• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • गूगल ने की पुष्टि, एंड्रॉयड 7.0 नॉगट पर चलने वाला पहला हैंडसेट होगा एलजी वी20

गूगल ने की पुष्टि, एंड्रॉयड 7.0 नॉगट पर चलने वाला पहला हैंडसेट होगा एलजी वी20

गूगल ने की पुष्टि, एंड्रॉयड 7.0 नॉगट पर चलने वाला पहला हैंडसेट होगा एलजी वी20
विज्ञापन
दक्षिण कोरिया की इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी एलजी ने पहले ही जानकारी दी थी कि कंपनी का वी20 हैंडसेट एंड्रॉयड 7.0 नॉगट पर चलने वाला पहला फोन होगा। एलजी की इस जानकारी पर अब गूगल ने मुहर लगा दी है।

हाल ही में रिलीज किए गए एंड्रॉयड 7.0 नॉगट के आधिकारिक पेज के निचले हिस्से में गूगल ने एलजी वी20 के संबंध में यह जानकारी दी है। इसमें लिखा है, "एलजी वी20 आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड नॉगट के साथ आने वाला पहला हैंडसेट होगा।"

इस हैंडसेट को 6 सितंबर को लॉन्च किया जाएगा। एलजी के इस फ्लैगशिप हैंडसेट को अमेरिका के सेन फ्रांससिको शहर में लॉन्च किया जाएगा।

एलजी का दावा है कि वी20 इंडस्ट्री का पहला स्मार्टफोन होगा जिसमें 32-बिट हाई-फाई क्वाड डैट (डिजिटल टू एनालॉग कनवर्टर) क्षमता होगी। पहली बार किसी मोबाइल में सबसे जबरदस्त ऑडियो अनुभव मिलेगा।

पिछले हफ्ते एलजी वी20 स्मार्टफोन की तस्वीरें ऑनलाइन लीक हो गई हैं। इन तस्वीरों में एलजी वी20 को हर तरफ से देखा जा सकता है और एक नए स्मार्टफोन की सारी जानकारी मिलती है। इन तस्वीरों में एलजी वी10 के अपग्रेडेड वेरिएंट में रियर पर डुअल कैमरा दिया गया है और इसके नीचे एक फिंगरप्रिंट सेंसर है। आगे की तरफ पतले बेज़ेल हैं और सिर्फ एक फ्रंट कैमरा ही है। ऑनलीक और एंड्रॉयड अथॉरिटी द्वारा लीक की गईं इन तस्वीरों में एक यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, 3.5 एमएम ऑडियो जैक दिख रहा है। इसके अलावा नीचे की तरफ एक स्पीकर ग्रिल जबकि बायीं तरफ वॉल्यूम बटटन हैं। एलजी वी20 में सबसे ऊपर पावर बटन दिख रहा है।

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Google
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  2. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  4. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  5. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
  6. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
  7. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  8. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  9. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  10. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »