटेड GIF, ऐसे यूज करें नया Image 2.6 मॉडल
  6. Zomato से अब 40KM दूर के रेस्टोरेंट से भी मंगा सकेंगे खाना, इन 7 शहरों में शुरू हुई नई सर्विस
  7. Samsung Galaxy A56 5G पर भारी डिस्काउंट! ₹31 हजार से कम में खरीदने का मौका
  8. 33 घंटे तक चलने वाली बैटरी वाला Asus Zenbook 14 लैपटॉप लॉन्च, Snapdragon, AMD और Intel प्रोसेसर का विकल्प
  9. Tata कारों पर हैकिंग का खतरा! भारत की सरकारी एजेंसी ने दी चेतावनी, तुरंत करें ये काम
  10. BGMI Air: आ रहा है BGMI का Lite वर्जन! 1GB में डाउनलोड होगा गेम, इस दिन से मिलेगा खेलने का मौका
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »