• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • अमेज़न इंडिया पर सस्ते में मिल रहे हैं वनप्लस, लेनोवो और सैमसंग के स्मार्टफोन

अमेज़न इंडिया पर सस्ते में मिल रहे हैं वनप्लस, लेनोवो और सैमसंग के स्मार्टफोन

त्यौहारी सीज़न चल रहा है और स्मार्टफोन निर्माता व ई-कॉमर्स कंपनिया इस मौके को भुनाने का कोई मौका नहीं छोड़ रहीं हैं। अगर आप भी इस सीज़न स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं औऱ आकर्षक ऑफर की तलाश में हैं तो आपके लिए यह सही अवसर हो सकता है।

अमेज़न इंडिया पर सस्ते में मिल रहे हैं वनप्लस, लेनोवो और सैमसंग के स्मार्टफोन
विज्ञापन
त्यौहारी सीज़न चल रहा है और स्मार्टफोन निर्माता व ई-कॉमर्स कंपनिया इस मौके को भुनाने का कोई मौका नहीं छोड़ रहीं हैं। अगर आप भी इस सीज़न स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं औऱ आकर्षक ऑफर की तलाश में हैं  तो आपके लिए यह सही अवसर हो सकता है। अमेज़न इंडिया पर कई स्मार्टफोन पर ऑफर दिए जा रहे हैं। सैमसंग, ऐप्पल और वनप्लस समेत कई कंपनियों के फोन कम दाम में आपके हो सकते हैं। जानें ऐसे ही कुछ फोन के बारे में।

सबसे पहले बात करते हैं वनप्लस सुपर सेलर वीक के तहत, अमेज़न से वनप्लस 3टी खरीदने पर मिलने वाली छूट की। इस फोन पर ग्राहकों को 2,000 रुपये की अतिरिक्त छूट मिल रही है। यह डिवाइस इस सेल के दौरान 27,999 रुपये में उपलब्ध कराया जाएगा। नो कॉस्ट ईएमआई, एक्सचेंज करने पर 2,000 रुपये की छूट मिलेगी। अमेरिकन एक्सप्रेस कार्ड या अमेज़न गिफ्ट कार्ड के जरिए खरीदारी करने पर 1,500 रुपये अमेज़न पे बैलेंस के तौर पर वापस मिलेगा। इसके अलावा, किंडल ऐप डाउनलोड करने पर 500 रुपये का प्रमोशनल क्रेडिट मिलेगा। वहीं प्राइम वीडियो ऐप डालने पर 250 रुपये अमेज़न पे बैलेंस भी पाया जा सकता है।

बात करें ऐप्पल आईफोन 7 32 जीबी की तो, अमेज़न इंडिया पर यह फोन 47,499 रुपये (ओरिजिनल 56,200 रुपये) में खरीदने के लिए उपलब्ध है। ऐप्पल आईफोन 6 32 जीबी स्मार्टफोन 26,499 रुपये की जगह 29,500 रुपये में खरीदने के लिए उपलब्ध है। ऐप्पल आईफोन 6एस 32 जीबी स्मार्टफोन की कीमत 46,900 रुपये है लेकिन अमेज़न पर अभी छूट के तहत इस फोन को 35,999 रुपये में खरीदा जा सकता है।
 
samsung

सैमसंग Galaxy On8 का 16 जीबी वेरिएंट 1,400 रुपये की छूट के साथ 12,090 रुपये में अमेज़न इंडिया पर खरीदने के लिए उपलब्ध है। फोन की ओरिजिनल कीमत 13,490 रुपये है। सैमसंग ऑन5 प्रो स्मार्टफोन भी 500 रुपये की छूट के साथ 7,490 रुपये (ओरिजिनल कीमत 7,990 रुपये) में खीदने के लिए उपलब्ध है। सैमसंग के इन फोन को खरीदने पर ग्राहकों को रिलायंस जियो का अतिरिक्त 90 जीबी डेटा भी मिलेगा।

लेनोवो स्मार्टफोन पर भी अमेज़न इंडिया पर ऑफर दिया जा रहा है। लेनोवो वाइब के4 नोट 16 जीबी स्मार्टफोन 10,499 रुपये (ओरिजिनल कीमत 14,193 रुपये) में खरीदा जा सकता है। लेनोवो के6 नोट की बात करें तो 15,999 रुपये वाला यह फोन 13,188 रुपये में खरीदने के लिए उपलब्ध है। वहीं लेनोवो का दमदार स्मार्टफोन लेनोवो ज़ेड2 प्लस की 8,004 रुपये की भारी छूट के साथ, 11,995 रुपये में खरीदने के लिए उपलब्ध है। फोन की ओरिजिनल कीमत 19,999 रुपये है। लेनोवो के इन सभी स्मार्टफोन पर 300 रुपये की कीमत के किंडल प्रमोशन का भी ऑफर है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Smartphone, mobile, Android, Samsung, Lenovo, iphone, Oneplus
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Bitcoin को लगा Strategy के बिकवाली करने से झटका, प्राइस 68,000 डॉलर से नीचे गिरा
  2. Asus VivoWatch 6 Plus लॉन्च हुई AMOLED डिस्प्ले, एडवांस AI हेल्थ फीचर्स के साथ, जानें सबकुछ
  3. Vivo Y500 जल्द होगा इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, Bluetooth SIG प्लेटफॉर्म पर हुई लिस्टिंग
  4. 10,000mAh बैटरी वाला नया Oppo फोन जल्द हो सकता है लॉन्च, जानें डिटेल
  5. Redmi Turbo 5 भारत में लॉन्च होगा 16 जून को, 7560mAh बैटरी, 100W चार्जिंग से होगा लैस!
  6. हो जाओ तैयार! जून में निकलेगी ग्रहों की परेड, शुक्र को ढक लेगा चांद! दिखेंगे अद्भुत नजारे
  7. 30 सेकेंड के अंदर कूलिंग करने वाला AC Xiaomi ने किया लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  8. Excel को PDF फाइल में कैसे करें कन्वर्ट? ये है आसान प्रक्रिया
  9. Oppo Reno 16 Pro ग्लोबल लॉन्च जल्द, 6700mAh बैटरी, Dimensity चिप से होगा लैस!
  10. Hisense U7SE ULED Mini-LED TV लॉन्च, 55,65,75,85 और 100 इंच डिस्प्ले के साथ गजब फीचर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »