• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Apple के पहले स्टोर की शुरुआत पर लगी लंबी कतारें, कंपनी के CEO Tim Cook ने किया उद्घाटन

Apple के पहले स्टोर की शुरुआत पर लगी लंबी कतारें, कंपनी के CEO Tim Cook ने किया उद्घाटन

एपल ने मुंबई में रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिकाना हक वाले जियो वर्ल्ड ड्राइव मॉल में स्टोर खोला है। यह देश के लिए कंपनी की बढ़ती महत्वाकांक्षा का संकेत है

Apple के पहले स्टोर की शुरुआत पर लगी लंबी कतारें, कंपनी के CEO Tim Cook ने किया उद्घाटन

देश में कंपनी की सेल्स उच्च स्तर पर पहुंच गई है

ख़ास बातें
  • इससे पहले एपल को देश में रिटेल स्टोर्स खोलने में मुश्किलें हुई थी
  • कंपनी का दूसरा स्टोर गुरुवार को राजधानी दिल्ली में खोला जाएगा
  • भारत में एपल ने आईफोन की असेंबलिंग बढ़ाई है
विज्ञापन
दुनिया भर में लोकप्रिय iPhone बनाने वाली कंपनी Apple के भारत में पहले रिटेल स्टोर की शुरुआत पर मंगलवार को कंपनी के प्रोडक्ट्स के फैन्स की लंबी कतारें दिखी। यह स्टोर मुंबई में खोला गया है। देश के कई हिस्सों से लोग इस स्टोर की शुरुआत के मौके पर कंपनी के चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर, Tim Cook को भी देखने पहुंचे थे। 

गुजरात के अहमदाबाद से आए Aan Shah ने कहा, "यहां का माहौल बहुत अलग है। यह किसी सामान्य स्टोर से खरीदारी के समान नहीं है। इसकी कोई तुलना नहीं है। यह बहुत रोमांचक है।" इससे पहले शह अमेरिका के न्यूयॉर्क और बोस्टन में भी एपल के स्टोर्स की शुरुआत का हिस्सा बन चुके हैं और कुक से मुलाकात करने का उन्हें मौका भी मिला था। इससे पहले एपल को देश में रिटेल स्टोर्स खोलने में रुकावटों का सामना करना पड़ा था। हालांकि, कंपनी के प्रोडक्ट्स इसके ऑनलाइन स्टोर के अलावा ई-कॉमर्स वेबसाइट्स पर उपलब्ध रहे हैं। 

एपल ने मुंबई में रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिकाना हक वाले जियो वर्ल्ड ड्राइव मॉल में स्टोर खोला है। यह देश के लिए कंपनी की बढ़ती महत्वाकांक्षा का संकेत है। एपल का दूसरा स्टोर गुरुवार को राजधानी दिल्ली में खोला जाएगा। कंपनी ने एक स्टेटमेंट में कहा था, "देश में एपल अपने स्टोर्स खोलकर बिजनेस बढ़ाने की एक बड़ी योजना शुरू कर रही है। भारत की बहुत सुदंर संस्कृति और असाधारण ऊर्जा है।" कुक के अनुसार, "हम अपने कस्टमर्स को सपोर्ट करने, लोकल कम्युनिटीज में इनवेस्टमेंट करने और मानवता के लिए कार्य करने वाले इनोवेशंस के साथ आगे बढ़ने को लेकर उत्साहित हैं।" पिछले फाइनेंशियल ईयर में देश से मोबाइल फोन का एक्सपोर्ट बढ़कर 11.12 अरब डॉलर (लगभग 90,000 करोड़ रुपये) पर पहुंच गया है। इसमें एपल की हिस्सेदारी लगभग आधी है। इससे पिछले फाइनेंशियल ईयर में मोबाइल फोन का एक्सपोर्ट लगभग 45,000 करोड़ रुपये का था। कंपनी ने लगभग 5.5 अरब डॉलर (लगभग 45,000 करोड़ रुपये) के मेड इन इंडिया आईफोन्स का एक्सपोर्ट किया है। 

कंपनी के लिए भारत एक महत्वपूर्ण मार्केट है। देश में कंपनी की सेल्स उच्च स्तर पर पहुंच गई है। इसके अलावा एपल ने भारत में आईफोन का प्रोडक्शन बढ़ाने की भी तैयारी की है। दुनिया के दूसरे सबसे बड़े स्मार्टफोन मार्केट में एपल ने अपना पहला ऑनलाइन स्टोर लगभग तीन वर्ष पहले शुरू किया था। एपल ने बताया था, "देश में ऐप स्टोर से डिवेलपर्स को भुगतान पिछले लगभग पांच वर्षों में तिगुने से अधिक बढ़ा है।" 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Smartphone, Production, Store, Apple, Market, IPhone, CEO, Demand, products, Mumbai, Tim Cook
आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. गेमर्स के लिए बड़ा अपडेट, सरकार ने लागू किए नए नियम - जानें कौन से गेम चलेंगे, कौन से होंगे बंद
  2. 50MP कैमरा वाले Oppo F33 Pro 5G की सेल आज से शुरू, जानें सबकुछ
  3. OnePlus Nord CE 6 लॉन्च होगा 7 मई को, 50MP कैमरा, 8000mAh बैटरी जैसे फीचर्स, जानें सबकुछ
  4. Poco C81X, C81 हुआ 13MP कैमरा, UNISOC T7250 चिपसेट के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
  5. Facebook स्टोरीज से फोटो या वीडियो कैसे करें डिलीट
  6. Xiaomi लाई स्टूडेंट्स की पढ़ाई का साथी, 12.1 इंच बड़ा Redmi Pad 2 Pro लर्निंग एडिशन लॉन्च, AI फीचर्स, 12000mAh बैटरी
  7. OnePlus 16 में होगी 240Hz रिफ्रेश रेट डिस्प्ले, Snapdragon 8 Elite Gen 6 Pro चिपसेट, जानें सबकुछ
  8. Boat ने पहला ट्रू वायरलेस Aavante Prime X साउंडबार किया लॉन्च, जानें फीचर्स
  9. ASUS ExpertBook Ultra बिजनेस लैपटॉप हुआ ExpertBook P3 और P5 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  10. 33 हजार रुपये सस्ता मिल रहा Vivo का 64MP कैमरा वाला फोल्डेबल फोन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »