Oppo का नया मिड रेंज स्मार्टफोन Oppo F33 Pro 5G आज से बिक्री के लिए उपलब्ध हो गया है।
Photo Credit: Oppo
Oppo F33 Pro 5G में 50 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा है।
Oppo का नया मिड रेंज स्मार्टफोन Oppo F33 Pro 5G आज से बिक्री के लिए उपलब्ध हो गया है। इस फोन में 7000mAh बैटरी और मीडियाटेक डाइमेंसिटी चिपसेट दिया गया है। यह फोन 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा और 50 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा से लैस है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड ColorOS 16 पर चलता है। यह फोन इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस किया गया है। यहां हम आपको Oppo F33 Pro 5G के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।
Oppo F33 Pro 5G के 8GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 37,999 रुपये और 8GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 40,999 रुपये है। यह स्मार्टफोन आज से बिक्री के लिए फ्लिपकार्ट और ओप्पो इंडिया की वेबसाइट पर उपलब्ध हो गया है। बैंक ऑफर की बात करें तो 10 प्रतिशत इंस्टेंट डिस्काउंट मिल सकता है।
Oppo F33 Pro 5G में 6.57 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका फुल HD+ रेजोल्यूशन, 120Hz रिफ्रेश रेट और 1400 निट्स तक पीक ब्राइटनेस सपोर्ट है। यह फोन धूल और पानी से बचाव के लिए IP66, IP68 और IP69K रेटिंग से लैस है। इस स्मार्टफोन में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6360 Max चिपसेट के साथ Mali-G57 MC2 GPU दिया गया है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड ColorOS 16 पर चलता है। यह फोन इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस किया गया है।
कैमरा सेटअप की बात करें तो F33 Pro 5G के रियर में f/1.8 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और f/2.4 अपर्चर के साथ 2 मेगापिक्सल का मोनोक्रॉम कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फोन में f/2.0 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इस फोन में 7000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 80W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में 5जी, वाई-फाई 5, ब्लूटूथ 5.4 और यूएसबी टाइप सी पोर्ट शामिल है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹63,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹36,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत