Realme ने हाल ही में भारत में Realme 16T 5G लॉन्च कर दिया है, जिसका मुकाबला Motorola Edge 70 Fusion और Vivo Y400 5G से हो रहा है।
Photo Credit: Realme/Motorola/Vivo
Realme 16T 5G vs Motorola Edge 70 Fusion vs Vivo Y400 5G
Realme ने हाल ही में भारत में Realme 16T 5G लॉन्च कर दिया है, जिसका मुकाबला Motorola Edge 70 Fusion और Vivo Y400 5G से हो रहा है। Realme 16T 5G मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 प्रोसेसर से लैस किया गया है। वहीं Motorola Edge 70 Fusion में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7s जेनरेशन 4 प्रोसेसर मिलता है। जबकि Vivo Y400 5G में ऑक्टा कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 4 जेन 2 प्रोसेसर दिया गया है। यहां हम आपको Realme 16T 5G, Motorola Edge 70 Fusion और Vivo Y400 5G के बीच तुलना करके विस्तार से बता रहे हैं।
कीमत और स्टोरेज
Realme 16T 5G के 6GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 29,999 रुपये, 8GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 31,999 और 8GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 34,999 रुपये है। जबकि Motorola Edge 70 Fusion के 8GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 30,999 रुपये और 8GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 34,999 रुपये है। वहीं Vivo Y400 5G के 8GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 28,999 रुपये और 8GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 31,999 रुपये है।
डिस्प्ले ओर रेजोल्यूशन
Realme 16T में 6.8 इंच की एलसीडी डिस्प्ले मिलती है, जिसका रेजोल्यूशन 1570x720 पिक्सल, 144Hz रिफ्रेश रेट और 1,200 निट्स तक हाई-ब्राइटनेस मोड ब्राइटनेस है। जबकि Motorola Edge 70 Fusion में 6.78 इंच की क्वाड कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले है, जिसका 1.5K रेजोल्यूशन, 144Hz रिफ्रेश रेट और पीक ब्राइटनेस 5200 निट्स तक है। वहीं Vivo Y400 5G में 6.67 इंच की फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1080×2400 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट और 1,800 निट्स पीक ब्राइटनेस है।
प्रोसेसर
Realme 16T 5G में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 प्रोसेसर दिया है। वहीं Motorola Edge 70 Fusion में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7s जेनरेशन 4 प्रोसेसर मिलता है। जबकि Vivo Y400 5G में ऑक्टा कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 4 जेन 2 प्रोसेसर है।
ऑपरेटिंग सिस्टम
Realme 16T 5G एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड Realme UI 7 के साथ आता है। वहीं Motorola Edge 70 Fusion एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड Hello UI पर काम करता है। जबकि Vivo Y400 5G एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड Funtouch OS 15 पर चलता है।
कैमरा सेटअप
Realme 16T 5G के रियर में f/1.8 अपर्चर और ऑटोफोकस सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और f/2.4 अपर्चर के साथ 2 मेगापिक्सल का मोनोक्रोम कैमरा मिलता है। इसमें सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। वहीं Motorola Edge 70 Fusion के रियर में OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 13 मेगापिक्सल का अल्ट्रावइड एंगल कैमरा और एक मैक्रो और एक डेप्थ सेंसर दिया गया है। इसमें सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। जबकि Vivo Y400 5G के रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा आता है। इसमें सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा आता है।
कनेक्टिविटी ऑप्शंस
Realme 16T 5G में 5G, VoWiFi, ब्लूटूथ 5.3, IPv6, जीपीएस, एनएफसी और यूएसबी टाइप सी पोर्ट शामिल है। जबकि Motorola Edge 70 Fusion में 5G, वाई-फाई, ब्लूटूथ 6.0, जीपीएस, एनएफसी और यूएसबी टाइप सी पोर्ट दिया गया है। वहीं Vivo Y400 5G में 4G, 5G, वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस, ओटीजी और यूएसबी टाइप सी पोर्ट है।
बैटरी बैकअप
Realme 16T 5G में 8,000mAh की बैटरी मिलती है जो कि 45W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। जबकि Motorola Edge 70 Fusion में 7,000mAh की बैटरी है जो कि 68W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। वहीं Vivo Y400 5G में 6,000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 90W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹44,590
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹41,061
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Haier M70 Mini LED 65-inch
Starts from ₹74,990
CMF Buds Neo True Wireless Stereo (TWS) Earphones
Starts from ₹2,199
Xiaomi TV FX Mini LED 65
Starts from ₹64,999
80s AI Photo Trend: सावधान! सोशल मीडिया पर फोटो डालने से पहले जान लें ChatGPT आपके डेटा के साथ क्या करता है?
₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी