नोकिया 2 व नोकिया 3 और सस्ते में, एयरटेल देगी 2,000 रुपये तक कैशबैक

भारतीय मार्केट में नोकिया ब्रांड के दो किफायती स्मार्टफोन नोकिया 3 और नोकिया 3 प्रभावी तौर पर और भी सस्ते हो गए हैं। ऐसा टेलीकॉम कंपनी एयरटेल और नोकिया ब्रांड के स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी एचएमडी ग्लोबल की साझेदारी के बूते संभव हो पाया है।

नोकिया 2 व नोकिया 3 और सस्ते में, एयरटेल देगी 2,000 रुपये तक कैशबैक
ख़ास बातें
  • नोकिया 3 और नोकिया 2 पर एयरटेल की ओर से 2,000 रुपये तक कैशबैक
  • इन हैंडसेट की प्रभावी कीमत क्रमशः 7,499 रुपये और 4,999 रुपये हो जाएगी
  • 2,000 रुपये कैशबैक ग्राहकों को 36 महीने में दो किश्तों में मिलेगा
विज्ञापन
भारतीय मार्केट में नोकिया ब्रांड के दो किफायती स्मार्टफोन नोकिया 3 और नोकिया 3 प्रभावी तौर पर और भी सस्ते हो गए हैं। ऐसा टेलीकॉम कंपनी एयरटेल और नोकिया ब्रांड के स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी एचएमडी ग्लोबल की साझेदारी के बूते संभव हो पाया है। दरअसल, नोकिया 3 और नोकिया 2 पर एयरटेल की ओर से 2,000 रुपये कैशबैक दिया जा रहा है। इसके बाद इन हैंडसेट की प्रभावी कीमत क्रमशः 7,499 रुपये और 4,999 रुपये हो जाएगी। ज्ञात हो कि नोकिया 3 की कीमत 9,499 रुपये है और नोकिया 2 हैंडसेट 6,999 रुपये में उपलब्ध है। बता दें कि कैशबैक पाने के लिए ग्राहकों को कुछ नियम व शर्तों का पालन करना होगा जिसके बारे में हम आपको विस्तार से बताएंगे।

यह कैशबैक ऑफर एयरटेल के मेरा पहला स्मार्टफोन प्रोग्राम का हिस्सा है। याद रहे कि 'मेरा पहला स्मार्टफोन' प्रोग्राम को एयरटेल ने अक्टूबर 2017 में पेश किया था। इस प्रोग्राम के जरिए ग्राहकों को सस्ते में 4जी स्मार्टफोन मुहैया कराना चाहती है।


बताया गया है कि 2,000 रुपये का कैशबैक ग्राहकों को 36 महीने में दो किश्तों में मिलेगा। कैशबैक की पहली किश्त 500 रुपये की होगी जो 18 महीने बाद मिलेगी। इस दौरान यूज़र अपने एयरटेल मोबाइल नंबर को 3,500 रुपये का रीचार्ज कराना होगा। इसके बाद अगले 18 महीने में भी 3,500 रुपये का रीचार्ज कराना होगा। 36 महीने पूरे होने पर बाकी बची 1,500 रुपये की कैशबैक की राशि दी जाएगी। इसके साथ दोनों ही स्मार्टफोन एयरटेल के स्पेशल रीचार्ज पैक के साथ आएंगे। यह पैक 169 रुपये का है और इसमें यूज़र को अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ हर दिन इस्तेमाल के लिए 1 जीबी 4जी डेटा मिलेगा।


नोकिया 2 के स्पेसिफिकेशन

Nokia 2 में 5 इंच का एचडी (720 x 1280 पिक्सल) एलटीपीएस डिस्प्ले है। हैंडसेट की बॉडी 6000 सीरीज़ एल्यूमीनियम की बनी है। स्क्रीन पर गोरिल्ला ग्लास 3 की प्रोटेक्शन है और पिछला पॉलीकार्बोनेट का है। नोकिया के इस फोन में 1.3 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 212 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। रैम 1 जीबी है। इनबिल्ट स्टोरेज 8 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर 128 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल किया जा सकेगा।

स्मार्टफोन में 8 मेगापिक्सल का ऑटो फोकस रियर कैमरा है जो एलईडी फ्लैश से लैस है। 5 मेगापिक्सल के फिक्स्ड फोकस फ्रंट कैमरे से यूज़र सेल्फी ले सकेंगे। फोन में 4100 एमएएच की बैटरी है।
 

Nokia 3 के स्पेसिफिकेशन

नोकिया 3 में पॉलीकार्बोनेट बॉडी है। इसपर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास लेमिनेशन दी गई है। यह सिल्वर व्हाइट, मैट ब्लैक, ब्लू और कॉपर व्हाइट रंग में उपलब्ध है। इसमें 5 इंच का एचडी (720x1280 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले है। इसमें 1.3 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर मीडियाटेक एमटी6737 प्रोसेसर है। और साथ में मौज़ूद है 2 जीबी रैम। इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी है और फोन में 128 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड के लिए सपोर्ट मौज़ूद है।

नोकिया 3 में 8 मेगापिक्सल के रियर और फ्रंट कैमरे हैं। दोनों ही कैमरे ऑटोफोकस से लैस हैं। कंपनी ने जानकारी दी है कि बेहतर सेल्फी के लिए नोकिया 3 में डिस्प्ले फ्लैश होगा। नोकिया 3 में 2650 एमएएच की बैटरी है। इसका डाइमेंशन 143.4x71.4x8.4 मिलीमीटर है और यह 4जी एलटीई को सपोर्ट करता है।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Feels solid
  • Stock Android experience
  • Dedicated slots for SIMs and microSD card
  • कमियां
  • Average overall performance
  • Camera quality is below par
  • No fingerprint scanner
डिस्प्ले5.00 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक एमटी6737वीडब्ल्यूटी
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा8-मेगापिक्सल
रैम2 जीबी
स्टोरेज16 जीबी
बैटरी क्षमता2630 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 7.0
रिज़ॉल्यूशन720x1280 पिक्सल
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले5.00 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 212
फ्रंट कैमरा5-मेगापिक्सल
रियर कैमरा8-मेगापिक्सल
रैम1 जीबी
स्टोरेज8 जीबी
बैटरी क्षमता4100 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 7.1.1
रिज़ॉल्यूशन720x1280 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Nokia, Nokia 2, Nokia 3, Airtel Cashback, Airtel
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  2. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  3. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  4. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
  5. Infinix GT 50 Pro की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस ऑफर्स
  6. Karbonn Rebel Pro, Karbonn Rebel जल्द होंगे भारत में लॉन्च, स्पेसिफिकेशंस, डिजाइन आया सामने
  7. शुभमन गिल ने टेस्ट किया दीपिंदर गोयल का Temple डिवाइस, कभी पीवी सिंधू ने भी पहना था, जानें क्या है?
  8. Samsung Galaxy S25 Ultra 5G खरीदें 47,849 डिस्काउंट पर, Amazon दिवाली सेल में ऑफर, लेकिन सीमित समय के लिए
  9. Samsung ला सकता है ज्यादा सस्ता फोल्डेबल फोन, नए दो मॉडल की टेस्टिंग, बदल जाएगा बाजार
  10. Amazon दिवाली सेल में कमाल का ऑफर, ₹51000 सस्ता मिल रहा Samsung का 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोल्डेबल फोन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »