सोनी 1 सितंबर को आईएफए इवेंट में लॉन्च कर सकती है एक्सपीरिया एक्सआर

सोनी 1 सितंबर को आईएफए इवेंट में लॉन्च कर सकती है एक्सपीरिया एक्सआर
ख़ास बातें
  • सोनी एक्सपीरिया एक्सआर स्मार्टफोन कर सकती है लॉन्च
  • इस स्मार्टफोन में 5.1 इंच डिस्प्ले
  • आईएफए इस साल 2 सितंबर से शुरू होगा
विज्ञापन
सोनी ने पुष्टि कर दी है कि कंपनी आईएफए 2016 इवेंट में हिस्सा लेगी। कंपनी इस साल बर्लिन में हो रहे कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स फेयर का हिस्सा बनने के अलावा एक सितंबर को एक प्रेस ब्रीफिंग भी करेगी।

अभी तक यह पूरी तरह से पता नहीं चला है कि आईएफए में सोनी कौन से प्रोडक्ट पेश करेगी। लेकिन कंपनी द्वारा आईएफए में अपना नया स्मार्टफोन सोनी एक्सपीरिया एक्सआर लॉन्च करने का खुलासा हुआ है। लीक में ना केवल इस स्मार्टफोन को हर तरफ से देखा जा सकता है बल्कि फोन के कई स्पेसिफिकेशन का भी पता चला है।

सोनी एक्सपीरिया एक्सआर (सोनी एक्सपीरिया एफ8331) में 5.1 इंच डिस्प्ले और स्नैपड्रैगन 820 प्रोसेसर हो सकता है। इस स्मार्टफोन के साथ ही सोनी अपने डिवाइस में यूएसबी टाइप-सी पोर्ट देने की शुरुआत कर सकती है। अभी तक सोनी अपने सारे स्मार्टफोन में माइक्रो यूएसबी पोर्ट देते आई है। फ्रंट व रियर कैमरे के साथ सोनी एक्सपीरिया एक्सआर में 4के रिकॉर्डिंग सपोर्ट भी दिया जा सकता है।

आईएफए इवेंट इस साल 2 सितंबर से 7 सितंबर तक चलेगा। सोनी के प्रेस इवेंट के अलावा आईएफए में कुछ दूसरी टेक कंपनियां भी इपनी उपलब्धियों के बारे में बताएंगी। सैमसंग इस इवेंट में अपनी अगली गियर एस स्मार्टवॉच और वीआर हेडसेट पेश कर सकती है। वहीं मोटोरोला बर्लिन में इस साल अगली जेनरेशन की मोटो 360 स्मार्टवॉच लॉन्च कर सकती है। हालांकि, ये सभी खबरें अभी तक सिर्फ अनुमान ही हैं और इन पर पूरी तरह से भरोसा नहीं किया जा सकता।

बता दें कि सोनी ने हाल ही में भारत में अपना एक्सपीरिया एक्सए अल्ट्रा स्मार्टफोन 29,990 रुपये में लॉन्च किया था। सोनी एक्सपीरिया एक्सए अल्ट्रा में 6 इंच फुल एचडी डिस्प्ले, हीलियो पी10 प्रोसेसर, 3 जीबी रैम, 16 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज, 21.5 मेगापिक्सल कैमरा, 16 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा और 2700 एमएएच की बैटरी दी गई है।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Android, IFA, IFA 2016, Mobiles, Sony, Sony Xperia XR, Sony Xperia XR Features
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy A08 भारत में ₹19 हजार से सस्ते में हो सकता है लॉन्च! 6000mAh बैटरी
  2. इंटरनेट पर TV चैनल देखना फ्री नहीं रहेगा! TRAI ला सकती है नए नियम
  3. Nothing Phone (4a), Phone (4b) भारत में नए 6GB रैम वेरिएंट में हुए लॉन्च, जानें कीमत
  4. Vivo S2 FE लॉन्च होगा 6 अक्टूबर को, 10,000mAh पावर के साथ Origin OS का खुलासा
  5. Best Selfie Camera Phone: 2 फ्रंट कैमरा के साथ ये हैं टॉप सेल्फी स्मार्टफोन! Vivo V23 Pro, Honor 200 Pro समेत पूरी लिस्ट
  6. ₹16 हजार सस्ता मिल रहा 50MP तीन कैमरा वाला Samsung 5G फोन! IP67 रेटिंग
  7. क्रिप्टो एक्सचेंज Bitget हुआ हैकिंग का शिकार, 35 करोड़ डॉलर से ज्यादा का नुकसान
  8. भारत में Tesla ने किया एक्सपैंशन, चेन्नई में खोला एक्सपीरिएंस सेंटर
  9. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक हो सकती है बैटरी 
  10. Oppo K14 Plus 5G की प्राइस रेंज लॉन्च से पहले आई सामने, भारत में अगले हफ्ते होगा गजब फीचर्स के साथ पेश
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »