Apple को iPhone की जोरदार सेल्स की उम्मीद, iPad की डिमांड कमजोर

एपल के चीफ एग्जिक्यूटिव, Tim Cook ने बताया कि नए iPhone 15 मॉडल्स का चीन में प्रदर्शन अच्छा है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 3 नवंबर 2023 17:23 IST
ख़ास बातें
  • एपल का चौथी तिमाही में चीन से रेवेन्यू लगभग 2.5 प्रतिशत घटा है
  • कंपनी की मौजूदा तिमाही में सेल्स पिछले वर्ष के समान रहने की संभावना है
  • इसके सर्विसेज से रेवेन्यू में लगभग एक अरब डॉलर की बढ़ोतरी हुई है

कंपनी के चौथी तिमाही के नतीजे मार्केट के अनुमान से बेहतर रहे हैं

अमेरिकी डिवाइसेज मेकर Apple ने मौजूदा तिमाही के लिए अपने सेल्स के पूर्वानुमान से मार्केट को निराश किया है। इससे कंपनी के शेयर में लगभग तीन प्रतिशत की गिरावट आई। एपल के चीफ एग्जिक्यूटिव, Tim Cook ने बताया कि नए iPhone 15 मॉडल्स का चीन में प्रदर्शन अच्छा है। इससे वॉल स्ट्रीट की यह आशंका कम हो सकती है कि चीन में एपल को Huawei जैसी कंपनियों के कारण मार्केट शेयर गंवाना पड़ रहा है। 

हालांकि, सितंबर में समाप्त हुई चौथी तिमाही एपल का चीन से रेवेन्यू लगभग 2.5 प्रतिशत घटा है। हालांकि, कुक ने कहा है कि इसमें फॉरेन एक्सचेंज रेट्स को शामिल करने पर बढ़ोतरी हुई है। एपल के चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर, Luca Maestri ने एक कॉन्फ्रेंस कॉल में एनालिस्ट्स को बताया कि मौजूदा तिमाही के लिए सेल्स पिछले वर्ष के समान रहने की संभावना है। यह तिमाही कंपनी के लिए महत्वपूर्ण होती है क्योंकि इसमें क्रिसमस हॉलिडेज पड़ते हैं जब एपल के नए आईफोन्स की सबसे अधिक सेल्स होती है। हालांकि, एनालिस्ट्स को सेल्स में बढ़ोतरी के पूर्वानुमान की उम्मीद थी। 

एपल के चौथी तिमाही के नतीजे मार्केट के अनुमान से बेहतर रहे हैं। कंपनी की आईफोन की सेल्स बढ़ी है और सर्विसेज से रेवेन्यू में लगभग एक अरब डॉलर की बढ़ोतरी हुई है। इससे iPad और Mac की सेल्स में बड़ी गिरावट का असर कम हो गया। कुक ने बताया कि कंपनी को नई आईफोन सीरीज के प्रीमियम मॉडल्स के लिए सप्लाई में मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। 

कंपनी के लिए भारत में मुश्किलें बढ़ी हैं। iPhones पर कुछ विपक्षी सांसदों को 'स्टेट स्पॉन्सर्ड' हैकिंग की कोशिश की कथित तौर पर चेतावनी मिलने के बाद इस मामले की जांच की जा रही है। सायबर सिक्योरिटी एजेंसी, इंडियन कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पॉन्स टीम (CERT-In) की ओर से यह जांच हो रही है। इसे लेकर एपल को नोटिस भी भेजा गया है। एपल ने भी जांच के लिए नोटिस मिलने की पुष्टि की है। बहुत से विपक्षी नेताओं ने आरोप लगाया था कि उन्हें एपल से हैकिंग से जुड़ा एक अलर्ट मिला है और इसमें कहा गया है कि 'स्टेट स्पॉन्सर्ड' अटैकर्स उनके आईफोन को हैक करने की कोशिश में हैं। इन नेताओं में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, पार्टी ने नेता शशि थरूर, पवन खेड़ा, सुप्रिया श्रीनेत, K C वेणुगोपाल, भूपिंदर सिंह हुड्डा और तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा शामिल हैं।  
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Big upgrades over the 14
  • Excellent ergonomics, build quality
  • Very good all-round performance
  • Apple ecosystem benefits
  • Bad
  • Relatively slow charging
  • Expensive
  • Still a 60Hz display
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.10 इंच

प्रोसेसर

ऐप्पल A16 बायोनिक

फ्रंट कैमरा

12-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

512 जीबी

ओएस

आईओएस 17

रिज़ॉल्यूशन

1179x2556 पिक्सल
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.10 इंच

प्रोसेसर

ऐप्पल ए17 प्रो

फ्रंट कैमरा

12-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

ओएस

आईओएस 17

रिज़ॉल्यूशन

1179x2556 पिक्सल
 
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Excellent display
  • USB Type-C
  • AAA gaming
  • Excellent all-round performance
  • Good primary and telephoto camera
  • Customisable Action Button
  • Bad
  • Gets hot quickly when stressed
  • Slow wired charging
  • Expensive
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

प्रोसेसर

ऐप्पल ए17 प्रो

फ्रंट कैमरा

12-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

1 टीबी

ओएस

आईओएस 17

रिज़ॉल्यूशन

1290x2796 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Smartphone, Demand, Services, IPhone, Market, Apple, China, Profit, Ipad, Christmas, Tim Cook, Sales

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  3. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  4. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  5. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  6. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  7. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  8. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
  9. Google Pixel यूजर्स के लिए खुशखबरी! Connected Cameras अब WhatsApp पर भी चलेगा, जानें कैसे
  10. iPhone Air 2 में कम थिकनेस के साथ मिल सकती है ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.