अमेरिका में बिकने वाले iPhones की भारत में मैन्युफैक्चरिंग करेगी Apple!

भारत से स्मार्टफोन्स के एक्सपोर्ट में पिछले वित्त वर्ष में आईफोन की हिस्सेदारी लगभग 1.5 लाख करोड़ रुपये की रही है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 25 अप्रैल 2025 19:05 IST
ख़ास बातें
  • अमेरिका में प्रति वर्ष छह करोड़ से अधिक आईफोन्स की बिक्री होती है
  • स्मार्टफोन मार्केट में एपल की हिस्सेदारी लगभग 19 प्रतिशत की है
  • पिछले कुछ वर्षों में देश में आईफोन की मैन्युफैक्चरिंग बढ़ी है

देश में पिछले कुछ वर्षों में iPhone की मैन्युफैक्चरिंग तेजी से बढ़ी है

बड़ी स्मार्टफोन कंपनियों में शामिल Apple का टारगेट अमेरिका में बिकने वाले अधिकांश iPhones की मैन्युफैक्चरिंग भारत में करने का है। अमेरिकी प्रेसिडेंट Donald Trump ने चीन से इम्पोर्ट पर भारी टैरिफ लगाया है। भारत में मैन्युफैक्चरिंग बढ़ाने से एपल को कम टैरिफ पर अमेरिका में आईफोन्स का इम्पोर्ट करने में आसानी होगी। 

Bloomberg News की रिपोर्ट में कंपनी की योजना के बारे में जानकारी रखने वाले सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि इसके लिए एपल को भारत में आईफोन की मैन्युफैक्चरिंग को लगभग दोगुना बढ़ाकर आठ करोड़ यूनिट्स से अधिक करना होगा। पिछले वित्त वर्ष में देश में कंपनी ने चार करोड़ से कुछ अधिक आईफोन्स की असेंबलिंग की थी। अमेरिका में प्रति वर्ष छह करोड़ से अधिक आईफोन्स की बिक्री होती है। ट्रंप की ओर से इम्पोर्ट पर लगाए गए टैरिफ से बचने के लिए अमेरिका में आईफोन्स का स्टॉक जमा किया जा रहा है। हालांकि, ट्रंप ने चीन से इम्पोर्ट पर लगाए गए टैरिफ में कंप्यूटर्स, स्मार्टफोन्स और कुछ अन्य इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट्स को बाहर रखा है। 
Advertisement

इस बारे में भारत में एपल के प्रतिनिधियों ने कोई टिप्पणी करने से मना कर दिया। इस वर्ष की पहली तिमाही में स्मार्टफोन्स की इंटरनेशनल सेल्स में एपल का पहला स्थान रहा है। कंपनी को भारत और जापान में डिमांड बढ़ने और iPhone 16e के लॉन्च से फायदा मिला है। स्मार्टफोन मार्केट में कंपनी की हिस्सेदारी लगभग 19 प्रतिशत की है। अमेरिका, यूरोप और चीन में एपल की सेल्स फ्लैट रही है या इसमें कमी हुई है। स्मार्टफोन के मार्केट में दक्षिण कोरिया की Samsung लगभग 18 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ दूसरे स्थान पर है। 

भारत से स्मार्टफोन्स के एक्सपोर्ट में पिछले वित्त वर्ष में आईफोन की हिस्सेदारी लगभग 1.5 लाख करोड़ रुपये की रही है। देश में पिछले कुछ वर्षों में iPhone की मैन्युफैक्चरिंग तेजी से बढ़ी है। एपल की कॉन्ट्रैक्ट मैन्युफैक्चरर Foxconn ने पिछले वर्ष देश में लगभग 1.2 करोड़ आईफोन्स की असेंबलिंग की थी। फरवरी में लॉन्च किए गए कंपनी के अफोर्डेबल iPhone 16e की भी देश में असेंबलिंग शुरू हो गई है। यह लगभग तीन वर्ष पहले पेश किए गए iPhone SE की जगह लेगा। आईफोन्स की मैन्युफैक्चरिंग में चीन की बड़ी हिस्सेदारी है। कंपनी की योजना भारत में AirPods, MacBook और iPad की मैन्युफैक्चरिंग भी शुरू करने की है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 12,000mAh बैटरी वाला फोन ला रहा Oppo, जल्द हो सकता है लॉन्च
  2. Motorola Signature 27 की टक्कर Oppo Find X10 और Google Pixel 11 Pro XL से: देखें कौन सा है ज्यादा बेहतर
  3. महज ₹13449 में मिल रहा 6000mAh बैटरी और 50MP कैमरा वाला 5G फोन, Flipkart Big Bang Diwali सेल में डील
  4. Flipkart सेल में 36 हजार एमआरपी वाला Oppo फोन ₹20 हजार से सस्ता! 6500mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Sony MDR 3R: पुराने जमाने में पहुंचा सोनी, लॉन्च किया नया हेडफोन जो दिलाएगा बचपन की याद!
  2. Samsung Galaxy S27 जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  3. कैमरा टेस्ट में iPhone 18 Pro से आगे निकला Motorola का ये फोन, जानें कौन है नंबर 1
  4. ₹3800 सस्ता खरीदें 10000mAh की बड़ी बैटरी वाला Vivo का 5जी फोन, सिर्फ दिवाली सेल में ऑफर
  5. itel दिवाली ऑफर: टीवी-वॉशिंग मशीन खरीदें सिर्फ ₹40 प्रतिदिन देकर, फोन पर भी डिस्काउंट
  6. ₹29 हजार सस्ता मिल रहा Google का पिक्सल फोन, दिवाली सेल में बचत का मौका
  7. WhatsApp में बिना चैट खोले पढ़ सकेंगे मैसेज, नहीं जाएगा ब्लू टिक, ऐसे काम करेगा नया फीचर
  8. Moto Watch 2 Fit: AI से सवाल पूछ पाएंगे, कलाई से दे पाएंगे कॉल का जवाब, 12 दिनों तक चलेगी बैटरी
  9. न केबल का झंझट, न अलग फोन होल्डर! Portronics ने लॉन्च किया नया 3-in-1 मैग्नेटिक वायरलेस चार्जर
  10. Motorola Signature 27 की टक्कर Oppo Find X10 और Google Pixel 11 Pro XL से: देखें कौन सा है ज्यादा बेहतर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.