• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • सोनी एक्सपीरिया सीरीज के इन स्मार्टफोन को मिलेगा एंड्रॉयड नूगा का अपडेट

सोनी एक्सपीरिया सीरीज के इन स्मार्टफोन को मिलेगा एंड्रॉयड नूगा का अपडेट

सोनी एक्सपीरिया सीरीज के इन स्मार्टफोन को मिलेगा एंड्रॉयड नूगा का अपडेट
ख़ास बातें
  • सोनी एक्सपीरिया एक्स, एक्सए व एक्सए अल्ट्रा में अपडेट मिलेगा
  • एक्सपीरिया ज़े5, ज़े5 कॉम्पेक्ट, ज़ेड5 प्रीमियम में भी अपडेट मिलेगा
  • सोनी एक सितंबर को आईएफए में एक इवेंट आयोजित कर रही है
विज्ञापन
गूगल ने नेक्सस डिवाइस के लिए एंड्रॉयड 7.0 नूगा के फाइनल बिल्ड अपडेट को जारी करना शुरू कर दिया है। इसके तुरंत बाद ही टेक दिग्गज ने पुष्टि कर दी कि एलजी वी20 नए ओएस पर चलने वाला पहला 'नया स्मार्टफोन' होगा। इसके बाद बिना समय खराब किए, सोनी ने भी उन स्मार्टफोन की लिस्ट जारी कर दी है जिनमें एंड्रॉयड 7.0 नूगा अपडेट मिलेगा।

सोनी ने पुष्टि की है कि एक्सपीरिया ज़ेड3+, एक्सपीरिया ज़ेड4 टैबलेट, एक्सपीरिया ज़ेड5, एक्सपीरिया ज़ेड5 कॉम्पेक्ट, एक्सपीरिया ज़ेड5 प्रीमियम, एक्सपीरिया एक्स, एक्सपीरिया एक्सए अल्ट्रा और एक्सपीरिया एक्स परफॉर्मेंस में एंड्रॉयड 7.0 नूगा अपडेट मिलेगा। सोनी ने फिलहाल इन अपडेट के एक्सपीरिया डिवाइस में पहुंचने के समय को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है।

इसका मतलब है कि यह अपडेट उन चुनिंदा स्मार्टफोन में ही मिलेगा जो पिछले साल और इस साल रिलीज़ हुए हैं। जबकि सोनी ने उन स्मार्टफोन के लिए सॉफ्टवेयर सपोर्ट पूरी तरह बंद कर दिया है जो 2014 में लॉन्च हुए थे। इन दो साल में लॉन्च हुए कुछ स्मार्टफोन में भी अपडेट नहीं मिलेगा। खास बात है कि सोनी एक्सपीरिया ई5 को इसी साल मई में लॉन्च किया गया था और इसे भी कंपनी ने अपडेट मिलने वाले स्मार्टफोन में शामिल नहीं किया है। वहीं 2015 की दूसरी तिमाही में लॉन्च होने वाले सोनी एक्सपीरिया ज़े4 और एक्सपीरिया ज़ेड4वी में भी एंड्रॉयड 7.0 नूगा अपडेट नहीं मिलेगा।

सोनी ने इस साल भारत में सोनी एक्सपीरिया एक्स, सोनी एक्सपीरिया एक्सए और एक्सपीरिया एक्सए अल्ट्रा स्मार्टफोन क्रमशः 48,990 और 20,990 रुपये में लॉन्च किया है। इन सभी स्मार्टफोन में एंड्रॉयड 7.0 नूगा अपडेट मिलेगा।

याद दिला दें, सोनी एक सितंबर को आईएफए में एक इवेंट होस्ट कर रही है। इस इवेंट में सोनी एक्सपीरिया एक्सआर स्मार्टफोन लॉन्च कर सकती है। पिछले लीक से पता चलता है कि सोनी एक्सपीरिया एक्सआर में 5.1 इंच डिस्प्ले और स्नैपड्रैगन 820 प्रोसेसर हो सकता है। इस स्मार्टफोन के साथ सोनी यूएसबी टाइप-सी पोर्ट देने की शुरुआत कर सकती है। अभी सोनी के सभी स्मार्टफोन में माइक्रो-यूएसबी पोर्ट दिए जाते हैं। इस स्मार्टफोन के फ्रंट व रियर कैमरे के साथ 4के रिकॉर्डिंग सपोर्ट के साथ आने की उम्मीद है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Sony, Android Nougat, Son
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  2. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  3. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  5. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  6. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
  7. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
  8. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  9. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  10. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »