फोन में 144Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले 1.5K रिजॉल्यूशन के साथ बताया गया है।
Photo Credit: OnePlus
OnePlus Nord CE 6 लॉन्च डेट कंफर्म हो गई है। फोन भारत में 7 मई को लॉन्च होगा।
OnePlus फैंस के लिए कंपनी अगला मिडरेंज फोन OnePlus Nord CE 6 लॉन्च करने की तैयारी में है। इस फोन को लेकर पिछले कुछ समय से लीक्स का सिलसिला जारी है। फोन जल्द ही मार्केट में दस्तक देने वाला है। अधिकारिक घोषणा से पहले ब्रांड ने इसके मुख्य स्पेसिफिकेशंस का खुलासा कर दिया है। फोन में 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा बताया गया है। इसके अलावा यह हाई रिफ्रेश रेट के साथ लैस होगा और गेमिंग के लिए बेहतर अनुभव दे सकेगा। आइए जानते हैं कौन से होंगे OnePlus Nord CE 6 के खास फीचर्स।
OnePlus Nord CE 6 लॉन्च डेट कंफर्म हो गई है। फोन भारत में 7 मई को लॉन्च होगा। दोपहर 12 बजे के लिए इसका लॉन्च इवेंट निर्धारित है। फोन को कंपनी Fresh Blue, Lunar Pearl, और Pitch Black कलर्स में पेश करने वाली है।
OnePlus Nord CE 6 के लॉन्च से पहले कंपनी ने मेन स्पेसिफिकेशंस का खुलासा कर दिया है। फोन एक मिडरेंज डिवाइस होगा। फोन में 144Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले 1.5K रिजॉल्यूशन के साथ बताया गया है। फोन के रियर में 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा होगा जिसमें OIS सपोर्ट होगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मिलने वाला है।
OnePlus Nord CE 6 में कंपनी ने फ्रंट और रियर, दोनों ही कैमरा में 4K वीडियो रिकॉर्डिंग का सपोर्ट दिया है। फोन Snapdragon 7s Gen 4 चिपसेट से लैस होगा। फोन में एक खास टच चिप लगी होगी जिसे Touch Reflex चिप कहा गया है। इसकी मदद से यह 3200Hz टच सैम्पलिंग रेट को सपोर्ट कर सकेगा। फोन आउट ऑफ द बॉक्स OxygenOS 16 पर रन करेगा जो Android 16 पर आधारित होगा। फोन में कई एआई पावर्ड फीचर्स मिलने वाले हैं।
Nord CE 6 फोन में 8000mAh बैटरी होगी जिसके साथ में फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट होगा। फोन में 27W रीवर्स चार्जिंग सपोर्ट भी बताया गया है। यह फोन डस्ट और वाटर रसिस्टेंट होगा जिसके लिए इसमें IP66 + IP68 + IP69 + IP69K रेटिंग का सपोर्ट मिलने वाला है। फोन में MIL-STD-810H सर्टिफिकेशन मिलने वाला है। फोन में डुअल स्टीरियो स्पीकर्स होंगे।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹59,909
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट