Apple का बड़ा एक्शन, ऐप स्टोर पर बैन किए 1,35,000 से ज्यादा ऐप्स

इससे पहले एपल ने ऐप डिवेलपर्स को चेतावनी दी थी कि अगर 17 फरवरी तक वे ट्रेडर स्टेटस की जानकारी उपलब्ध नहीं कराते तो उन्हें ऐप स्टोर से बैन कर दिया जाएगा

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 21 फरवरी 2025 22:10 IST
ख़ास बातें
  • इन ऐप्स के डिवेलपर्स ट्रेडर इनफॉर्मेशन उपलब्ध कराने में नाकाम रहे थे
  • ये ऐप्स अपने एड्रेस, फोन नंबर और ईमेल की जानकारी नहीं दे रहे थे
  • पिछले कुछ वर्षों में ऐप्स के जरिए फ्रॉड के मामलों में बढ़ोतरी हुई है

पिछले कुछ वर्षों में ऐप्स की लोकप्रियता बढ़ने के साथ ही इनके जरिए फ्रॉड के मामलों में तेजी आई है

बड़ी टेक्नोलॉजी और डिवाइसेज कंपनियों में शामिल Apple ने अपने App Store में सुधार करने के लिए बड़ा कदम उठाया है। पिछले कुछ दिनों में कंपनी ने ऐप स्टोर पर 1,35,000 से ज्यादा ऐप्स को बैन किया है। इन ऐप्स के डिवेलपर्स ट्रेडर इनफॉर्मेशन देने में नाकाम रहे थे। पिछले कुछ वर्षों में ऐप्स की लोकप्रियता बढ़ने के साथ ही इनके जरिए फ्रॉड के मामलों में तेजी आई है। 

TechCrunch की रिपोर्ट के अनुसार, एपल ने अपनी वेबसाइट पर बताया है कि यूरोपियन यूनियन (EU) में बिना ट्रेडर से जुड़ी जानकारी वाले ऐप्स को ऐप स्टोर से हटाया गया है। ये ऐप्स अपने एड्रेस, फोन नंबर और ईमेल की जानकारी कंज्यूमर्स को नहीं दे रहे थे। EU के नए रूल्स के तहत ऐप डिवेलपर्स के लिए अपने 'ट्रेडर स्टेटस' की जानकारी देना जरूरी है। इससे पहले एपल ने ऐप डिवेलपर्स को चेतावनी दी थी कि अगर 17 फरवरी तक वे ट्रेडर स्टेटस की जानकारी उपलब्ध नहीं कराते तो उन्हें ऐप स्टोर से बैन कर दिया जाएगा। इसके बाद कंपनी ने यह कार्रवाई शुरू की है। 
Advertisement

एपल ने बताया है कि ट्रेडर की कॉन्टैक्ट इनफॉर्मेशन में एड्रेस, फोन नंबर और वह ईमेल एड्रेस शामिल है जो ट्रेडर्स को ऐप स्टोर के प्रोडक्ट पेज पर पोस्ट करने के लिए एपल को उपलब्ध कराना होता है। इसका वेरिफिकेशन करने के बाद कंपनी इस इनफॉर्मेशन को ट्रेडर के ऐप पर पब्लिश करती है। 

हाल ही में भारत में कंपनी के App Store और Google के Play Store से कई  VPN ऐप्स को हटाया गया है। केंद्र सरकार ने दो वर्ष पहले VPN सर्विस प्रोवाइडर्स के लिए कस्टमर्स का डेटा कलेक्ट और स्टोर करने से जुड़े नियम बनाए थे। इन नियमों के बाद बहुत से VPN प्रोवाइडर्स ने देश में अपने फिजिकल सर्वर्स को बंद कर दिया था। हालांकि, ये अपने कस्टमर्स को सर्विस उपलब्ध करा रहे हैं। मिनिस्ट्री ऑफ होम अफेयर्स ने गूगल और एपल को एक ऑर्डर जारी कर Play Store और App Store से कई  VPN ऐप्स  को हटाने के लिए कहा था। इन कंपनियों के ऐप स्टोर्स से हटाए गए VPN ऐप्स में अमेरिकी कंपनी Cloudflare का ऐप शामिल है। इसके अलावा X-VPN और PrivadoVPN जैसे ऐप्स को भी हटाया गया है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh ब
  3. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  4. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  3. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  4. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  5. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  6. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  7. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  8. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  9. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  10. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.