30 सेकेंड के अंदर कूलिंग करने वाला AC Xiaomi ने किया लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

यह पारंपरिक एसी से अलग सिद्धांत पर काम करता है। यह ठंडी हवा को कमरे में बराबर फैलाता है।

30 सेकेंड के अंदर कूलिंग करने वाला AC Xiaomi ने किया लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

Photo Credit: Xiaomi

Xiaomi Mijia Air Conditioner GentleAir को कंपनी ने 2.6kW, 3.5kW, 5.2kW, और 7.0kW वेरिएंट्स में लॉन्च किया है।

ख़ास बातें
  • Mijia AC में कंपनी ने AI एनर्जी सेविंग मोड दिया है।
  • यह बिजली की खपत को 24.5% तक कम कर सकता है।
  • हीटिंग के लिए यह 60 सेकेंड में अपना काम शुरू कर देता है।
विज्ञापन

Xiaomi ने नया स्मार्ट एयर कंडीशनर ग्लोबल मार्केट में पेश किया है। यह कंपनी का Mijia Air Conditioner GentleAir है जो फास्ट कूलिंग फीचर से लैस किया गया है। नए Mijia AC में कंपनी ने AI एनर्जी सेविंग मोड दिया है। कंपनी का दावा है कि यह बिजली की खपत को 24.5% तक कम कर सकता है। इसमें इंटेलिजेंट सिस्टम लगा है जो समय के साथ यूजर के इस्तेमाल के पैटर्न को समझता है और उसी के अनुसार खुद को एडजस्ट कर सकता है। Xiaomi Home की मदद से यह स्मार्ट होम सिस्टम से कनेक्ट हो सकता है। Xiaomi ने इसके अंदर तीन एयरफ्लो मोड दिए हैं। मॉडल चार कैपिसिटी में आता है जिसमें 2.6kW, 3.5kW, 5.2kW, और 7.0kW वेरिएंट्स शामिल किए गए हैं। आइए जानते हैं इसकी कीमत और सभी खास फीचर्स के बारे में। 

Xiaomi Mijia Air Conditioner GentleAir Price

Mijia Air Conditioner GentleAir को कंपनी ने ग्लोबल मार्केट में लॉन्च किया है जहां इसकी कीमत €569 (लगभग 63,000 रुपये) है। इसे कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट पर लिस्ट किया गया है। यह ऑनलाइन स्टोर के अलावा ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स से भी खरीदा जा सकता है। 

Xiaomi Mijia Air Conditioner GentleAir Specifications

Xiaomi Mijia Air Conditioner GentleAir को कंपनी ने 2.6kW, 3.5kW, 5.2kW, और 7.0kW वेरिएंट्स में लॉन्च किया है। नए Mijia AC में कंपनी ने AI एनर्जी सेविंग मोड दिया है। कंपनी का दावा है कि यह बिजली की खपत को 24.5% तक कम कर सकता है। इसमें इंटेलिजेंट सिस्टम लगा है जो समय के साथ यूजर के इस्तेमाल के पैटर्न को समझता है और उसी के अनुसार खुद को एडजस्ट कर सकता है। Xiaomi Home की मदद से यह स्मार्ट होम सिस्टम से कनेक्ट हो सकता है। इसके माध्यम से यूजर को इसका रिमोट कंट्रोल मिल जाता है। यूजर इसका स्टेटस भी मॉनिटर कर सकता है। इसके अलावा एसी में Google Assistant का सपोर्ट भी दिया गया है। 

Mijia Air Conditioner GentleAir सीधे ठंडी हवा को यूजर पर नहीं फेंकता है जिससे कि परेशानी होने लगे। यह पारंपरिक एसी से अलग सिद्धांत पर काम करता है। यह ठंडी हवा को कमरे में बराबर फैलाता है। Xiaomi ने इसके अंदर तीन एयरफ्लो मोड दिए हैं। Halo Flow रूम के अंदर हवा को सर्कुलेट करता है। Canopy Flow ठंडी हवा को ऊपर की तरफ से फेंकता है ताकि कवरेज ज्यादा चौड़े एरिया में हो। वहीं Carpet फ्लो में यह गर्म हवा को फर्श से ऊपर की तरफ फेंकता है। इसमें चार तरफ का स्विंग सपोर्ट दिया गया है। 

Xiaomi का दावा है कि यह एसी कमरे को 30 सेकेंड के अंदर ही ठंडक देना शुरू कर देता है। वहीं, हीटिंग के लिए यह 60 सेकेंड में अपना काम शुरू कर देता है। इसमें कंपनी ने Turbo Mode भी दिया है जिससे यह अधिकतम आउटपुट दे सकता है। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Honor Magic 10 में आ सकता है डुअल लेयर OLED डिस्प्ले, 200MP कैमरा!
  2. Blackview की Oscal ने Bolt 2 टैबलेट किया लॉन्च, 90Hz डिस्प्ले, 8300mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  3. ₹2250 सस्ता हो गया Samsung का 50MP तीन कैमरा वाला फोन! 6000mAh बैटरी
  4. Xiaomi 18 Pro के भारत में लॉन्च की तैयारी, BIS पर हुई लिस्टिंग
  5. भारत में लॉन्च हुई Denza Z9 GT, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  6. Phillips का नया सस्ता गेमिंग मॉनिटर लॉन्च, 360Hz QD-OLED डिस्प्ले, जानें कीमत
  7. RAC टिकट बंद करेगा रेलवे! दशकों पुराने सिस्टम को खत्म करने पर हो रहा विचार
  8. HMD 2320 Flip 4G बजट फोन होगा लॉन्च, Unisoc चिप, 32GB स्टोरेज जैसे फीचर्स!
  9. Airtel ने कहा- कम से कम ₹350 का हो महीने का मोबाइल रीचार्ज!
  10. Panasonic ने लॉन्च किया सॉलिड मजबूती वाला नया टैबलेट, जानें खास बातें
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »