iPhone के बैटरी सेल्स होंगे मेड इन इंडिया, Apple घटाएगी चीन में प्रोडक्शन

अमेरिकी डिवाइसेज Apple ने लगभग छह वर्ष पहले देश में आईफोन का प्रोडक्शन शुरू किया था। जापान की इलेक्ट्रॉनिक्स पार्ट्स मैन्युफैक्चरर TDK Corp ये बैटरी सेल्स बनाएगी

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 4 दिसंबर 2023 16:32 IST
ख़ास बातें
  • Apple ने लगभग छह वर्ष पहले देश में आईफोन का प्रोडक्शन शुरू किया था
  • कंपनी के लिए भारत ग्रोथ का अगला बड़ा जरिया बन सकता है
  • इसके पास देश में 14 सप्लायर्स हैं

जापान की इलेक्ट्रॉनिक्स पार्ट्स मैन्युफैक्चरर TDK Corp देश में ये बैटरी सेल्स बनाएगी

दुनिया भर में बड़ी संख्या में बिकने वाले iPhones के लिए भारत में लिथियम आयन बैटरी सेल्स की मैन्युफैक्चरिंग की जाएगी। अमेरिकी डिवाइसेज Apple ने लगभग छह वर्ष पहले देश में आईफोन का प्रोडक्शन शुरू किया था। जापान की इलेक्ट्रॉनिक्स पार्ट्स मैन्युफैक्चरर TDK Corp ये बैटरी सेल्स बनाएगी। 

एपल की योजना चीन में अपनी मैन्युफैक्चरिंग को घटाने की है। कंपनी के लिए भारत ग्रोथ का अगला बड़ा जरिया बन सकता है। इसके पास देश में 14 सप्लायर्स हैं। स्टेट मिनिस्टर फॉर इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी Rajeev Chandrasekhar ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में बताया है कि हरियाणा में TDK एक मैन्युफैक्चरिंग यूनिट लगाएगी। इससे हजारों रोजगार मिलेंगे। Reuters की रिपोर्ट में बताया गया है कि इस यूनिट में बनने वाले सेल्स की सप्लाई एपल की लिथियम आयन बैटरी की असेंबलिंग करने वाली Sunwoda Electronics को की जाएगी। इस बारे में Reuters की ओर से एपल और TDK Corp को टिप्पणी के लिए भेजे गए निवेदन का उत्तर नहीं मिला है। 
Advertisement

हाल ही में एपल की सप्लायर Foxconn ने बताया था कि उसका अगले वर्ष तक देश में अपना इनवेस्टमेंट और वर्कफोर्स दोगुना करने का टारगेट है। ताइवान की फॉक्सकॉन ने देश में आईफोन का प्रोडक्शन बढ़ाने की योजना बनाई है। इसने अपनी फैक्टरी में वर्कर्स को ट्रेनिंग देने के लिए चाइनीज इंजीनियर्स को भी भेजा था। एपल को सितंबर में लॉन्च की गई iPhone 15 के लिए मजबूत डिमांड मिल रही है। इस सीरीज में शामिल iPhone 15 Pro और iPhone 15 Pro Max को कस्टमर्स अधिक पसंद कर रहे हैं। कैमरा और स्टोरेज अपग्रेड करने की वजह से कंपनी के इन दोनों मॉडल्स के प्राइसेज बढ़ाए थे। 

पिछले वर्ष चीन में कोरोना की वजह से लगाए गए लॉकडाउन से फॉक्सकॉन के प्रोडक्शन पर बड़ा असर पड़ा था। इसकी तमिलनाडु में आईफोन की फैक्टरी में लगभग 40,000 वर्कर्स हैं। हाल ही में कंपनी ने इस फैक्टरी में प्रोडक्शन में सुधार के लिए चाइनीज इंजीनियर्स को बुलाया था। चीन में फॉक्सकॉन की फैक्टरी में एफिशिएंसी का लेवल अधिक है। देश में आईफोन के प्रोडक्शन में फॉक्सकॉन का मुकाबला Tata Group से होगा। ऑटोमोबाइल से लेकर सॉफ्टवेयर तक का बिजनेस करने वाले टाटा ग्रुप ने हाल ही में Wistron की देश में यूनिट को खरीदने की डील की थी। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo V80 FE आ रहा 50MP के तीन कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ!
  2. Karbonn Rebel Pro vs MIVI One 5G vs Vivo T5e: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट
#ताज़ा ख़बरें
  1. आ गया Cyclon AI Phone, बोलने पर बना देगा नया ऐप, बिना छूए मैसेज और कॉल का जवाब देगा, एंड्रॉयड-iOS की होगी छुट्टी
  2. 10000mAh बैटरी वाला Poco X8 Power 5G मिल रहा ₹8500 सस्ता, Flipkart दिवाली सेल में लिमिटेड है मौका
  3. HP ने लॉन्च किए OmniBook 5 14, ProBook 4 G2iS 14 लैपटॉप, लेटेस्ट फीचर्स से लैस, जानें कीमत
  4. REDMAGIC 12 Pro हुआ 8400mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कैसे हैं फीचर्स
  5. OnePlus Nord CE6 Lite मिल रहा Amazon दिवाली सेल में सस्ता, जल्द खरीदें लिमिटेड है ऑफर
  6. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर की सेल्स ने बनाया रिकॉर्ड, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  7. भारत में लॉन्च हुआ Dell 14S, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. Redmi Turbo 6 Max में मिल सकता है 7 इंच डिस्प्ले, 10,000mAh बैटरी
  9. Huawei Pura X View को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 2 महीने से कम में बिकी 7 लाख से ज्यादा यूनिट्स
  10. OnePlus 16T में मिल सकते हैं डुअल 200 मेगापिक्सल कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.