सोनी एक्सपीरिया ई5 में है 13 मेगापिक्सल कैमरा, जानें इसके बारे में

सोनी एक्सपीरिया ई5 में है 13 मेगापिक्सल कैमरा, जानें इसके बारे में
विज्ञापन
सोनी ने अपने एक्सपीरिया ई5 हैंडसेट को यूरोप में लॉन्च कर दिया है। इसकी कीमत 199 यूरो (करीब 15,000 रुपये) रखी गई है। इस स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन बजट फोन वाले हैं। यह सिंगल व डुअल सिम वेरिएंट में उपलब्ध होगा। फिलहाल इस हैंडसेट को अन्य क्षेत्र में लॉन्च किए जाने के संबंध में कुछ भी नहीं बताया गया है। अभी मार्केट में हैंडसेट के ब्लैक और व्हाइट कलर वेरिएंट को उपलब्ध कराया गया है।

एंड्रॉयड 6.0.1 मार्शमैलो पर चलने वाले सोनी एक्सपीरिया ई5 का डिजाइन हाल ही में लॉन्च किए गए एक्स-सीरीज के स्मार्टफोन से काफी मेल खाता है। इसमें 5 इंच का एचडी (720x1280 पिक्सल) डिस्प्ले है। सोनी एक्सपीरिया ई5 डुअल के सारे फ़ीचर सिंगल सिम वेरिएंट वाले ही हैं। हैंडसेट में 1.3 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर मीडियाटेक एमटी6735 चिपसेट के साथ 1.5 जीबी रैम दिया गया है।

एक्सपीरिया ई5 में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है और साथ में एलईडी फ्लैश भी मौजूद है। फ्रंट कैमरे का सेंसर 5 मेगापिक्सल का है और यह भी एलईडी फ्लैश मॉड्यूल के साथ आता है। इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड (200 टीबी तक) के जरिए बढ़ाया जा सकता है। यूज़र इस हैंडसेट में नैनो सिम कार्ड का इस्तेमाल कर पाएंगे।

एक्सपीरिया ई5 के कनेक्टिविटी फ़ीचर में 4जी एलटीई, वाई-फाई 802.11 ए/बी/जी/एन, एनएफसी, एफएम रेडियो, माइक्रो-यूएसबी और ब्लूटूथ शामिल हैं। 2700 एमएएच की बैटरी हैंडसेट को पावर देने का काम करेगी। इसके बारे में आम इस्तेमाल में 2 दिनों तक बैटरी लाइफ देने का दावा किया गया है। हैंडसेट का वज़न 147 ग्राम है और डाइमेंशन 144x69x8.2 मिलीमीटर।

याद रहे कि सोनी ने सोमवार को भारत में अपनी नई एक्स-सीरीज के चार में दो स्मार्टफोन सोनी एक्सपीरिया एक्स डुअल और एक्सपीरिया एक्सए डुअल भारत में लॉन्च किए थे। इनकी कीमत क्रमशः 48,990 और 20,990 रुपये है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  2. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  3. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  4. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  6. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  7. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
  8. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
  9. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  10. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »