iPhone Duo से मालामाल होगा Samsung! सैमसंग की जेब में क्यों जा रहे ₹20,000 प्रति फोन?

Apple के फोल्डेबल iPhone की स्क्रीन Samsung Display से मिलने की खबर है। हर स्क्रीन की कीमत करीब $250 बताई गई है।

iPhone Duo से मालामाल होगा Samsung! सैमसंग की जेब में क्यों जा रहे ₹20,000 प्रति फोन?

Photo Credit: AI Generated

ख़ास बातें
  • Samsung Apple के फोल्डेबल iPhone की स्क्रीन बना सकता है
  • हर फोल्डिंग स्क्रीन की कीमत $250 बताई गई
  • कथित समझौता तीन साल के लिए होने की जानकारी सामने आई
विज्ञापन

Apple का पहला फोल्डेबल iPhone अभी बाजार में आया भी नहीं है, लेकिन इसकी स्क्रीन को लेकर एक बड़ी रिपोर्ट सामने आई है। Samsung Display Apple के फोल्डेबल iPhone के लिए अंदर वाली फोल्डिंग स्क्रीन सप्लाई कर सकता है। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि दोनों कंपनियों के बीच तीन साल का एक्सक्लूसिव सप्लाई समझौता हुआ है और Apple को हर स्क्रीन के लिए करीब $250 यानी लगभग ₹25,000 देने पड़ सकते हैं। यहां ध्यान देने वाली बात यह है कि Apple ने इस कथित समझौते और कीमत की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। तो आखिर Samsung की बनाई इस स्क्रीन की कीमत इतनी ज्यादा क्यों बताई जा रही है और Apple को इसकी जरूरत क्यों पड़ी?

सबसे पहले समझें क्या है पूरा मामला?

यह जानकारी Weibo पर Momentary Digital (चीनी भाषा से अनुवादित नाम) हैंडल पर किए गए एक पोस्ट के जरिए सामने आई। उसके अनुसार Samsung Display ने Apple के साथ तीन साल का एक्सक्लूसिव समझौता किया है। इसके तहत Samsung Apple के फोल्डेबल फोन, iPhone Duo के लिए फोल्डिंग स्क्रीन देगा। यही समझौता आगे आने वाले कुछ फोल्डेबल iPhone मॉडल्स को भी कवर कर सकता है।

हर स्क्रीन के लिए $250 क्यों?

सामान्य स्मार्टफोन की स्क्रीन और फोल्डेबल फोन की स्क्रीन में बड़ा अंतर होता है। फोल्डेबल फोन में स्क्रीन को बार-बार मोड़ना पड़ता है, इसलिए उसे लचीला होने के साथ-साथ लंबे समय तक टिकाऊ भी बनाना होता है। साथ ही मोड़ने के बाद भी स्क्रीन की ब्राइटनेस, कलर और तस्वीर की क्वालिटी में ज्यादा बदलाव नहीं आना चाहिए।

Weibo leak of Apple-Samsung screen partnership

Apple के मुताबिक, iPhone Duo की अंदर वाली स्क्रीन में कई लेयर का इस्तेमाल किया गया है। इसमें Samsung का नया M16 OLED मटेरियल भी शामिल होने की बात कही गई है। स्क्रीन के ऊपर और नीचे मजबूत ग्लास लेयर होने की भी जानकारी सामने आई है।

यह सिर्फ अंदर वाली फोल्डिंग स्क्रीन की अनुमानित सप्लाई कीमत है। इसमें फोन की बाहरी स्क्रीन, स्क्रीन को फोन में लगाने का खर्च, टेस्टिंग और दूसरे हार्डवेयर की लागत शामिल नहीं है। रिपोर्ट के मुताबिक मौजूदा iPhone 18 Pro Max में इस्तेमाल होने वाली सामान्य OLED स्क्रीन की अनुमानित कीमत करीब $70 बताई गई थी। ऐसे में फोल्डिंग स्क्रीन की कथित कीमत काफी ज्यादा होगी।

Apple को Samsung की जरूरत क्यों पड़ रही है?

फोल्डिंग OLED स्क्रीन बनाना सामान्य OLED पैनल की तुलना में ज्यादा मुश्किल है। Samsung Display इस टेक्नोलॉजी पर लंबे समय से काम कर रहा है और पहले से अपने फोल्डेबल फोन के लिए ऐसी स्क्रीन बनाता रहा है। कहा जा रहा है कि LG Display के पास फिलहाल फोल्डिंग स्क्रीन बनाने की समान क्षमता नहीं है, जबकि चीन की BOE भी फोल्डेबल स्क्रीन बनाती है। ऐसे में Apple के लिए Samsung Display एक अहम ऑप्शन बन सकता है।

Samsung के लिए भी बड़ी डील

अगर यह तीन साल का समझौता सही साबित होता है, तो Samsung Display को Apple के फोल्डेबल iPhone से लंबे समय तक कारोबार मिल सकता है। यानी एक तरफ Samsung और Apple स्मार्टफोन बाजार में एक-दूसरे के बड़े प्रतिद्वंद्वी हैं, वहीं दूसरी तरफ Apple अपने फोल्डेबल फोन की सबसे अहम तकनीकों में से एक के लिए Samsung पर निर्भर हो सकता है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Redmi Note 17 Pro 5G vs iQOO Z11 vs OnePlus Nord CE 6: ₹40 हजार के बजट में कौन सा रहेगा बेस्ट?
  2. iPhone 18 Pro हुआ Blinkit पर उपलब्ध, मिनटों में आएगा घर
  3. ₹1 में BSNL दे रही फ्री SIM, 24GB डेटा, अनलिमिटिड कॉलिंग और बहुत कुछ
  4. Lava ने लॉन्च किया 6000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले वाला बजट स्मार्टफोन, कीमत ₹15 हजार से कम!
  5. iPhone Duo से मालामाल होगा Samsung! सैमसंग की जेब में क्यों जा रहे ₹20,000 प्रति फोन?
  6. UBON ने भारत में नया ब्लूटूथ स्पीकर SP-50 Sound Pro किया लॉन्च, कीमत ₹4,999
  7. iPhone 18 Pro आते ही Samsung Galaxy S26 सीरीज हो रही है महंगी? ₹20 हजार तक बढ़ेंगे दाम
  8. Xiaomi का नया Air Purifier 6C हवा साफ करने के साथ हटाएगा बदबू! इस कीमत में हुआ लॉन्च
  9. itel Zeno 300 भारत में होगा लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, डुअल कैमरा के साथ Amazon पर लिस्ट
  10. iPhone 18 Pro Series Sale Live: आज से 10 मिनट में घर पहुंचेंगे नए iPhones, कीमत से ऑफर्स तक जानें सब कुछ
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »