Oppo F9 और Oppo F9 Pro को मिला Android 10 आधारित ColorOS 7 अपडेट

Oppo Community Page के चेंजलॉग के मुताबिक, ColorOS 7 अपडेट का बिल्ड नंबर CPH1823EX_11.F.09_2090_202006051759 है।

विज्ञापन
Abhik Sengupta, अपडेटेड: 11 जून 2020 13:52 IST
ख़ास बातें
  • अपडेट का बिल्ड नंबर CPH1823EX_11.F.09_2090_202006051759 है
  • Oppo F7 और Oppo A5 भी जल्द मिलेगा ColorOS 7 अपडेट
  • डार्क मोड जैसे कई फीचर्स से लैस है यह लेटेस्ट अपडेट

एंड्रॉयड 10 आधारित ColorOS 7 नवंबर 2019 में हुआ था लॉन्च

Oppo F9 और Oppo F9 Pro स्मार्टफोन को भारत में एंड्रॉयड 10 आधारित कलरओएस 7 सिस्टम अपडेट मिलना शुरू हो गया है। कंपनी ने अपने ट्विटर हैंडल के माध्यम से जानकारी दी कि ओप्पो एफ9 और ओप्पो एफ9 प्रो यूज़र्स को भारत में लेटेस्ट सॉफ्टवेयर अपडेट बुधवार से मिलना शुरू हो गया। बता दें, कुछ दिन पहले Oppo ने भारतीय स्मार्टफोन के लिए ColorOS 7 रोलआउट का रोडमैप ज़ारी किया था, जिसमें Oppo F9 सीरीज़, Oppo F7, Oppo A5 2020 जैसे कई स्मार्टफोन शामिल हैं। यह नया सिस्टम अपडेट कई फीचर्स और अपग्रेड के साथ आया है, जिसमें डार्क मोड और फोकस मोड के साथ कई सिस्टम इम्प्रूवमेंट्स मौजूद हैं।

Oppo Community Page के चेंजलॉग के मुताबिक, ColorOS 7 अपडेट का बिल्ड नंबर CPH1823EX_11.F.09_2090_202006051759 है। कम्युनिटी पेज पर ओप्पो के अधिकारी ने भी बताया है कि Oppo F9 और Oppo F9 Pro यूज़र्स को 'ट्रायल वर्ज़न' का इस्तेमाल कर रहे हैं, उन्हें दो बार सिस्टम अपडेट करने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी क्योंकि जिस ऑपरेटिंग सिस्टम का इस्तेमाल वह कर रहे हैं वह 'आधिकारिक वर्ज़न' है। कंपनी ने एंड्रॉयड 10 आधारित कलरओएस अपडेट को भारत में ओवर-द-एयर (OTA) के जरिए रोलआउट किया है, लेकिन फिर भी यूज़र्स अपने Oppo F9 और Oppo F9 Pro स्मार्टफोन में इस अपडेट की उपलब्धता जांचने क लिए सेटिंग्स के सॉफ्टवेयर अपडेट में जाकर अपडेट का लेटेस्ट वर्ज़न डाउनलोड कर सकते हैं।
 
 

New Features on ColorOS 7

ओप्पो एफ9 और ओप्पो एफ9 प्रो यूज़र्स को इस अपडेट के साथ नया बॉर्डरलेस डिज़ाइन, नये फॉन्ट्स, ऑप्टिमाइज़ गेस्चर, नए लाइव और स्टैटिक वॉलपेपर्स, इन्हांस्ड कैमरा यूआई और इन्हांस्ड वाई-फाई सिक्योरिटी आदि फीचर्स मिलेंगे।

ओप्पो एफ9 और ओप्पो एफ9 प्रो के अन्य फीचर्स की बात करें, तो कलरओएस 7 अपडेट के साथ इसमें डार्क मोड, फोकस मोड, स्क्रीन रिकॉर्डिंग के लिए पॉज़ फंक्शन, फ्लोटिंग विंडो, होम स्क्रीन पर कस्टमाइज़ेबल ऐप आइकन, नई स्क्रीनशॉट सेटिंग्स और नया Soloop वीडियो ऐडिटर ऐप जैसे फीचर्स मिलेंगे। अंत में ओप्पो शेयर में अब वीवो और शाओमी डिवाइस के साथ फाइल शेयर को सपोर्ट करेगा।

जैसा कि हमने बताया हाल ही में ओप्पो ने ओप्पो डिवाइस के लिए ColorOS 7 रोलआउट का रोडमैप ज़ारी किया था। जिसमें ओप्पो एफ9 सीरीज़ के फोन, ओप्पो एफ7, और ओप्पो ए9 2020 शामिल थे, जिनके लिए पहले फेज़ में ColorOS 7 अपडेट ज़ारी किया जाना है।
 
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Great battery life
  • Vivid display
  • Bad
  • No fast charging
  • Below-average low-light performance
  • Heats up under load
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.30 इंच

प्रोसेसर

मी़डियाटेक हीलियो पी60

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

16-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

3500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड Oreo

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Great battery life
  • Sharp screen with subtle notch
  • ColorOS is packed with features
  • Bad
  • Disappointing cameras
  • Below-average performance
  • Gets slightly warm under stress
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.30 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो पी60

फ्रंट कैमरा

25-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

16-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

3500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड Oreo

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Oppo, Oppo F9, Oppo F9 Pro, ColorOS 7, Android 10, System update
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Freedom Sale: ₹3250 सस्ता मिल रहा 50MP कैमरा, 8000mAh बैटरी वाला Realme फोन
  2. ₹11000 सस्ता मिल रहा OnePlus का 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला स्मार्टफोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Google Pixel Watch 5 हुई भारत में लॉन्च, Health Guardian फीचर्स, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Google Pixel 11 Pro, Pro XL भारत में लॉन्च हुए 16GB तक रैम, 50MP तीन कैमरा के साथ, जानें कीमत
  3. Google का सबसे महंगा फोल्डेबल फोन Pixel 11 Pro Fold भारत में लॉन्च, जानें कीमत
  4. 200 मेगापिक्सल के गिंबल कैमरा के साथ लॉन्च हुआ Honor Robot Phone, जानें प्राइस, फीचर्स
  5. Google Pixel 11 लॉन्च हुआ 4 रंगों में, 12GB रैम, 4,985mAh बैटरी, जानें भारत में कीमत
  6. 21 हजार सस्ता मिल रहा Oppo का 50MP चार कैमरा वाला फोन! एमआरपी पर सबसे बड़ा डिस्काउंट
  7. Redmi Note 17 Pro Max जल्द हो सकता है लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  8. Oppo Pad 5 Pro के भारत में लॉन्च की तैयारी, BIS पर हुई लिस्टिंग
  9. ऑनलाइन मीटिंग करते हैं तो सावधान! इस ऐप में मिली खतरनाक खामी, हैकर्स कर सकते हैं सिस्टम एक्सेस
  10. iQOO Z11 के लॉन्च से पहले प्राइस लीक, 7,050mAh बैटरी वाले फोन की इतनी होगी कीमत!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.