Apple ने iPhone 16 के लॉन्च के बाद घटाए iPhone 14 और  iPhone 15 के प्राइस

पिछले वर्ष पेश किए गए iPhone 15 और 2022 में लाए गए iPhone 14 के प्राइस में एपल के ऑनलाइन स्टोर पर 10,000 रुपये की कमी हुई है

विज्ञापन
Written by नित्या पी नायर, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 10 सितंबर 2024 16:11 IST
ख़ास बातें
  • कंपनी ने सोमवार को iPhone 16 सीरीज को लॉन्च किया था
  • आईफोन 15 को ब्लू, ग्रीन, पिंक, येलो और ब्लैक कलर्स में खरीदा जा सकता है
  • पिछले कुछ वर्षों में आईफोन की सेल्स तेजी से बढ़ी है

कंपनी ने पिछली सीरीज के आईफोन मॉडल्स के प्राइसेज को 10,000 रुपये तक घटाया है

अमेरिकी डिवाइसेज मेकर Apple की नई iPhone सीरीज के लॉन्च के बाद अक्सर पिछले आईफोन मॉडल्स के प्राइसेज में कमी की जाती है। कंपनी ने सोमवार को iPhone 16 सीरीज को लॉन्च किया था। इसके बाद एपल ने पिछली सीरीज के आईफोन मॉडल्स के प्राइसेज को 10,000 रुपये तक घटाया है। 

पिछले वर्ष पेश किए गए iPhone 15 और 2022 में लाए गए iPhone 14 के प्राइस में एपल के ऑनलाइन स्टोर पर 10,000 रुपये की कमी हुई है। आईफोन 15 के 128 GB के बेस वेरिएंट को 79,900 रुपये में लॉन्च किया गया था। इसका प्राइस घटकर 69,900 रुपये हो गया है। इस स्मार्टफोन का 256 GB वेरिएंट 89,900 रुपये के प्राइस के बजाय 79,900 रुपये में खरीदा जा सकता है। आईफोन 15 का 512 GB की स्टोरेज वाला मॉडल 1,09,900 रुपये से घटकर 99,900 रुपये में उपलब्ध है। आईफोन 14 का 128 GB की स्टोरेज वाला बेस वेरिएंट 69,900 रुपये के बजाय 59,900 रुपये में बेचा जा रहा है। इस स्मार्टफोन के 256 GB और 512 GB की स्टोरेज वाले वेरिएंट्स क्रमशः 69,900 रुपये और 89,900 रुपये में उपलब्ध हैं। 
Advertisement

आईफोन 15 को ब्लू, ग्रीन, पिंक, येलो और ब्लैक कलर्स और आईफोन 14 को स्टारलाइट व्हाइट, पर्पल, रेड, ब्लू,, येलो और मिडनाइट ब्लैक कलर्स में खरीदा जा सकता है। इस स्मार्टफोन्स पर अतिरिक्त डिस्काउंट और ऑफर्स के लिए ई-कॉमर्स साइट्स Amazon और Flipkart को देखा जा सकता है। देश में पिछले कुछ वर्षों में आईफोन्स की बिक्री और तेजी से बढ़ी है। भारत में एपल ने अपनी मैन्युफैक्चरिंग और एक्सपोर्ट में भी बढ़ोतरी की है। कंपनी ने चीन में मैन्युफैक्चरिंग का कुछ हिस्सा शिफ्ट करने की योजना बनाई है। 

अगर आप नए स्मार्टफोन्स पर ज्यादा खर्च नहीं करना चाहते तो आपके लिए पिछले आईफोन मॉडल्स को खरीदना एक अच्छा विकल्प हो सकता है। एपल अपने स्मार्टफोन्स के लिए लगभग पांच वर्षों के सॉफ्टवेयर अपडेट उपलब्ध कराती है। एपल ने आईफोन 15 प्रो के साथ ही आईफोन 15 प्रो मैक्स को देश में बंद कर दिया है। इसके अलावा कंपनी आईफोन 13 और Watch Series 9 की बिक्री भी नहीं कर रही। देश में iPhone 16 का प्राइस 79,900 रुपये और iPhone 16 Plus का 89,900 रुपये से शुरू होगा। 
Advertisement
 
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Good overall performance
  • Great camera quality in daylight
  • iOS ecosystem and ease of use
  • Bad
  • Dated design and notch
  • Very similar to iPhone 13
  • Relatively slow charging
  • Expensive
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.06 इंच

प्रोसेसर

ऐप्पल ए15 बायोनिक

फ्रंट कैमरा

12-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल

स्टोरेज

128 जीबी

ओएस

आईओएस 16

रिज़ॉल्यूशन

1170x2532 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Big upgrades over the 14
  • Excellent ergonomics, build quality
  • Very good all-round performance
  • Apple ecosystem benefits
  • Bad
  • Relatively slow charging
  • Expensive
  • Still a 60Hz display
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.10 इंच

प्रोसेसर

ऐप्पल A16 बायोनिक

फ्रंट कैमरा

12-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

512 जीबी

ओएस

आईओएस 17

रिज़ॉल्यूशन

1179x2556 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नित्या पी नायर को डिज़िटल ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Philips ला रही भारत में नया फोन, 64MP दो कैमरा, IP64 रेटिंग
  2. Oppo A7 Pro 5G में मिल सकती है 8,000mAh की बैटरी
  3. Samsung ने लॉन्च किया नया फोन Galaxy Quantum 7, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ, IP68 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung का फ्लैगशिप फोन मिल रहा ₹23,999 सस्ता, ये ई-कॉमर्स साइट दे रही तगड़ा ऑफर
  2. Realme P4s 5G vs iQOO Z11 vs OnePlus Nord CE 6: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  3. Samsung ने लॉन्च किया नया फोन Galaxy Quantum 7, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ, IP68 रेटिंग
  4. BSNL और Vodafone Idea के बीच नई डील! भारत के बड़े हिस्से में यूजर्स को मिलेगा बेहतर नेटवर्क
  5. YouTube की छुट्टी? चीन का Bilibili हुआ इंटरनेशनल, 1,000 Views पर मिलेंगे ₹66!
  6. Apple Surprise and Shine: iPhone 18 का इंतजार खत्म! 9 सितंबर को इतने बजे होगा एपल इवेंट LIVE, जानें सबकुछ
  7. MG Motor ने लॉन्च की Hector Tomahawk EV, जानें प्राइस, रेंज
  8. Oppo Find X10 सीरीज में मिल सकता है नया OLED डिस्प्ले
  9. Vivo X500 Pro Max में मिलेगा 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  10. Tecno Spark Go 3 Pro में मिल सकती है 5,100mAh की बैटरी, भारत में लॉन्च की तैयारी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.