ऐप्पल भारत में आईफोन बनाने का काम अप्रैल महीने के अंत तक शुरू करेगी

ऐप्पल भारत में आईफोन बनाने का काम अप्रैल महीने के अंत तक शुरू करेगी
ख़ास बातें
  • यह जानकारी राज्य के आईटी मंत्री प्रियांक खड़गे द्वारा दी गई
  • ऐप्पल करीब एक साल से भारतीय मार्केट में कदम रखने के लिए प्रयासरत रही है
  • कंपनी कंपोनेंट और मशीन के आयात पर 15 साल के लिए करों पर छूट चाहती है
विज्ञापन
अमेरिका की नामी कंपनी ऐप्पल जल्द ही भारत में आईफोन बनाने का काम शुरू करेगी। कर्नाटक के एक मंत्री ने जानकारी दी है कि कंपनी आईफोन को एसेंबल करने का काम अप्रैल महीने के अंत तक शुरू कर देगी।

अमेरिकी कंपनी ने बैंगलुरु में आईफोन को एसेंबल करने के लिए ताइवान की कंपनी विस्ट्रॉन कॉरपोरेशन के साथ साझेदारी भी की है। यह जानकारी भी राज्य के आईटी मंत्री प्रियांक खड़गे द्वारा दी गई। उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा कि ऐप्पल के अधिकारियों ने उनसे जनवरी में मुलाकात की और उनके साथ कंपनी की योजना साझा की थी।

गौर करने वाली बात है कि ऐप्पल करीब एक साल से भारतीय मार्केट में कदम रखने के लिए प्रयासरत रही है। इस बाबत जनवरी महीने के आखिर में ऐप्पल के अधिकारियों की एक टीम ने वाणिज्य और अन्य मंत्रालयों के अधिकारियों से भी मुलाकात की। कंपनी ने भारत में अपने स्टोर की स्थापना के लिए कर छूट की मांग की है। स्थानीय मार्केट में कंपनी की सीधी भिड़ंत सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी से होगी जो मार्केट हिस्सेदारी में सबसे आगे है।
दरअसल, ऐप्पल के लिए भारतीय मार्केट बेहद ही अहम है क्योंकि चीन और अन्य मार्केट में कंपनी के बिजनेस में हाल के दिनों बहुत तेजी देखने को नहीं मिली है। वहीं, भारत आज की तारीख में दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ता हुआ स्मार्टफोन बाज़ार में से एक है।

भारतीय मार्केट में कदम रखने से पहले ऐप्पल ने केंद्र सरकार के सामने कई मांगें रखी हैं। इनमें से सबसे अहम कंपोनेंट और मशीन के आयात पर 15 साल के लिए करों पर छूट की मांग है।

कर्नाटक के मंत्री ने कहा, "ऐप्पल के आईफोन बैंगलुरु में बनाए जाएंगे और सभी प्रोडक्ट को घरेलू मार्केट में बेचने की कोशिश रहेगी।"

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  2. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  3. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  4. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  5. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  6. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  7. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  8. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  9. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  10. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »