ऐप्पल अगले कई हजार सालों तक भारत में रहेगी: टिम कुक

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 20 मई 2016 18:00 IST
ऐप्पल के सीईओ टिम कुक 4 दिन के भारत दौरे पर हैं। इस बीच शुक्रवार को कुक ने कहा, कि मैं भारत को ऐतिहासिक नजर से देख रहा हूं और हम यहां हजारों सालों के लिए हैं। उन्होने कहा फिलहाल उन्हें ऐसा लगरहा है जैसे भारत से उनका कोई संबंध है।

एनडीटीवी को दिए एक इंटरव्यू में कुक ने कहा, ''भारत एक कूटनीतिक देश है। हम भारत में एक लंबी पारी खेलने की सोच रहे हैं। हम यहां अगले कई हजार सालों के लिए हैं। हम सबसे ज्यादा नहीं बल्कि सबसे बेहतर देने की सोच रहे हैं। हम कभी भी ऐसा कोई प्रोडक्ट नहीं बनाएंगे जिस पर हम गर्व ना कर सकें। ''

उन्होंने आगे बताया, ''भारत में रिटेल बिक्री के लिए ऐप्पल का भविष्य काफी अच्छा है। हम यहां पर इस्तेमाल किए जा चुके फोन नई वारंटी के साथ बेचेंगे। ''

चीन के बारे में पूछने पर कुक ने कहा, ''भारत, चीन से बहुत अलग है।'' उन्होंने कहा कि बेंगलुरू में ऐप्स डेवलेपमेंट फैसिलिटी और हैदराबाद में मैप्स डेवलेपमेंट सेंटर खोलने की घोषणा करना तो सिर्फ एक शुरुआत है।
Advertisement

4जी पर बात करते हुए टिम कुक ने कहा, ''4जी के बाद आप एक ऐसी भरोसेमेंद सिग्नल क्वालिटी देखेंगे जोकि भारत की समृद्धि के लिए बेहद जरूरी है। ''
Advertisement

ऐप्पल सीईओ ने बताया, ''हम भारत में ऐप्पल पे लॉन्च करने की योजना बना रहे हैं।'' ऐप्पल पे एक मोबाइल पेमेंट और डिजिटल वॉलेट सर्विस है जिससे यूजर ऐप्पल डिवाइस के जरिए ऑनलाइन पेमेंट के लिए इस्तेमाल करते हैं।

कुक के मुताबिक, ''इससे बेहतक कुछ नहीं होता जब आपके पड़ोसी आपसे कहते हैं कि आपको ऐप्पल प्रोडक्ट खरीदना चाहिए। यह सबसे बेहतरीन मार्केटिंग का उदाहरण होता है। ''
Advertisement

इससे पहले कुक ने गुरुवार को कानपुर में गुजरात लायंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच आईपीएल मैच देखा। आईपीएल अध्यक्ष और कांग्रेस नेता राजीव शुक्ला ने उन्हें ग्रीन पार्क स्टेडियम में आमंत्रित किया था।
Advertisement

शुक्रवार को वो सबसे पहले दिल्ली स्थित एप्पल के कॉरपोरेट कार्यालय गए, जहां एप्पल इंडिया के कर्मचारियों ने उनका स्वागत किया। दोपहर को झुलसा देने वाली गर्मी और चुभती धूप के बीच कुक गुड़गांव के डीएलएफ गैलेरिया में स्थिति एप्पल स्टोर में गए।

उन्होंने एनडीटीवी के साथ बातचीत में बताया, ''आज सुबह मैं एक स्टोर में गया और मैंने वहां जो कुछ देखा उससे मैं बहुत खुश हूं।''

उन्होंने आईपीएल के आधिकारिक प्रसारक सोनी सिक्स चैनल से मैदान में एक साक्षात्कार में कहा, "इस गर्मी में (मैच) देखना काफी कठिन है। लेकिन क्रिकेट देखना रोमांचक है।"

भारत में अपने अनुभव के बारे में कुक ने कहा, "यहां की प्रतिभा आश्चर्यजनक है।"

ऐप्पल सीआईओ शनिवार को पीएम नरेंद्र मोदी के साथ मुलाकात करेंगे।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  3. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  4. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  4. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  5. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  6. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  7. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  8. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  9. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  10. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.