Nokia 3 को मिल रहा है एंड्रॉयड 8.1 ओरियो अपडेट: रिपोर्ट

बीते साल मोबाइल वर्ल्ड कॉन्ग्रेस में नोकिया ब्रांड की वापसी हुई। इस दौरान एचएमडी ग्लोबल ने Nokia 3 को लॉन्च किया था। अब खबर आई है कि इस फोन को एंड्रॉयड 8.1 ओरियो अपडेट मिलना शुरू हो गया है।

Nokia 3 को मिल रहा है एंड्रॉयड 8.1 ओरियो अपडेट: रिपोर्ट
ख़ास बातें
  • Nokia 3 को दिसंबर 2018 का सिक्योरिटी पैच भी मिला है।
  • नोकिया 3 को मोबाइल वर्ल्ड कॉन्ग्रेस 2017 में लॉन्च किया गया था
  • नोकिया 3 में 8 मेगापिक्सल के रियर और फ्रंट कैमरे हैं
विज्ञापन
बीते साल मोबाइल वर्ल्ड कॉन्ग्रेस में नोकिया ब्रांड की वापसी हुई। इस दौरान एचएमडी ग्लोबल ने Nokia 3 को लॉन्च किया था। अब खबर आई है कि इस फोन को एंड्रॉयड 8.1 ओरियो अपडेट मिलना शुरू हो गया है। गौर करने वाली बात है कि कुछ महीने पहले ही Nokia 3 को एंड्रॉयड नूगा से एंड्रॉयड 8.0 ओरियो पर अपग्रेड किया गया था। इस स्मार्टफोन को एंड्रॉयड 7.0 नूगा से लैस Nokia 5 और Nokia 6 के साथ लॉन्च किया गया था। इस दौरान तीनों ही फोन को मासिक सक्योरिटी अपडेट देने की बात की गई थी। ऐसा लगता है कि Nokia ब्रांड के हैंडसेट बनाने वाली कंपनी एचएमडी ग्लोबल नोकिया 3 के लिए एंड्रॉयड पाई अपडेट नहीं जारी करेगी। क्योंकि इसे एंड्रॉयड नूगा और बेहद ही पुराने मीडियाटेक प्रोसेसर के साथ लॉन्च किया गया था।

एंड्रॉयड 8.1 ओरियो के अपडेट के साथ Nokia 3 को दिसंबर 2018 का सिक्योरिटी पैच भी मिला है। यह जानकारी NokiaCamp की रिपोर्ट में दी गई है। आधिकारिक चेंजलॉग में नए अपडेट के ज़रिए "System Stability" का ज़िक्र है। संभव है कि यह सिस्टम स्तर का ऑप्टिमाइज़ेशन हो, ताकि यूज़र को बेहतर एक्सपीरियंस मिल सके।

ऐसा प्रतीत होता है कि इस अपडेट को अभी चुनिंदा मार्केट में रोलआउट किया जा रहा है। हालांकि, Nokia 3 को यह अपडेट ओवर द एयर पैकेज के तौर पर दिया जा रहा है।
 
nokia

आप चाहें तो नोकिया 3 के एंड्रॉयड 8.1 ओरियो अपडेट के बारे में जानकारी Settings > Software updates में जाकर हासिल कर सकते हैं। इस अपडेट का सॉफ्टवेयर बिल्ड वर्ज़न 4.42D है।

जैसा कि हमने आपको पहले ही बताया, नोकिया 3 को मोबाइल वर्ल्ड कॉन्ग्रेस 2017 में लॉन्च किया गया था। फोन एंड्रॉयड 7.0 नूगा के साथ आया था। इसे पहले बीते साल सितंबर महीने में एंड्रॉयड 7.1.1 का अपडेट मिला। इसके बाद अप्रैल में 2018 यह एंड्रॉयड 8.0 ओरियो से लैस हो गया।

 

Nokia 3 के स्पेसिफिकेशन

नोकिया 3 में पॉलीकार्बोनेट बॉडी है। इसपर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास लेमिनेशन दी गई है। यह सिल्वर व्हाइट, मैट ब्लैक, ब्लू और कॉपर व्हाइट रंग में उपलब्ध है। इसमें 5 इंच का एचडी (720x1280 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले है। इसमें 1.3 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर मीडियाटेक एमटी6737 प्रोसेसर है। और साथ में मौज़ूद है 2 जीबी रैम। इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी है और फोन में 128 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड के लिए सपोर्ट मौज़ूद है।

नोकिया 3 में 8 मेगापिक्सल के रियर और फ्रंट कैमरे हैं। दोनों ही कैमरे ऑटोफोकस से लैस हैं। कंपनी ने जानकारी दी है कि बेहतर सेल्फी के लिए नोकिया 3 में डिस्प्ले फ्लैश होगा। नोकिया 3 में 2650 एमएएच की बैटरी है। इसका डाइमेंशन 143.4x71.4x8.4 मिलीमीटर है और यह 4जी एलटीई को सपोर्ट करता है।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Feels solid
  • Stock Android experience
  • Dedicated slots for SIMs and microSD card
  • कमियां
  • Average overall performance
  • Camera quality is below par
  • No fingerprint scanner
डिस्प्ले5.00 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक एमटी6737वीडब्ल्यूटी
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा8-मेगापिक्सल
रैम2 जीबी
स्टोरेज16 जीबी
बैटरी क्षमता2630 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 7.0
रिज़ॉल्यूशन720x1280 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Nokia 3 specifications, Nokia 3, Nokia, Android Oreo, HMD Global
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. घर की दीवार बनेगी सिनेमा स्क्रीन, गेमर्स के लिए भी खास फीचर्स, XGIMI ने लॉन्च किया Z6X Pro 2026 Projector
  2. Lava Virat Curve 5G आज भारत में होगा लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी, रियर में भी डिस्प्ले!
  3. Xiaomi की ये मशीन वजन के साथ बताएगी शरीर में कितनी है चर्बी, ₹1,800 में लॉन्च
  4. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  5. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  6. Samsung के AI-पावर्ड अप्लायंसेज के लिए भारत बना बड़ा मार्केट
  7. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  8. 1000 iPhone फ्री मिल रहे! पंजाब के बिजनेसमैन ने की iPhone लंगर की घोषणा, 22 सितंबर को बंटेंगे
  9. Ai+ Nova 2 Power 5G भारत में हुआ लॉन्च, 48MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  10. आधार कार्ड में मोबाइल नम्बर घर बैठे करें अपडेट, सबसे आसान तरीका
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »