Apple की iPhone 16 सीरीज पर मीम्स और जोक्स की बाढ़! नहीं रोक पाएंगे हंसी

iPhone 16 सीरीज पर लोगों ने तंज कसते हुए कहा कि डिजाइन में कुछ बदलाव है तो वह सिर्फ कैमरा पोजीशन में है। एक यूजर ने X पर लिखा, "19-20 का ही तो फर्क है।"

Apple की iPhone 16 सीरीज पर मीम्स और जोक्स की बाढ़! नहीं रोक पाएंगे हंसी

Photo Credit: X/@theiconicanand

iPhone 16 सीरीज के लॉन्च के बाद इंटरनेट पर जोक्स और मीम्स की बाढ़ सी आ गई है।

ख़ास बातें
  • यूजर्स का कहना है कि नई आईफोन सीरीज पुराने मॉडल्स से खास अलग नहीं है।
  • सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स आईफोन 16 लेकर मीम्स की जैसे बाढ़ आ गई है।
  • एक यूजर ने X पर लिखा, "19-20 का ही तो फर्क है।"
विज्ञापन
iPhone के लिए जानी जाने वाली अमेरिकी टेक दिग्गज Apple ने 9 सितंबर को अपनी नई स्मार्टफोन सीरीज iPhone 16 को लॉन्च किया। एपल फैंस को हर साल कंपनी की नई आईफोन सीरीज का बेसब्री से इंतजार रहता है, लेकिन इस बार सीरीज के लॉन्च के बाद सोशल मीडिया पर Apple को यूजर्स के मीम्स का सामना करना पड़ रहा है। लोग सीरीज को ट्रोल कर रहे हैं। iPhone 16 को लेकर इंटरनेट पर जैसे मीम्स की बाढ़ सी आ गई है। आइए जानते हैं कैसा रिएक्शन दे रहे हैं यूजर्स। 

iPhone 16 सीरीज के अधिकारिक लॉन्च के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स नए आईफोन्स को लेकर खूब मीम्स बना रहे हैं। यूजर्स का कहना है कि नई आईफोन सीरीज में इसके पुराने मॉडल्स से कुछ ज्यादा अलग नहीं है। यूजर्स के मुताबिक, एक-दो छोटे मोटे बदलावों जैसे कैमरा प्लेसमेंट, कैप्चर बटन आदि को छोड़ दें तो नई सीरीज में कंपनी ने कुछ भी नया नहीं दिया है। इसी के चलते फेसबुक, X, और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स आईफोन 16 लेकर मीम्स की जैसे बाढ़ आ गई है। देखें ये पोस्ट- 
 
 
 
 

iPhone 16 सीरीज पर लोगों ने तंज कसते हुए कहा कि डिजाइन में कुछ बदलाव है तो वह सिर्फ कैमरा पोजीशन में है। एक यूजर ने X पर लिखा, "19-20 का ही तो फर्क है।" एक अन्य यूजर ने स्पाइडर मैन के डुप्लीकेट खड़े करके उनको आईफोन मॉडल्स बता दिया और सीरीज पर व्यंग्य किया। इसी तरह न जाने कितने ही मीम्स सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। खैर, गौर किया जाए तो कंपनी ने सीरीज में कई बदलाव किए हैं जिनमें इनोवेटिव फीचर्स और अपडेट्स भी शामिल हैं। 

आईफोन 16 सीरीज में कंपनी ने अलग-अलग मॉडल्स को अलग-अलग स्क्रीन साइज दिया है। मसलन, आईफोन 16 में 6.1 की स्क्रीन है, प्लस मॉडल में 6.7 इंच है। प्रो मॉडल में यह 6.3 इंच है, और iPhone 16 Pro Max में 6.9 इंच की स्क्रीन दी गई है। सभी मॉडल्स में नई A18 चिप कंपनी ने डाली है। iPhone 16 Pro और Pro Max में कैमरा अपग्रेड दिया गया है जिसमें 48 MP का अल्ट्रावाइड एंगल लेंस है और 5X ऑप्टिकल जूम है। 

नए आईफोन में बड़ा एक्शन बटन दिया गया है, और खास कैप्चर बटन भी दिया गया है। कंपनी ने Apple Intelligence फीचर्स भी अबकी बार दिए हैं। साथ बैटरी लाइफ भी बेहतर मिलने का दावा किया गया है। कहा गया है कि Pro Max में अब तक आए आईफोन में सबसे बड़ी बैटरी दी गई है। 
 
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Massive screen size
  • Brilliant display
  • Performance beast
  • Camera Control is a boon
  • Fantastic battery life
  • कमियां
  • Big phone for one-hand use
  • Expensive
  • No Apple Intelligence at launch
  • Slow-wired charging support
डिस्प्ले6.90 इंच
प्रोसेसरऐप्पल ए18 प्रो
फ्रंट कैमरा12-मेगापिक्सल
रियर कैमरा48-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 48-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
ओएसआईओएस 18
रिज़ॉल्यूशन1320x2868 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: iPhone 17, Samsung Galaxy S25 पर डील्स आईं सामने, इतनी कम होगी कीमत
  2. Xiaomi 18 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, सेकेंडरी रियर डिस्प्ले का फीचर
  3. Redmi 17C 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3 कलर्स के ऑप्शन
  4. ₹68000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन, गजब ऑफर से हजारों की बचत
  5. Oppo Find X10, Find X10 Pro Max के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी
  6. MIVI One 5G vs Vivo T5e vs Realme C100x: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  7. ZENO 300 भारत में लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ जबरदस्त फीचर्स से लैस
  8. Pova 8 5G नया कलर वेरिएंट भारत में लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ जबरदस्त फीचर्स से लैस
  9. Vivo S2 FE के लान्च से पहले प्राइस लीक, तीन रंगों में आएगा फोन!
  10. क्या फोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर महंगे हो जाएंगे? सरकार ने BIS सर्टिफिकेशन किया अनिवार्य, अब लो क्वालिटी के टेम्पर्ड ग्लास नहीं मिलेंगे
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »